एक्सप्लोरर

Hero Motocorp की नई BS6 Glamour बाइक खरीदने से पहले जानें इसकी 5 खासियत

होंडा शाइन और बजाज पल्सर 125 को कड़ी टक्कर देने के लिए हीरो मोटोकॉर्प ने नई ग्लैमर बाइक पेश की है, यह बाइक 5 गियरबॉक्स से भी लैस है.

नई दिल्ली: हीरो मोटोकॉर्प ने अभी हाल ही में अपनी नई 125cc बाइक ग्लैमर (ग्लैमर  125 FI BS6) को भारत में लॉन्च किया है. यह बाइक इस बार कई ने बदलावों के साथ आई है, खास बात यह है कि पहली बार इस बाइक में 5 गियरबॉक्स को शामिल किया गया है. तो यहां हम आपको बता रहे हैं नई ग्लैमर  125 FI BS6 को खरीदने के 5 बड़े कारण-

1. नया स्टाइल

हीरो मोटोकॉर्प ने ग्लैमर  125 Fi BS6 के लुक्स में कुछ बदलाव किये हैं.जिसकी मदद से यह बाइक अपने पुराने मॉडल से काफी लुभाती है. आपको बता दें की यह बाइक यूथ को काफी पसंद भी आती है.  इसमें किये गये बदलाव यूथ को ध्यान में रखते हुए ही किये हैं.

2. नए फीचर्स

हीरो मोटोकॉर्प ने नई ग्लैमर  125 Fi BS6 को 4 कलर ऑप्शन उतारा है. नए कलर्स की मदद से अब यह पहले से ज्यादा फ्रेश और बेहतर नजर आती है. इस बाइक में अब नए स्प्लिट 5-स्पोक एलॉय व्हील्स भी लगा दिए हैं. बाइक में रियल टाइम फ्यूल एफिशिएंसी डीटेल और i3 टेक्नोलॉजी के साथ डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी शामिल कर दिया है. बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm है.

3. BS6 इंजन

नई ग्लैमर  में BS6 कंप्लाइंट वाला 125cc का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया है जोकि 10.73 bhp की पावर और 10.6 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. पुराने वर्जन की तुलना में अपडेटेड इस इंजन को 19 फीसदी ज्यादा पावर मिलती है. लेकिन सबसे खास बात यह है कि नई ग्लैमर  में अब 5 स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. जबकि पहले यह 4 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती थी. 5 स्पीड गियर की मदद से अब हाई स्पीड में इसे राइड करने में दिक्कत नहीं होगी और ना ही इसमें वाइब्रेशन की शिकायत होगी.

4. ब्रेक्स और टायर्स 

इस बाइक के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक्स की सुविधा मिलती है. जबकि बेहतर राइड और ग्रिप के लिए इसमें 100-सेक्शन टायर और फ्रंट में 80-सेक्शन टायर दिए गये हैं.

5. नई कीमत

नई Glamour को दो वेरिएंट में उतारा गया है, जिसमें ड्रम और डिस्क ब्रेक ऑप्शन शामिल हैं. कीमत की बात करें तो इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 68,900 रुपये है जबकि इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत  72,400 रुपये है.  इस बाइक का सीधा मुकाबला होंडा की शाइन और बजाज पल्सर 125 से होगा.

यह भी पढ़ें

Coronavirus impact: Hyundai ने टाला इन तीन कारों का लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget