एक्सप्लोरर

VIP Number Plate: अपनी गाड़ी के चाहिए मनपसंद वीआईपी नंबर प्लेट, तो ऐसे करें आवेदन

अगर आपको भी चाहिए वीआईपी नम्बर प्लेट तो ऐसे करें आवेदन, देखें स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस-

Fancy Number Plate: बहुत सारे लोग अपनी गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर प्लेट चुनते हैं और काफी सारे लोग अपने मनपसंद नंबर को अपनी गाड़ी के लिए चुनना चाहते हैं. ऐसे नंबरों का प्रयोग लोग अपने स्टेटस को बढ़ाने के लिए करते हैं. ऐसे में यदि आप भी अपनी गाड़ी के लिए एक वीआईपी नंबर पाना चाहते हैं तो हम आपको बताने वाले कि कैसे आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. लेकिन आपको इसके लिए ज्यादा धनराशि खर्च करनी पड़ेगी. तो चलिए जानते हैं क्या होता है वीआईपी नंबर प्लेट और कैसे आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.  

क्या होता VIP नंबर प्लेट?

सभी प्रकार के वाहन के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य होता है. इसके बिना गाड़ी चलाने पर आपका चालान भी काटा जा सकता है. इस समय देश में वाहनों में वीआईपी नंबर का चलन काफी बढ़ गया है और बहुत सारे लोग अपनी गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर लगवाना चाहते हैं, लेकिन इनकी संख्या बहुत ही कम होती है और इसके लिए बहुत सारे लोग आवेदन करते हैं. अपने मनपसंद नंबर को पाने के लिए आपको पहले अप्लाई करना पड़ेगा. 

कैसे करें अप्लाई?

वीआईपी नंबर के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट को अपने कंप्यूटर पर ओपन करना होगा. फिर वहां होम पेज पर दिए गए ऑनलाइन मैन्यू पर क्लिक करके फैंसी नंबर के विकल्प पर टैप करना होगा, जिसके बाद आपको स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा. इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

Step 1: वीआईपी नंबर पाने के लिए आपको पहले न्यू पब्लिक यूजर पर क्लिक करके अपनी  नई यूजर आईडी बनाना होगी.

Step 2: यूजर आईडी बनाने के बाद आपको उसी आईडी से लॉग इन करना होगा, जिससे आपके स्क्रीन पर एक नया इंटरफेस खुलकर सामने आ जाएगा. 

Step 3: इसके बाद आपको यहां अपने रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) को चुनकर फिर आपको अपने वाहन के कैटेगरी को चुनना होता है. 

Step 4: अब आपकी स्क्रीन पर उपलब्ध वीआईपी नंबरो की पूरी सूची आ जाएगी, जिसके सामने उसकी कीमत भी लिखी हुई होगी. यहां आप अपने मनपसंद नंबर को चुन सकते हैं. 

Step 5: इन सब प्रक्रियाओं को करने के बाद आपको कंटिन्यू टू रजिस्टर बटन पर टैप करना होगा. इसके बाद आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद वह नंबर आपके लिए पंजीकृत हो जाएगा.

यह भी पढ़ें :- फिर से पा सकते हैं अपना खोया हुआ RC, बस करना होगा ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget