एक्सप्लोरर

भारतीय बाजारों में धूम मचा रहे हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स और कीमत

इलेक्ट्रिक स्कूटर ईको-फ्रेंडली होते हैं. साथ ही एक बार खरीदने पर उन्हें चार्ज करके आप हर दिन इस्तेमाल कर सकते हैं. इनकी स्पीड भी पेट्रोल स्कूटर के बराबर होती है.

नई दिल्लीः देश और दुनिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों से न सिर्फ पेट्रोल की बचत होती है, बल्कि पर्यावरण में पॉल्यूशन भी नहीं होता. कई लोग तो पॉल्यूशन न हो, इसलिए भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को खरीदते हैं. बेशक यह एक अच्छी पहल है. आज आपको ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे, जो भारतीय बाजार में काफी पसंद किए जा रहे हैं. एक बार फुल चार्ज करने पर ये स्कूटर्स 160 किमी तक का सफर करा सकते हैं. आइए इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में जान लेते हैं.

Ather 450

बेहद ही आकर्षक डिजाइन वाले इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 2.7 kWh की बैटरी क्षमता है. एक बार फुल चार्ज करने पर आप इससे 55-75 km तक का सफर आसानी से तय कर सकते हैं. 5 घंटे में इसकी बैटरी फुल चार्ज हो जाती है. इसकी टॉप स्पीड 80 kmph है. इसकी मैक्सिमम पावर 5400 W है. इस स्कूटी की कीमत 1.08 लाख रुपए से शुरू होती है.

Bajaj Chetak

बजाज के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कैपेसिटी 3 kWh है. इसकी डिजाइन पुराने स्कूटर से प्रेरित है. यह स्कूटर 5 घंटे में फुल चार्ज होकर 85-95 किमी तक का सफर आसानी से करा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 78 kmph है. इसकी मैक्सिमम पावर 4080 W है. बजाज चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.20 लाख रुपए से शुरू होती है.

TVS iQube

दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहनों के मामले में टीवीएस कंपनी भी पीछे नहीं है. इस स्कूटर की बैटरी कैपेसिटी 4.5 kWh है. इसकी बैटरी भी 5 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है. एक बार बैटरी चार्ज होने के बाद इससे 75 km तक का सफर किया जा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 78 kmph है. इसकी मैक्सिमम पावर 4400W है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 1.15 लाख रुपए से शुरू होती है.

Hero Photon

हीरो के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी कैपेसिटी 2.7 kWh है. इसकी डिजाइन काफी आकर्षक है. यह स्कूटर 5 घंटे में फुल चार्ज होकर 110 किमी तक का सफर करा सकता है. इसकी टॉप स्पीड 45 kmph है. इसकी मैक्सिमम पावर 1500 W है. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 84,990 रुपए से शुरू होती है. इस मॉडल के अलावा भी इस रेंज में कंपनी के कई व्हीकल हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत
33 KM माइलेज देती है 3.70 लाख रुपये की ये कार, जानें खासियत

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
PM मोदी से मिलेगा शरद गुट, कांग्रेस ने कहा- INDIA गठबंधन की एकता...
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
रुतुराज गायकवाड़ से छिना नंबर-1 का ताज, अब इंग्लैंड के बल्लेबाज के पास बादशाहत
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
कैसे बनाते हैं कच्चे पपीते की चटनी, सेहत के साथ स्वाद का जायका
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
शादी के 13 साल बाद मिली वर्दी, 2 बच्चों की मां बनीं पुलिस ऑफिसर
Embed widget