एक्सप्लोरर

लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली टॉप 5 कार, जानिए क्या है कीमत

अगर आप किसी लड़की को गिफ्ट में कार खरीद कर देना चाहते है तो मार्केट में लड़कियों के लिए ये बेस्ट कार हैं. ये कार उन्हें स्टाइलिश लुक देंगी साथ ही लेटेस्ट फीचर्स भी मिलेंगे.

लड़कियों की पसंद लड़कों से काफी अलग होती है. लड़कियों को ड्रेस, शूज, घर के फर्नीचर और यहां तक कि कार भी लड़कों से अलग पसंद आती है. लड़कियां सिर्फ कार के फीचर्स ही नहीं लुक और स्टाइल पर भी काफी ध्यान देती हैं. हर लड़की चाहती है वो अपनी कार में बैठकर सबसे ज्यादा स्टाइलिश लगे. मार्केट में ऐसी कई कार हैं जिन्हें खासतौर से महिलाएं सबसे ज्यादा पसंद करती हैं. आज हम आपको ऐसी टॉप 5 कारों की लिस्ट बता रहे हैं जो आपको और भी ज्यादा स्टाइलिश बना देती हैं. आइये जानते हैं कौन सी ऐसी कार हैं जिन्हें लड़कियां या महिलाएं सबसे ज्याद खरीदना पसंद करती हैं.

Hyundai i20- हुंडई की आई20 लड़कियों की पहली पसंद कार है. Hyundai i20 में 1.0-लीटर का टर्बो GDi पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 6,000 rpm पर 120 bhp की मैक्सिमम पावर और 1,500 ~ 4,000 rpm पर 171 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार में आपको 2 ट्रांसमिशन के ऑप्शन मिलेगें. जिनमें इंटेलिजेंट मैनुअल ट्रांसमिशन और डुअल क्लच ट्रांसमिशन दिया गया है. फीचर्स की बात करें तो Hyundai i20 में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल, 6 एयरबैग्स, रियर पार्किंग कैमरा और व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट जैसे फीचर्स मिलेंगे. नई हुंडई आई20 में एयर प्यूरीफायर और ब्लू लिंक कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है. पेट्रोल कार की शुरुआती कीमत 6.80 लाख है.

Maruti Swift- मारुति की स्विफ्ट को भी लड़कियां काफी पसंद करती हैं. इस प्रीमियम हैचबैक कार का जल्द ही नया मॉडल सामने आने वाला है. नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट में कंपनी और कई बड़े बदलाव करने जा रही है. नई स्विफ्ट का लुक और डिजाइन इंटरनेशनल मार्केट में आ चुकी स्विफ्ट के जैसा होगा. नई स्विफ्ट को अट्रैक्टिव बनाने के लिए बड़ी ग्रिल, अपडेटेड हैडलैम्प और डीआरएल जैसे शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं. इंटीरियर के साथ एस्टीरियर में भी कंपनी काफी बदलाव करने की सोच रही है. नई स्विफ्ट में एप्पल कार प्ले, एंड्रॉइड ऑटो, अपडेटेड टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, कनेक्टेड कार जैसे फीचर्स होंगे. Maruti Swift Facelift में 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन जो 90 BHP की मैक्सिमम पॉवर और 113 NM का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है. नई स्विफ्ट फेसलिफ्ट 5 से 9 लाख रुपये के बीच होगी.

Ford Figo- फोर्ड की हैचबैक कार फीगो को भी फीमेल काफी पसंद करती हैं. इस कार में आपको डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन वाले वेरिएंट मिल जाएंगे. नई फोर्ड फिगो में 3 इंजन का ऑप्‍शन है. जिसमें 1.2-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 95 bhp का पावर और 120 Nm टॉर्क जनरेट करता है. दूसरा इंजन 1.5-लीटर का 3-सिलिंडर पेट्रोल इंजन है, जो 121 bhp का पावर और 150 Nm टॉर्क जनरेट करता है और तीसरा 1.5-लीटर का डीजल इंजन है, जो 99 bhp का पावर और 215 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. इस कार में 5-स्‍पीड मैन्‍युअल और 6-स्‍पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्‍शन मिलता गया है. फोर्ड फीगो की शुरुआती कीमत 5.49 लाख रुपए है.

Volkswagen Polo- लड़कियों की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कार की लिस्ट में पोलो भी शामिल है. इस कार को काफी गर्लिश माना जाता है. कलर से लेकर लुक तक हर चीज लड़कियों को पसंद आती है. पोलो की कीमत 6 लाख से शुरु होती है. जर्मनी की कंपनी Volkswagen ने 2010 में इस कार को लॉन्च किया था. इस कार में 1 पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया गया है जो 999 सीसी का है. यह मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है. ये कार 18 किमी तक का माइलेज देती है. अब कंपनी जल्द ही इसका नेक्स्ट जेनरेश मॉडल भी लॉन्च कर सकती है. कंपनी इसके इंटीरियर और एस्टीरियर में काफी बदलाव करने वाली है. नई कार में 1.0 लीटर की क्षमता का 3 सिलिंडर युक्त टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन हो सकता है. जो 110bhp की पावर और 175Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा. कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वर्जन भी पेश कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
कार में AC चलने के बाद भी लग रही गर्मी, हर बार गैस नहीं होती वजह
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
सितंबर में खूब बिके ट्रक-बस, टाटा ने सबको पछाड़ा
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम
कम फ्यूल में ज्यादा माइलेज वाली कारें बनाएंगी कंपनियां, सरकार लाने जा रही नियम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget