एक्सप्लोरर

Upcoming Kia Cars: किआ भारत में लाने वाली है कई नए कारें, देखिए पूरी लिस्ट

किआ इंडिया ने वर्ष 2025 के अंत से पहले दो नए स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में लाने की घोषणा की है. जिसमें एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी और एक नई इलेक्ट्रिक एमपीवी शामिल होगी.

Kia Motors: वाहन निर्माता कंपनी किआ ने पिछले महीने ही देश में अपनी फेसलिफ्टेड नई सेल्टोस को लॉन्च किया था, जिसे बाजार में बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है. इसे 1 महीने से भी कम समय में लगभग 32,000 बुकिंग मिल चुकी है. इसके अलावा कंपनी अगले कुछ समय में तीन नए वाहनों को भारतीय बाजार में लॉन्च करने वाली है. आइए देखते हैं कौन सी नई कारें बाजार में आने वाली हैं. 

किआ सोनेट फेसलिफ्ट 

इसे 2024 की शुरुआत में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी इसपर काफी समय से काम कर रही है जिसे भारतीय सड़कों पर कई बार परीक्षण के दौरान देखा जा चुका है. इसमें कई बड़े डिज़ाइन अपडेट और एक नया इंटीरियर देखने को मिलेगा. इस एसयूवी में सेल्टोस के 17 ADAS फीचर्स की जगह लगभग 7-8 ADAS फीचर्स मिलेंगे इसके अलावा, यह एसयूवी 6 एयरबैग, वीएसएम, एबीएस के साथ ईबीडी, ईएससी, एचएसएम, एक टीपीएमएस और फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर्स से लैस होगी. साथ ही इसमें एक नया डैशबोर्ड डिज़ाइन मिलेगा, जिसमें डुअल-स्क्रीन सेटअप डैशबोर्ड कैमरा और 360 डिग्री कैमरा सिस्टम भी मिल सकता है. हालांकि इसके मौजूदा इंजन लाइन-अप को बरकरार रखा जाएगा. बाजार में इसका मुकाबला हुंडई वेन्यू और टाटा नेक्सन जैसी कारों से होता है.

न्यू किआ कार्निवल

किआ ने 2023 ऑटो एक्सपो में नई 3-रो एमपीवी KA4 को प्रदर्शित किया था. यह नेक्स्ट जेनरेशन कार्निवल एमपीवी है, जो कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकती है. फोर्थ जेनरेशन कार्निवल एंगुलर सर्फेस और बॉक्सी लुक वाले डिजाइन में आएगी. पिछले मॉडल की तुलना में, नए कार्निवल का व्हीलबेस 40 मिमी लंबा, 10 मिमी चौड़ा है. 7-सीटर वेरिएंट में 627-लीटर का बूट स्पेस भी मिलता है, जिसमें पीछे की सीटों को मोड़कर 2,905-लीटर तक बढ़ाया जा सकता है. यह नया मॉडल कई ADAS फीचर्स से लैस होगा. नई कार्निवल एन3 प्लेटफॉर्म पर आधारित है, जिसमें एक 2.2-लीटर स्मार्टस्ट्रीम टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 199bhp पॉवर और 440Nm का टॉर्क जेनरेट करता है.

किआ इलेक्ट्रिक एमपीवी

किआ इंडिया ने वर्ष 2025 के अंत से पहले दो नए स्थानीय रूप से निर्मित इलेक्ट्रिक वाहनों को बाजार में लाने की घोषणा की है. जिसमें एक नई इलेक्ट्रिक एसयूवी और एक नई इलेक्ट्रिक एमपीवी शामिल होगी. पहली ईवी एक मास मार्केट एमपीवी होगी, जिसे किआ रिक्रिएशनल व्हीकल कहती है, जिसे टेस्टिंग के दौरान कोरिया में देखा गया है. हालांकि इसके बारे में अधिक जानकारी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसमें लगभग 400-500 किमी की रेंज मिलने की संभावना है. दूसरी किआ ईवी एक कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी, जो कंपनी के लाइनअप में सोनेट और सेल्टोस के बीच स्थित होगी.

यह भी पढ़ें :- BYD ने नई सीगल के लिए कराया ट्रेडमार्क, टाटा की टिआगो EV को मिलेगी टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
जासूसी करती हैं BYD की गाड़ियां? अमेरिका ने बैन कीं चीन की ये कारें
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
दीवाली पर हर साल कितनी होती है गाड़ियों की सेल, किस सेगमेंट की सबसे ज्यादा
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप
31 इंच की TV और मसाज सीटें, रणवीर की BMW है लग्जरी का बाप

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget