एक्सप्लोरर

Top 10 Scooters: बिक्री के मामले में इन स्कूटर्स का रहा जलवा, जानिए पहले नंबर पर किसका रहा कब्जा

अगस्त में कई कंपनियों की बिक्री में इजाफा हुआ है तो कई कंपनियों को नुकसान का सामना करना पड़ा है. पिछले महीने किस स्कूटर की कितनी यूनिट्स बिकीं आइए जानते हैं टॉप 10 स्कूटर्स की पूरी लिस्ट.

इस फेस्टिव सीजन में ऑटो कंपनियों को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा सेल की उम्मीद है. ऐसा इसलिए कि अभी से ही इनकी बिक्री में इजाफा देखने को मिल रहा है. अगस्त के महीने में स्कूटर्स की जमकर बिक्री देखने को मिली. कई कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले इस साल अगस्त में ज्यादा कमाई की. आज हम आपको बता रहे हैं कि पिछले महीने बिक्री के मामले में कौन से स्कूटर्स टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हुए है. आइए लिस्ट पर एक नजर डालते हैं.

Honda Activa
अगस्त में होंडा के बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर में से एक एक्टिवा ने जबरदस्त कमाई की. कंपनी ने पिछले महीने इस स्कूटर की कुल 2,04,659 यूनिट्स की सेल की. वहीं पिछले साल इसी महीने में इसकी कुल 1,93, 607 यूनिट बिकीं थी. इस बिक्री में 5.7 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है. 

Suzuki Access
दूसरे नंबर पर सुजुकी एक्सेस का कब्जा रहा. एक्सेस ने अगस्त के महीने में कुल 49,135 यूनिट्स की सेल की. जो कि साल 2020 के अगस्त महीने में 41,484 यूनिट थी. इसकी सेल में 18.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. 

TVS Jupiter
इस लिस्ट में तीसरा स्थान टीवीएस जूपीटर को मिला है. अगर इसकी बिक्री की बात करें तो अगस्त में इस स्कूटर की कुल 45,625 यूनिट्स की सेल हुई. पिछले साल अगस्त में कंपनी ने इसकी कुल 52,378 यूनिट्स बेची थीं. इसकी बिक्री में 12.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है.

Honda Dio
भले ही ये स्कूटर लिस्ट में चौथे नंबर पर हो लेकिन इसकी बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई है. जहां इसने अगस्त 2020 में कुल 42,957 स्कूटर बेचे थे, वहीं इस साल अगस्त में इसके कुल 26,897 यूनिट्स की ही सेल हुई है. इस बिक्री 37 प्रतिशत तक घट गई है.

TVS Ntorq
इस साल टीवीएस के इस स्कूटर ने अच्छी कमाई की है, जिसकी बदौलत ये इस सूची में पांचवी पोजिशन हासिल करने में कामयाब रहा. अगस्त में इसकी कुल 26,288 यूनिट्स की सेल हुई. वहीं अगर पिछले साल की बात करें तो अगस्त 2020 में इस स्कूटर की कुल 19, 918 यूनिट्स की सेल हुई थी. यानि इसकी बिक्री में 31.9 फीसदी का इजाफा हुआ है.

Yamaha Fascino
यामाहा के इस स्कूटर की सेल भी कुछ हद तक बढ़ी है. अगस्त में इस स्कूटर की कुल 18,037 यूनिट्स की सेल हुई, जबकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने इसकी 18,037 यूनिट्स की सेल की थी. फेसिनो की बिक्री में 15.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.

Hero Pleasure
बिक्री के मामले में हीरो का ये स्कूटर सातवें नंबर पर रहा है. इसके अगस्त में कुल 17,200 यूनिट स्कूटर बेचे गए. वहीं अगस्त 2020 में कंपनी ने इसकी कुल 16,935 यूनिट्स की सेल की थी. यानि इसकी बिक्री में इजाफा तो हुआ है लेकिन कुछ खास नहीं.

Yamaha RayZR
यामाहा के इस स्कूटर की अगस्त में कुल 16,064 यूनिट्स की सेल हुई, जो कि पिछले साल इसी महीने में 15,620 यूनिट्स थी. इसकी बिक्री में मामूली सी बढ़ोतरी देखी गई है. पिछले साल के मुकाबले इसकी सेल 2.8 फीसदी तक ही बढ़ी है.

Suzuki Burgman
बिक्री के मामले में सुजुकी का ये खास स्कूटर पिछड़ता दिखाई दिया. कंपनी अगस्त में इसकी सिर्फ 11,011 यूनिट्स की ही सेल कर पाई. जहां पिछले साल इसी महीने बर्गमैन की 8,215 यूनिट्स की सेल हुई थी. हाालांकि पिछले साल की तुलना में इसकी बिक्री 34 फीसदी तक बढ़ी है.

Honda Grazia
आखिर में जिसका नाम आता है वह है Honda Grazia का. इस स्कूटर की बिक्री पिछले साल के मुकाबले काफी घट गई है. जहां साल 2020 में इसकी 12,588 यूनिट्स बिकीं थी, वहीं इस साल अगस्त में कंपनी इसकी महज 8,618 यूनिट्स ही बेच पाई. ग्राजिया की सेल में 31.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है.  

ये भी पढ़ें

Car Launch: Volkswagen Taigun SUV आज भारत में देगी दस्तक, जानिए कितनी होगी कीमत

Affordable Sedan Cars: ये हैं दमदार सेडान कारें, शानदार फीचर्स से लैस और बजट के मामले में भी हैं बेस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोल्स-रॉयस का शोरूम खोलने में कितनी आएगी लागत, क्या है प्रक्रिया?
रोल्स-रॉयस का शोरूम खोलने में कितनी आएगी लागत, क्या है प्रक्रिया?
Delhi Traffic Rules: क्या नोएडा और गुड़गांव की गाड़ियों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं? समझें नियम
क्या नोएडा और गुड़गांव की गाड़ियों को भी दिल्ली में एंट्री नहीं? समझें नियम
दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा
दिवाली पर कार खरीदने की जल्दबाजी न करें! दिसंबर में मिलेगा बड़ा फायदा
Tesla Model Y: आया Ghost Mode, कार देखकर चौंक जाएंगे लोग
Tesla Model Y में आया Ghost Mode, कार देखकर चौंक जाएंगे लोग

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget