एक्सप्लोरर

Top 5 Upcoming Cars: जून 2025 में भारत में लॉन्च होने जा रही हैं ये 5 जबरदस्त कारें, इलेक्ट्रिक कार भी है शामिल, जानें पूरी डिटेल्स

Upcoming Cars in June 2025: भारत में जून 2025 में टाटा हैरियर ईवी से लेकर एमजी साइबरस्टर जैसी 5 बेहतरीन कारें लॉन्च होने वाली है. आइए इसके लॉन्च डेट्स, फीचर्स और कीमत के बारे में जानते हैं.

Upcoming Cars in June 2025: भारत का ऑटो मार्केट लगातार नए मॉडल्स और टेक्नोलॉजी से भर रहा है. मई 2025 में जहां Volkswagen Golf GTI और Tata Altroz जैसी कारें लॉन्च हुईं, वहीं जून 2025 और भी ज्यादा खास होने जा रहा है.

दरअसल, इस महीने इलेक्ट्रिक से लेकर लग्जरी सेडान तक कई नई कारें भारतीय सड़कों पर उतरने के लिए तैयार हैं. आइए जानते हैं कौन सी कारें जून में लॉन्च होने जा रही हैं.

1. Tata Harrier EV

Tata Harrier EV पहली बार 2025 इंडिया मोबिलिटी एक्सपो में दिखाई गई थी और अब जून में लॉन्च के लिए तैयार है. इसका डिजाइन मौजूदा ICE हैरियर जैसा ही होगा, लेकिन यह एक डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी. पावरट्रेन की जानकारी अभी सीक्रेट रखी गई है, लेकिन अनुमान है कि इसमें डुअल मोटर सेटअप और लगभग 500 किमी की रियल वर्ल्ड रेंज हो सकती है. इसकी लॉन्च से मिड-रेंज EV SUV सेगमेंट में बड़ा बदलाव आ सकता है.

2. Mercedes-AMG G 63 Collector Edition 

Mercedes-Benz India 12 जून, 2025 को AMG G 63 का स्पेशल कलेक्टर एडिशन लॉन्च करने जा रही है. यह लिमिटेड यूनिट्स में उपलब्ध होगी और इसके एक्सक्लूसिव स्टाइलिंग एलिमेंट्स इसे और भी खास बनाएंगे. हालांकि इसकी कीमत स्टैंडर्ड वर्जन से ज्यादा होगी, लेकिन यह SUV लग्जरी और पावर का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होगी.

3. MG Cyberster 

MG Cyberster एक दो-दरवाजों वाली कन्वर्टिबल इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार है जो युवाओं और स्पोर्टी कार प्रेमियों के लिए परफेक्ट पैकेज साबित हो सकती है. यह देश की पहली इलेक्ट्रिक रोडस्टर होगी, जिसमें दो बैटरी पैक ऑप्शन दिए जाएंगे. इसकी स्टाइल, ओपन-टॉप डिजाइन और हाई परफॉर्मेंस इसे मार्केट में यूनिक बनाते हैं.

4. Audi Q5 Facelift

Audi Q5 को जून में एक मिड-साइकिल फेसलिफ्ट मिलने की उम्मीद है, जिसमें नया फ्रंट ग्रिल, स्लीकर LED हेडलैम्प्स और बेहतर इंटीरियर अपडेट देखने को मिल सकते हैं. वर्तमान में यह केवल एक इंजन ऑप्शन में आती है, लेकिन फेसलिफ्ट के साथ कुछ नए फीचर्स और बेहतर टेक्नोलॉजी मिल सकती है.

5. BMW 2 Series Facelift

BMW 2 Series को एक मिड-साइकिल अपडेट मिलने वाला है. ग्लोबली इसे पहले ही शोकेस किया जा चुका है और भारत में जून में लॉन्च की संभावना है. इसमें एक्सटीरियर में नए एलिमेंट्स, नया इन्फोटेनमेंट सिस्टम और पावरट्रेन में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: फुल टैंक में चलती है 500 KM, रॉयल एनफील्ड की मोस्ट-सेलिंग बाइक कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget