एक्सप्लोरर

Upcoming Mahindra Cars: 2024 में इन नई कारों को लॉन्च करेगी महिंद्रा, जानिए स्पेसिफिकेशन डिटेल

महिंद्रा थार 5-डोर एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी की जिम्नी से होगा, जिसे इसी महीने लॉन्च किया जाना है. इसमें एक 1.5 L पेट्रोल इंजन मिलेगा.

Upcoming Mahindra SUV in 2024: महिंद्रा एंड महिंद्रा इस साल भारत में अपना कोई बड़ा प्रोडक्ट लॉन्च नहीं करेगी. महिंद्रा एंड महिंद्रा के कार्यकारी निदेशक राजेश जेजुरिकर ने यह खुलासा किया है. लेकिन कंपनी 2024 में नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी. कंपनी अगले साल अपडेटेड एक्सयूवी300 और 5-डोर थार को लॉन्च करने वाली है. हम आज आपको बताने वाले हैं आने वाली महिंद्रा एसयूवी के बारे में कुछ प्रमुख डिटेल्स. 

अपडेटेड महिंद्रा XUV300

देश में लगातार सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी स्पेस में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही है. जिसे देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा अपनी एक्सयूवी300 को एक बड़ा अपडेट देने वाली है. इस फेसलिफ्टेड मॉडल को इस साल के अंत में आने की संभावना है और इसकी कीमतों की घोषणा 2024 की पहली छमाही में की जा सकती है. 2023 Mahindra XUV300 फेसलिफ्ट का टेस्टिंग म्यूल को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था. लेकिन कवर से ढके से होने के कारण इसके डिजाइन डिटेल्स के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है. इसमें एक्सयूवी700 से प्रेरित सी-आकार के डीएलआर के साथ एक नए डिजाइन वाली स्प्लिट ग्रिल, ट्वीक्ड बम्पर और एलईडी हेडलैंप मिलेगा, साथ ही इसके रियर सेक्शन में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे. नई एक्सयूवी300 में महिंद्रा के नवीनतम एड्रेनॉक्स यूआई के साथ ओटीए अपडेट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जर और 360 डिग्री कैमरा के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसमें मौजूदा 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन के विकल्प को बरकरार रखा जाएगा.  

5-डोर महिंद्रा थार

अभी तक भारतीय बाजार में 4 यात्रियों के बैठने की क्षमता वाले 3-डोर थार को खूब पसंद किया जा रहा है. जल्द ही कंपनी इसका 5-डोर वर्जन बाजार में लाने वाली है, जिसे बाजार से बढ़िया रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है. 5-डोर महिंद्रा थार को लाइफस्टाइल ऑफ-रोड SUV के तौर पर पेश किया जाएगा. इसका पावरट्रेन सेटअप इसके 3-डोर वर्जन के समान होने की संभावना है. 5-डोर थार अधिक लंबी और अधिक स्पेस के साथ आएगी. इसमें कई सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन और इंजन विकल्प मिलने की संभावना है. इसके इंटीरियर में अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और सनरूफ सहित कुछ नए फीचर्स देखने को मिल सकते हैं. 

मारुति सुजुकी जिम्नी से होगा मुकाबला

इस एसयूवी का मुकाबला मारुति सुजुकी की जिम्नी से होगा, जिसे इसी महीने लॉन्च किया जाना है. इसमें एक 1.5 L पेट्रोल इंजन मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- एमजी लाने वाली नई इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट एसयूवी, इन खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

V2V Technology: हादसा होने से पहले मिलेगा अलर्ट! आपस में बात करेंगी गाड़ियां
हादसा होने से पहले मिलेगा अलर्ट! आपस में बात करेंगी गाड़ियां
NHAI का बड़ा कदम, एक्सप्रेसवे पर किया टोल फ्री सफर
NHAI का बड़ा कदम, एक्सप्रेसवे पर किया टोल फ्री सफर
Monsoon Driving Tips: एसी चलाने पर कार में जम रही है ओस? ये फीचर आएगा काम
एसी चलाने पर कार में जम रही है ओस? ये फीचर आएगा काम
E-20 Fuel: नॉर्मल कार और रेसिंग कार में क्या फर्क, E20 पेट्रोल पर क्या समझाना चाहती है सरकार?
नॉर्मल कार और रेसिंग कार में क्या फर्क, E20 पेट्रोल पर क्या समझाना चाहती है सरकार?

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget