एक्सप्लोरर

जल्द लॉन्च होगी Volkswagen Polo GTI नेक्स्ट जेनेरशन, कंपनी ने जारी किया फर्स्ट लुक

Volkswagen Polo जल्द ही अपनी कार का स्पोर्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है. ये नई कार हैचबैक polo के मॉडल पर ही आधारित है. फिलहाल कंपनी ने इसका फर्स्ट लुक जारी किया है. यह कार हाई टार्क फ्रंट-व्हील ड्राइव और डायनामिक स्पोर्ट चेसिस के साथ आ सकती है.

अगर आप कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो जल्द ही जर्मनी की कार कंपनी Volkswagen अपनी Polo GTI  नेक्स्ट जेनेरशन को लॉन्च करने वाली है. कंपनी ने अपने वर्ल्ड प्रीमियर के पहले नई 2021 Polo GTI का फर्स्ट लुक जारी किया है. इससे पता चलता है कि Polo GTI कैसी होगी. कंपनी इस कार के वर्टिकल स्पोर्टी वर्जन डिज़ाइन का स्केच शेयर किया है. अब कंपनी इस नई कार को जल्द ही दुनिया के सामने पेश करेगी. जून 2021 के आखिरी हफ्ते में कंपनी Volkswagen Polo GTI कार का वर्ल्ड प्रीमियर करेगी. जानते हैं इस कार में क्या होगा खास. 

Polo GTI का डिजाइन- बात करें इसके डिज़ाइन की तो स्कैच को देखकर कहा जा सकता है कि polo GTI को अग्रेसिव लुक देने के लिए फ्रंट बम्पर लगाया गया है, जो कि हनीकांब पैटर्न में रहेगा. हॉरिजॉन्टल LED डे टाइम लाइट के ऊपर red लाइन है, जो हेडलाइट कवर के अंदर GTI के स्पेशल लोगों को दिखाता करता है. कार में पीछे की ओर बड़े स्पॉइलर और डबल राउंड टेल पाइप्स दिए गए है. नई कार में अलॉय व्हील्स दिए जाएंगे. जिनका साइज 17 इंच तक हो सकता है. 

Polo GTI के फीचर्स- कंपनी ने नई जेनेरशन के polo को MQB A0 प्लेटफार्म पर तैयार किया था अब इसी प्लेटफॉर्म पर स्पोर्ट्स कार Polo GTI को तैयार किया जा रहा है. इस कार की चौड़ाई 1.75 मीटर, लम्बाई 4.05 मीटर और ऊंचाई 1.45 मीटर होगी. इसका व्हीलबेस रेगुलर polo जैसा ही 2.56 मीटर का होगा, इस कार में 351 लीटर की लगेज कैपेसिटी होगी. 

Volkswagen Polo का स्पोर्ट वर्जन नई polo 2021 हैचबैक पर बेस्ड है. इस कार में हाई टार्क फ्रंट-व्हील ड्राइव और डायनामिक स्पोर्ट चेसिस जैसे शानजार फीचर्स हो सकते हैं. कंपनी का दावा है कि आपको नई polo GTI में दूसरे मॉडल्स से बेहतरीन ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलेगा. नई polo GTI का इंटीरियर भी दूसरे मॉडल्स से अलग होगा. इस कार में आपको स्पोर्टी लेदर स्टीयरिंग व्हील और लेदर गियर सेलेक्टर मिल सकते हैं. 

Hyundai i20 को मिलेगी टक्कर
Volkswagen Polo GTI का मुकाबला हुंडई आई20 स्पोर्टज़ से होगा. मार्केट में पोलो की भी काफी डिमांड है इसलिए माना जा रहा है कि हुंडई आई20 स्पोर्टज़ को इससे टक्कर मिल सकती है. बात करें हुंडई आई20 स्पोर्टज़ के इंजन की तो इस कार में Manual ट्रांसमिशन के साथ 1197 cc इंजन दिया गया है. यह 1197 cc इंजन 81.86bhp@6000rpm की पावर और 114.74nm@4200rpm का टॉर्क देता है.  ये कार 20.35 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
पिकअप, मिनी ट्रक या टेंपो, किसमें होगी छप्परफाड़ कमाई?
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी
कार-बाइक मॉडिफिकेशन पर हाईकोर्ट सख्त, अब होगी वीडियोग्राफी
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look
MINI Cooper Oxford Edition लॉन्च, 204 HP पावर और खास British Look

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
'स्वस्थ जीवन की कामना', PM मोदी ने CM भगवंत मान को किया बर्थडे विश
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
चार टी20 में लुटाए 879 रन, फिर भी गेंदबाजों को फुल सपोर्ट, भारतीय कोच का बड़ा बयान
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget