एक्सप्लोरर

Tips: पास लाइट का इस्तेमाल करके ऐसे सुरक्षित बनाएं अपनी यात्रा, जानिए कैसे करें यूज

पास लाइट फीचर कार में सफर के दौरान बेहद काम आता है. इसका यूज करके आप अपना रुका हुआ रास्ता आसानी से क्लियर करवा सकते हैं. आइए जानते हैं सफर के दौरान ये कितनी फायदेमंद है.

जैसे जैसे समय बीत रहा है टेक्नोलॉजी और भी ज्यादा एडवांस होती जा रही है. आजकल कार निर्माता कंपनियां कारों में एडवांस फीचर्स दे रही हैं. जिनके जरिए कार के सफर को और भी ज्यादा आसान और सुरक्षित बनाया जा सकता है. लेकिन इसके लिए उन दिए गए फीचर्स का सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए. जिससे एक्सीडेंट की संभावना को कम से कम किया जा सके. इसलिए अगर आप सफर पर निकल रहे हैं और पास लाइट के बारे में जानकारी नहीं है तो जान लें ये सफर में कितनी फायदेमंद है.

पास लाइट से होती है सेफ जर्नी
पास लाइट इंडिकेटर वाले लिवर के ऊपर होता है. लिवर ऊपर करने पर हेड लाइट ऑन हो जाती है. फिर जब लिवर को छोड़ा जाता है तो लाइट ऑफ हो जाती है. इसका इस्तेमाल दूसरी गाड़ियों को सिग्नल देने और अलर्ट करने में किया जाता है. किसी अन्य ड्राइवर को सावधान करने का ये बहुत अच्छा विकल्प होता है. हाईवे पर ड्राइविंग के दौरान हॉर्न की वजह से समझ में नहीं आता कि कौन सी गाड़ी आपसे पास मांग रही है. मगर जब पास लाइट दिखाई देता है तो आप फौरन समझ जाते हैं.

पास लाइट से कर सकते हैं अलर्ट
अगर आप सड़क पर तेज रफ्तार से जा रहे हैं और कोई अन्य गाड़ी रास्ता ब्लॉक कर दे तो पास लाइट के जरिए उससे रास्ता क्लियर करने का सिग्नल दिया जा सकता है. पास लाइट आगे वाली गाड़ी के रियर व्यू मिरर में दिखाई देगा. सिंगल लेन में सामने आ रही गाड़ी को हम पास लाइट जलाकर अलर्ट कर सकते हैं. ये सामने वाले ड्राइवर को अपनी रफ्तार धीमी करने का संकेत होता है. पास लाइट जलाकर आगे वाले ड्राइवर को अलर्ट करेंगे कि हम आपकी गाड़ी को ओवरटेक करने जा रहे हैं और हमारी गति तेज है.

नाइट ड्राइविंग में होता है यूज
पास लाइट का इस्तेमाल नाइट ड्राइविंग में भी किया जाता है. नाइट में बल्ब की रोशनी से आंखों पर चमक पड़ती है. हमें पास लाइट जलाकर आगे वाले ड्राइवर को सिग्नल देना होता है कि अपनी लाइट की बीम धीमा कर ले. समझदार ड्राइवर तुरंत अपनी हाई बीम को लो कर देते हैं.

ये भी पढ़ें

Tips: कार की बैटरी को मिलेगी लंबी लाइफ, बस करने होंगे ये पांच जरूरी काम

खरीदने जा रहे हैं नई कार तो इन 5 जरूरी बातों का रखें खास ध्यान, मिलेगा मैक्सिमम फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जानें Mahindra Thar OG के हर वेरिएंट के फिचर्स, क्या है खास
जानें Mahindra Thar OG के हर वेरिएंट के फिचर्स, क्या है खास
Hyundai का बड़ा दांव! 4.2 मीटर लंबी Bayon की Booking शुरू
Hyundai का बड़ा दांव! 4.2 मीटर लंबी Bayon की Booking शुरू
Kia Lovers के लिए ये Cars हैं खास, कीमत और Mileage भी जानें
Kia Lovers के लिए ये Cars हैं खास, कीमत और Mileage भी जानें
किन लोगों को नहीं खरीदनी चाहिए 4*4 कारें, पैसों की है बर्बादी
किन लोगों को नहीं खरीदनी चाहिए 4*4 कारें, पैसों की है बर्बादी

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAF चीफ AP सिंह पहुंचे नॉर्दर्न कमांड! जानें किस बात की तैयारी कर रहा भारत?
IAF चीफ AP सिंह पहुंचे नॉर्दर्न कमांड! जानें किस बात की तैयारी कर रहा भारत?
हिमाचल के पेंशनरों के लिए खुशखबरी, एरियर पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान
हिमाचल के पेंशनरों के लिए खुशखबरी, एरियर पर सुक्खू सरकार का बड़ा ऐलान
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
Embed widget