एक्सप्लोरर

2024 Maruti Swift: कल भारत में लॉन्च होगी न्यू जेनरेशन मारुति स्विफ्ट, जानिए संभावित कीमत और खासियत

2024 स्विफ्ट में हैचबैक के मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा फीचर्स मिलेंगे, जिसमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट यूनिट होगा जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कम्पैटिबिलिटी को सपोर्ट करेगा.

2024 Maruti Suzuki Swift: देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक मारुति सुजुकी स्विफ्ट को अब बड़ा अपडेट मिलने वाला है. इस कार ने 2023 के आखिर में ग्लोबल मार्केट में अपनी शुरुआत की थी और अब यह 9 मई को भारतीय बाजार में लांच होने जा रही है. कल इसके कीमतों की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी. आइए जानते हैं इस कार में क्या नया मिलने वाला है.

नया इंजन

2024 स्विफ्ट में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर K-सीरीज पेट्रोल इंजन की जगह नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलेगा, जिसकी परफ़ॉर्मेंस रेटिंग 82 PS और 112 Nm होगी, साथ ही बेहतर ड्राइवेबिलिटी और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंसी भी मिलेगी. मारुति इसे 5-स्पीड MT और AMT विकल्पों के साथ पेश करेगी.

अपडेटेड डिजाइन

नई पीढ़ी के साथ इस कार एक्सटीरियर को भी अपडेट किया गया है, जिसमें रीस्टाइल्ड ग्रिल, बंपर और फ्रंट फेसिया के लिए नए एलईडी DRLs दिए गए हैं. प्रोफाइल में, बड़े बदलाव के तौर पर नए 16-इंच के अलॉय व्हील और रियर डोर हैंडल की जगह है, जो कि अब C-पिलर पर नहीं हैं. रियर-एंड डिजाइन में स्पोर्टी अपील के लिए डार्क एलिमेंट के साथ नया बंपर और फ्रेश टेललाइट्स हैं. ये छोटे डिज़ाइन अपडेट इसे और भी आधुनिक बनाते हैं जबकि अभी भी इसे आसानी से आइकॉनिक मारुति स्विफ्ट के तौर पर पहचाना जा सकता है. 

नया इंटीरियर

नई स्विफ्ट के इंटीरियर में 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, स्लीक एसी वेंट और एक नए डिजाइन का क्लाइमेट कंट्रोल पैनल है, जो अब मारुति बलेनो के कंसोल जैसा दिखता है. डैशबोर्ड का ड्राइवर साइड उतना अलग नहीं दिखता क्योंकि इसमें अभी भी TFT मल्टी-इंफॉर्मेशन डिस्प्ले के साथ डुअल-पॉड एनालॉग सेटअप है. इसमें हल्के और गहरे भूरे रंग के सेक्शन के साथ लाइट केबिन थीम मिलने की भी उम्मीद है.

अपग्रेडेड फीचर्स और सेफ्टी 

2024 स्विफ्ट में हैचबैक के मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा फीचर्स मिलेंगे, जिसमें एक बड़ा इंफोटेनमेंट यूनिट होगा जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले कम्पैटिबिलिटी को सपोर्ट करेगा. इसमें मारुति की कनेक्टेड कार टेक फीचर्स भी दिए जाएंगे. अन्य फीचर अपग्रेड में स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं. साथ ही इसमें क्रूज़ कंट्रोल, ऑटो एसी, रियर पार्किंग कैमरा और पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप जैसे फीचर्स पहले की तरह ही मिलेंगे. 

संभावित कीमतें

उम्मीद है कि नई मारुति स्विफ्ट पुरानी हैचबैक के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम और इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.5 लाख रुपये से शुरू होने की संभावना है. इसका मुकाबला हुंडई ग्रैंड i10 निओस से होता रहेगा.

यह भी पढ़ें - 

भारतीय बाजार में एक और बड़े प्लेयर की होगी एंट्री, 3 इलेक्ट्रिक कारों के साथ आ सकती है ये चीनी कंपनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोज 50 KM चलाते हैं? Petrol, CNG और Hybrid में सालाना खर्च कितना होगा?
रोज 50 KM चलाते हैं? Petrol, CNG और Hybrid में सालाना खर्च कितना होगा?
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Volkswagen ला रही नई बड़ी SUV
Fortuner की बढ़ेगी टेंशन? Volkswagen ला रही नई बड़ी SUV
बिना इंश्योरेंस चला रहे कार? इतना लग सकता है जुर्माना
बिना इंश्योरेंस चला रहे कार? इतना लग सकता है जुर्माना
8 लाख रुपये सस्ती हुई BYD की ये EV, फिर भी देगी 520KM की रेंज
8 लाख रुपये सस्ती हुई BYD की ये EV, फिर भी देगी 520KM की रेंज

वीडियोज

MC Square ने Mafia Mundeer, Badshah और Yo Yo Honey Singh पर की खुलकर बात, बताई बड़ी सीख
Govinda ने Fake News पर लिया Legal Action, 100 करोड़ तक के Damages का भेजा Notice
Mohsin Khan ने flaunt की Ring, Engagement की खबरों से मचा Buzz, Fans बोले- शादी कब है?
खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, क्या है मांग?
अभिजीत दीपके की CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, क्या है मांग?
BPSC के परीक्षा नियंत्रक का विवादित बयान, 'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार'
BPSC के परीक्षा नियंत्रक का विवादित बयान, 'हाथी चले बाजार, कुत्ता भौंके हजार'
' एक रात का कितना लेंगी? आपका रेट क्या है?' मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?
'एक रात का कितना लेंगी? मिर्जापुर फेम एक्ट्रेस को कौन भेजता है ऐसे मैसेज?
रिस्की सिंगल, अनोखा सेलिब्रेशन; ध्रुव जुरेल ने नंबर-7 पर जड़ा शतक
रिस्की सिंगल, अनोखा सेलिब्रेशन; ध्रुव जुरेल ने नंबर-7 पर जड़ा शतक
एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द: CM विजय पर भड़के स्टालिन, 'कई साल पीछे हो जाएंगे'
एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द: CM विजय पर भड़के स्टालिन, 'कई साल पीछे हो जाएंगे'
3 गैंगस्टर्स को मलेशिया से लाया गया भारत, अमित शाह बोले- बंबीहा गैंग से जुड़े हैं
3 गैंगस्टर्स को मलेशिया से लाया गया भारत, अमित शाह बोले- बंबीहा गैंग से जुड़े हैं
फोन में मौजूद वीडियो को Smart TV पर कैसे चलाएं? जानें ये आसान तरीका
फोन में मौजूद वीडियो को Smart TV पर कैसे चलाएं? जानें ये आसान तरीका
ऑटोमैटिक मिल्किंग मशीन कितने की आती है, किसानों को इससे कितना फायदा?
ऑटोमैटिक मिल्किंग मशीन कितने की आती है, किसानों को इससे कितना फायदा?
Embed widget