एक्सप्लोरर

क्या 3 हजार रुपये की EMI पर मिल जाएगा TVS Jupiter 110? जानिए डाउन पेमेंट का हिसाब

TVS Jupiter 110 Specifications: टीवीएस जुपिटर 110 के इंजन को अपडेट किया गया है. इस टू-व्हीलर में 113.3 cc, एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो कि फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ मिलता है.

अगर आप डेली अप-डाउन के लिए किसी अफॉर्डेबल स्कूटर की तलाश में हैं, तो यहां हम आपको TVS Jupitor 110 के बारे में बताने जा रहे हैं. यह स्कूटर हाई-परफॉर्मेंस और दमदार माइलेज के साथ आता है. अगर आप टीवीएस जुपिटर को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जरूरी नहीं है कि आप इसे फुल पेमेंट पर खरीदें, आप इस स्कूटर को फाइनेंस भी करा सकते हैं. यहां हम आपको TVS Jupitor 110 की EMI डिटेल्स और डाउन पेमेंट के बारे में बताने जा रहे हैं. 

आप दिल्ली में टीवीएस जुपिटर 110 खरीदते हैं तो इसके लिए आपको 94 हजार रुपये कीमत चुकानी पड़ेगी. ये स्कूटर बेस वेरिएंट की ऑन-रोड प्राइस है, इसमें आरटीओ चार्ज और इंश्योरेंस अमाउंट शामिल है. टीवीएस जुपिटर को फाइनेंस कराने के लिए आपको कम से कम 10 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करनी होगी. इसके बाद बचे हुए 84 हजार रुपये का बैंक लोन लेना होगा.

अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको यह लोन 9 फीसदी ब्याज दर पर मिल जाएगा, जिसके लिए 3 हजार रुपये की EMI बनेगी. ऐसे में 3 साल के अंदर ब्याज के तौर पर लगभग 22 हजार रुपये देने होंगे. ऐसे में कुल मिलाकर आपको 1.06 लाख रुपये देने होंगे. 

TVS Jupitor 110 के फीचर्स

टीवीएस जुपिटर में OBD-2B के मिलने से सेंसर टेक्नोलॉजी मिलने वाली है. इस सेंसर की मदद से थ्रोटल रेस्पॉन्स, एयर-फ्यूल मिक्सचर, इंजन टेम्परेचर, फ्यूल वॉल्यूम और इंजन स्पीड से संबंधित डाटा मिलेगा. ऑनबोर्ड इंजन कंट्रोल यूनिट (ECU) की मदद से इस डाटा की रियल टाइम मॉनिटरिंग होगी. इस ऑनबोर्ड इंटेलीजेंस की मदद से स्कूटर को पर्यावरण के मुताबिक चलाया जा सकेगा, जिससे प्रदूषण कम से कम होगा.

TVS Jupitor 110 की पावर

टीवीएस जुपिटर 110 के इंजन को अपडेट किया गया है. इस टू-व्हीलर में 113.3 cc, एयर-कूल्ड इंजन लगा है, जो कि फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आया है. स्कूटर में लगे इस इंजन से 5,000 rpm पर 7.91 bhp की पावर मिलती है और 5,000 rpm पर ही 9.2 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. लेकिन जब आप इसमें CVT ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का इस्तेमाल करते हैं, तब ये इलेक्ट्रिक असिस्ट के साथ इसके टॉर्क को बूस्ट करके 9.8 Nm कर देता है. टीवीएस का ये स्कूटर 82 kmph की टॉप-स्पीड तक जा सकता है.

यह भी पढ़ें:-

कितनी डाउन पेमेंट पर मिल जाएगा Toyota Taisor का बेस वेरिएंट? जानिए हर महीने की EMI का हिसाब

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए
पांच साल चलने के बाद ऐसे कम हो जाती है नई कार की कीमत, यहां समझिए

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget