एक्सप्लोरर

Tata Nexon Facelift: नई टाटा नेक्सन का वीडियो ब्रोशर आया सामने, मिली ट्रिम्स और वेरिएंट्स से जुड़ी डिटेल्स 

कीमतों की घोषणा 14 सितंबर को की जाएगी. इस कार का मुकाबला सेगमेंट में हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और मारुति ब्रेजा जैसी कारों से होगा.

2023 Tata Nexon: टाटा मोटर्स इसी महीने अपनी नई नेक्सन फेसलिफ्ट को बाजार में लाने वाली है. डिजाइन, फीचर्स, तकनीक और प्रीमियम अपील के साथ नई 2023 टाटा नेक्सन सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ट्रम्प कार्ड बन कर उभर रही है. कंपनी ने इस नई एसयूवी के बारे में एक वीडियो ब्रोशर प्रदर्शित किया है. नई टाटा नेक्सन को वीडियो ब्रोशर में स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस ट्रिम्स में दिखाया गया है, फिलहाल यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी में से एक है. अब टाटा मोटर्स ने इसे और अधिक शानदार और फ्यूचरिस्टिक बना दिया है. नए कोर ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव और फियरलेस हैं.  

नेक्सन ब्रोशर में, टाटा मोटर्स ने नई टाटा नेक्सन के साथ ढेर सारे नए फीचर्स को प्रदर्शित करता है. वीडियो में फीचर्स को विस्तार से बताने के बजाए उसके प्रदर्शन पर अधिक ध्यान दिया गया है. हालांकि टाटा ने एस या + वेरिएंट के संबंध में मुख्य ट्रिम लेवल के अंतर को स्पष्ट नहीं किया है. इसके अलावा, पावरट्रेन-वार वेरिएंट लिस्टिंग भी नहीं की है. नेक्सन स्मार्ट बेस कोर ट्रिम लेवल है और अधिकांश ग्राहकों के लिए यह सबसे समझदारी भरी खरीदारी है. नई नेक्सन के सभी ट्रिम्स में मानक फिटमेंट के रूप में ड्राइव मोड मिलते हैं, जिसमें सिटी, इको और स्पोर्ट शामिल है. कंपनी स्मार्ट ट्रिम के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन की पेशकश कर रही है.

नेक्सन बेस ट्रिम

बेस ट्रिम में कोई इंफोटेनमेंट सिस्टम नहीं है और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक बेसिक तौर पर एक फुल डिजिटल यूनिट है, जैसा कि मौजूदा नेक्सन, टियागो और टिगोर में देखा जाता है. इसमें मैनुअल एसी, डुअल फ्रंट एयरबैग, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, हैलोजन रिफ्लेक्टर हेडलाइट्स, स्टील व्हील और ब्लैक डोर हैंडल जैसे एलिमेंट्स हैं. 

नेक्सन क्रिएटिव वेरिएंट

नेक्सन क्रिएटिव वेरिएंट में और अधिक फीचर्स मिलते हैं, जिसमें अधिक सुविधाएं, स्मार्ट तकनीक के साथ अधिक अपील दी गई है. इस वेरिएंट से ऊपर 16 इंच के अलॉय व्हील, वायरलेस स्मार्टफोन इंटीग्रेशन के साथ बड़ा 10.25 इंच टचस्क्रीन, निचले डैशबोर्ड पर लेदरेट क्लैडिंग, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड-व्यू मॉनिटर, क्रूज़ कंट्रोल, सीक्वेंट एलईडी इंडिकेटर सहित और बहुत सारे फीचर्स मिलेंगे. 

नेक्सन टॉप ट्रिम

इसके बाद सभी फीचर्स के साथ टॉप-स्पेक नेक्सन फियरलेस ट्रिम में एलईडी हेडलाइट्स, कनेक्टेड एलईडी टेल लाइट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, फुल डिजिटल और कॉन्फ़िगर्ड इंस्ट्रूमेंट स्क्रीन,ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, एयर प्यूरीफायर, पैडल शिफ्टर्स, 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन, सबवूफर के साथ 9-स्पीकर हरमन म्यूजिक सिस्टम और अन्य फीचर्स शामिल हैं. ये ट्रिम-वार फीचर्स Nexon.EV फेसलिफ्ट में भी समान रूप से देखने को मिल सकते हैं. कीमतों की घोषणा 14 सितंबर को की जाएगी. इस कार का मुकाबला सेगमेंट में हुंडई वेन्यू, महिंद्रा एक्सयूवी 300 और मारुति ब्रेजा जैसी कारों से होगा.

यह भी पढ़ें :- ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुई नई मिनी कूपर इलेक्ट्रिक कार, मिलती है 402 किलोमीटर तक की रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
दिल्ली की सभी लोक अदालतों में नहीं निपटेगा चालान, कैसे जानें सही कोर्ट?
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
हाईवे पर काम न आए इमरजेंसी नंबर तो कहां करें शिकायत, तुरंत मिलेगी राहत
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget