एक्सप्लोरर

स्मार्ट फीचर्स और स्टाइलिश लुक के साथ आया TVS Jupiter 125 का नया वेरिएंट, जानिए खासियत

Jupiter 125 DT SXC: टीवीएस ने भारत में Jupiter 125 का नया डुअल-टोन DT SXC वेरिएंट लॉन्च किया है. इस स्कूटर में नए फीचर्स, स्टाइलिंग अपडेट और बेहतर परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा. आइए विस्तार से जानते हैं.

TVS Jupiter 125 DT SXC Launched: टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने लोकप्रिय स्कूटर Jupiter 125 का नया वेरिएंट DT SXC (Dual Tone SmartXonnect) भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे 88,942 रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश किया है. आइए जानते हैं इस वेरिएंट में स्टाइल, स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ और क्या-क्या मिला है.

TVS Jupiter 125 DT SXC में नए डुअल-टोन कलर (आइवरी ब्राउन और आइवरी ग्रे) ऑप्शन दिए गए हैं, जो इसे और भी ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं. इस वेरिएंट में 3D Jupiter एम्बलम, बॉडी-कलर्ड रियर ग्रैब रेल और डुअल-टोन इनर पैनल जैसी डिटेलिंग स्कूटर की अपील को बढ़ा देती है. यह लुक खासकर शहरी राइडर्स को काफी अट्रैक्ट करेगा.

SmartXonnect फीचर्स 

SmartXonnect फीचर्स के साथ यह स्कूटर अब एक स्मार्ट ट्रैवलिंग फ्रेंड बन चुका है. इसमें कॉल और SMS अलर्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वॉयस कमांड, व्हीकल ट्रैकिंग, लो फ्यूल अलर्ट और राइडिंग एनालिटिक्स जैसी आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं, जो रोजाना की राइड को आसान और तकनीकी रूप से बेहतर बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह 124.8cc के सिंगल सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है, जो 8.7 bhp की पावर और 11.1 Nm का टॉर्क देता है. इसे CVT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है, जो इसे शहरी और दैनिक आवागमन के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है.

सेफ्टी और कंफर्ट

सेफ्टी और कंफर्ट के लिहाज से भी TVS Jupiter 125 DT SXC भरोसे का नाम है. इसमें फ्रंट में टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में गैस चार्ज शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जो खराब सड़कों पर भी स्मूद राइडिंग अनुभव देते हैं. स्कूटर में लंबा और चौड़ा सीट बेस और 33 लीटर का बूट स्पेस है, जिससे यह कंफर्टेबल और प्रैक्टिकल बन जाता है. अगर आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं जिसमें शानदार लुक, स्मार्ट टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद परफॉर्मेंस का संतुलन हो, तो 88,942 की कीमत में TVS Jupiter 125 DT SXC एक परफेक्ट और वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Upcoming Cars: इस साल के अंत तक भारत में लॉन्च होने जा रही TATA की 5 नई SUV! इलेक्ट्रिक मॉडल भी शामिल, 500 KM से ज्यादा है रेंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
EV की बैटरी जल्दी होगी कमजोर, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये 5 गलतियां
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
Hyundai की नई SUV Bayon, क्या Creta को देगी टक्कर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
E100 पेट्रोल को मंजूरी, आपकी कार पर क्या होगा असर?
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Jeep Compass का सबसे सस्ता ऑटोमैटिक वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget