एक्सप्लोरर

Citroen C3 Aircross: टेस्टिंग की दौरान स्पॉट हुई 7 सीटर सिट्रोएन C3 एयरक्रॉस, इस साल के अंत तक हो सकती है लॉन्च 

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा से हो सकता है, जिसमें 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का विकल्प मिलता है. साथ ही इसका CNG वर्जन भी बाजार में उपलब्ध है.

Upcoming Citroen SUV: फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने पिछले साल भारत में C5 एयरक्रॉस के साथ एंट्री ली थी. जिसके कंपनी ने C3 हैचबैक की भी लॉन्चिंग की. कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक हैचबैक कार ई सी 3 को भी लॉन्च किया है. अब कंपनी अपनी C3 हैचबैक पर अधारित एक नई 7 सीटर एसयूवी भी लॉन्च करने वाली है. जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. इस कार को C3 एयरक्रॉस कहा जा रहा है. 

कैसा है डिजाइन?

C3 एयरक्रॉस 7 सीटर को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. स्पाई तस्वीरों से इसका बाहरी लुक C3 हैचबैक से काफी मिलता जुलता है. हालांकि इसकी लंबाई 4.2 से 4.3m होने की संभावना है. इसे बिहार के भोजपुर में स्पॉट किया गया है. 

कैसा होगा इंटीरियर

C3 एयरक्रॉस में एक 7 सीटर लेआउट देखने को मिलेगा. साथ ही इसका इंटीरियर मौजूदा सी3 हैचबैक से काफी अलग होने की संभावना है. स्पाई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें C3 हैचबैक के इंटीरियर के मुकाबले काफी सारे बदलाव किए गए हैं. इसके डैशबोर्ड का डिज़ाइन बिलकुल नया है. हालांकि इसके स्टीयरिंग व्हील और अन्य स्विचगियर सी3 हैचबैक जैसे ही देखने को मिलेंगे. 

C3 एयरक्रॉस में शामिल होगें ये फीचर्स

फिलहाल C3 हैचबैक में क्लाइमेट कंट्रोल, अलॉय व्हील्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, डिमिंग IRVMs, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रियर वाइपर, डिफॉगर और टैकोमीटर जैसे फीचर्स नहीं मिलते हैं, लेकिन C3 एयरक्रॉस में इनके अलावा कुछ और भी नए फीचर्स दिए जा सकते हैं. जो इसे अधिक प्रीमियम कॉम्पैक्ट SUV बनाने में मदद करेगी. 

कैसा होगा इंजन

इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में एक 1.2L टर्बो-पेट्रोल इंजन मिल सकता है, जो 110 बीएचपी और 190 एनएम का आउटपुट जेनरेट करने में सक्षम होगा. इसे 6-स्पीड एमटी और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जाएगा. इसकी एक्स शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 15 लाख रुपये तक होने की संभावना है. इसे इस साल के अंत में या अगले साल की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है.

ग्रैंड विटारा से होगा मुकाबला

इस कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की ग्रैंड विटारा से हो सकता है, जिसमें 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ माइल्ड हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड का विकल्प मिलता है. साथ ही इसका सीएनजी वर्जन भी बाजार में उपलब्ध है.

यह भी पढ़ें :- टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट, होंगे कई बड़े बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget