एक्सप्लोरर

125 cc सेगमेंट में बजाज पल्सर के बाद आई नई TVS Raider iGo, प्राइस-रेंज में दोनों बाइक्स की टक्कर

Bajaj Pulsar N125 vs TVS Raider iGo: बजाज ने 125 cc सेगमेंट में नई पल्सर लॉन्च की है. अब टीवीएस ने भी रेडार के नए वेरिएंट को मार्केट में उतार दिया है. दोनों बाइक्स की प्राइस-रेंज के बारे में जानिए.

Bajaj Pulsar vs TVS Raider: दीवाली के मौके पर एक के बाद एक नई बाइक्स लॉन्च हो रही हैं. बजाज ने हाल ही में पल्सर N125 को मार्केट में पेश किया. बजाज की बाइक के बाद अब टीवीएस रेडार iGo बाजार में लाई गई है. टीवीएस ने बाइक के नए वेरिएंट में कई फीचर्स को शामिल किया है. टीवीएस मोटर कंपनी ने हाल ही में जुपिटर 110 को भी अपडेट्स के साथा मार्कट में पेश किया था. टीवीएस Raider iGo की एक्स-शोरूम प्राइस 98,389 रुपये रखी गई है.

टीवीएस Raider iGo

टीवीएस अब तक 10 लाख से ज्यादा बाइक्स सेल कर चुकी है. इस त्योहार अपनी सेल को और बढ़ाने के लिए कंपनी ने Raider के नए वेरिएंट iGo को मार्केट उतारा है. टीवीएस ने नए वेरिएंट के साथ बाइक की पावर भी बढ़ाई है, जिससे अब ये बाइक एक्स्ट्रा 0.55 Nm का टॉर्क जनरेट करेगी. टीवीएस की इस बाइक में 124.8 cc का इंजन लगा है, जिससे 11.4 hp की पावर मिलती है और 11.2 Nm का टॉर्क जनरेट होता है.

Raider iGo को बाकी स्टैंडर्ड मॉडल से अलग रखने के लिए टीवीएस ने इस बाइक को नया रंग दिया है. रेड व्हील्स और नार्डो ग्रे कलर के साथ ये बाइक आई है. Raider के इस वेरिएंट की कीमत स्प्लिट सीट वेरिएंट की तुलना में केवल 680 रुपये ज्यादा है. अब इस नए मॉडल के साथ टीवीएस Raider कुल छह वेरिएंट के साथ मार्केट में मिल रही है.

125 cc सेगमेंट में बजाज पल्सर के बाद आई नई TVS Raider iGo, प्राइस-रेंज में दोनों बाइक्स की टक्कर

बजाज Pulsar N125

बजाज की नई बाइक पल्सर एन125 में एयर-कूल्ड, सिंगल स्पार्क, 2-वॉल्व इंजन लगाया गया है. पल्सर में लगे इस इंजन से 8,500 rpm पर 12 PS की पावर मिलती है और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. पल्सर की इस बाइक को अर्बन-सेंट्रिक डिजाइन दिया गया है. इस बाइक में USB चार्जिंग पोर्ट का फीचर भी शामिल है. बजाज पल्सर N125 की एक्स-शोरूम प्राइस 98,707 रुपये से शुरू की गई है.

125 cc सेगमेंट में बजाज पल्सर के बाद आई नई TVS Raider iGo, प्राइस-रेंज में दोनों बाइक्स की टक्कर

Raider iGo vs Pulsar N125

टीवीएस और बजाज दोनों बाइक्स की कीमत की तुलना की जाए तो इन दमदार बाइक्स की कीमत में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलता है. Raider iGo और पल्सर एन125 दोनों बाइक्स की शुरुआती कीमत एक लाख रुपये की रेंज में ही है. 

यह भी पढ़ें

Scooter Under 1 Lakh: धनतेरस-दीवाली पर घर ला सकते हैं ये स्कूटर, दमदार माइलेज और कीमत एक लाख रुपये से भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
जापान तक छाई देसी Fronx, एक्सपोर्ट में बनाया रिकॉर्ड
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
हाइब्रिड अवतार में आ रही Duster और Creta, आप कौन-सी लेना पसंद करेंगे?
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम
RC घर भूल गए तो कटेगा चालान? जान लें असली नियम
227 KM रेंज के साथ हैंड पेंटेंड डिजाइन, लॉन्च हुआ नया थ्री-व्हीलर
227 KM रेंज के साथ हैंड पेंटेंड डिजाइन, लॉन्च हुआ नया थ्री-व्हीलर

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget