एक्सप्लोरर

नए लुक में आने वाली हैं ये दमदार SUV, जानिए क्या होगा खास

इस साल आपकी पसंदीदा कई एसयूवी कार का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च होने वाला है. आइए नजर डालते हैं अपडेटेड एसयूवी कारों की लिस्ट पर...

भारत में एसयूवी कारों का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है. लोग हैचबैक, सेडान और दूसरे सेगमेंट की कारों के मुकाबले SUV कार खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं. मार्केट में कई ऐसी कार भी हैं जो लोगों के दिलों में जगह बना चुकी हैं. आज हम आपको ऐसी कारों के बारे में बता रहे हैं, जिनका नेक्स्ट जनरेशन मॉडल जल्द ही लॉन्च होने वाले हैं. आपको इस एसयूवी में बेहतरीन माइलेज और परफोर्मेंस का कॉम्बिनेशन मिलेगा. स्पेस के मामले में भी ये एसयूवी कार लोगों को काफी पसंद आती हैं. जानते हैं कौन सी ऐसी कार हैं जो अपने नए लुक के साथ लॉन्च होने वाली हैं.

Mahindra XUV 500- महिंद्रा अपनी दमदार और पॉपुलर एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी 500 का लेटेस्ट वर्जन लॉन्च होने वाला है. इस कार को लोग काफी पसंद करते हैं. आपको बता दें कि एक्सयूवी 500 को कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है. नई एक्सयूवी 500 के इंटीरियर से लेकर एक्स्टीरियर में कई मेजर डिफरेंस देखने को मिलेंगे. हाल ही में इस एसयूवी के इंटीरियर की कुछ पिक्चर रिवील हुई थीं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि नई एक्सयूवी 500 पहले से ज्यादा प्रीमियम फील देगी. खबरों की मानें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ सभी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी फीचर्स दिए जाएंगे. नेक्स जेन महिंद्रा XUV500 को दो नए इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, जिसमें 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और 2.0-लीटर का 4-सिलेंडर डीजल इंजन दिया जा सकता है. ये कार मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हो सकती है.

Maruti Vitara Brezza- इस साल मारुति की विटारा ब्रेजा भी नेक्स्ट जरनेशन कार उतारने की योजना बना रहा है. खबरों की मानें तो नई एसयूवी का मॉडल सी-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा या इसे लाइट हार्ट आर्किटेक्चर के साथ बनाया जा सकता है. ब्रेजा में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं. नई Brezza में BS6- कंप्लाइंट 1.5L के डीजल इंजन के साथ 1.5L K15B नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि ये कार 48V SHVS माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ लॉन्च हो सकती है. हालांकि अभी डिजाइन और दूसरे बदलाव के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

Mahindra Scorpio- महिंद्रा अपनी पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो के नेक्स जेन मॉडल को भी इस साल लॉन्च करने वाली है. इसे कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है. खबरों की मानें तो नई स्कॉर्पियो में सनरूफ भी दिया जा सकता है. इसके अलावा डुअल टोन डैशबोर्ड, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल जैसे फीचर्स भी होंगे. नई स्कॉर्पियो में 2.2 लीटर की कैपिसिटी वाला mHawk डीजल इंजन का इस्तेमाल किया जाएगा. आपको इसमें 2.0 लीटर की क्षमता वाला टर्बो चार्ज पेट्रोल इंजन भी मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
ये हैं भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
अब बाइक पर पीछे बैठने पर भी हेलमेट जरूरी, UP में बदला नियम
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
1 अक्टूबर से लागू होगा नया नियम, इस गलती पर कटेगा 10,000 का चालान
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम
सर्दियों में चाहिए EV की ज्यादा रेंज, ये टिप्स आएंगे काम

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget