एक्सप्लोरर

अमेरिका में 38 लाख तो भारत में क्यों इतनी महंगी है टेस्ला की कार? जानिए कारण

Tesla Launching in India: टेस्ला की इलेक्ट्रिक एसयूवी दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई जैसे तीन प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी. कंपनी 2025 की तीसरी तिमाही (Q3 2025) से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी. 

टेस्ला ने भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी मॉडल Y की कीमतें जारी कर दी हैं, जोकि टेस्ला की भारत में आधिकारिक लॉन्च का बड़ा हिस्सा है. Tesla के मॉडल Y RWD की ऑन-रोड शुरुआती कीमत 61.07 लाख रुपये रखी गई है. इसके लॉन्ग रेंज RWD वेरिएंट की कीमत की बात करें तो यह 69.15 लाख रुपये है. ये इलेक्ट्रिक एसयूवी दिल्ली, गुरुग्राम और मुंबई जैसे तीन प्रमुख शहरों में उपलब्ध होगी. कंपनी 2025 की तीसरी तिमाही (Q3 2025) से इसकी डिलीवरी शुरू करेगी. 

भारत में क्यों है इतनी ज्यादा कीमत? 

अमेरिका में यही कार 44 हजार 990 डॉलर (लगभग 38 लाख रुपये) में मिल रही है, तो भारत में इसकी कीमत इतनी ज्यादा क्यों हैं? इसके पीछे पहला कारण इंपोर्ट ड्यूटी है. भारत में विदेशी बनी हुई पूरी कार (CBU- Completely Built Unit) पर 70 फीसदी तक टैक्स लगता है. एक कार पर ही 21 लाख से ज्यादा टैक्स देना पड़ता है. दूसरा कारण लॉजिस्टिक्स खर्च है, जोकि चीन के शंघाई प्लांट से मुंबई लाई गई हैं. इसके अलावा ट्रांसपोर्ट और कस्टम में भी भारी खर्च आता है. 

  • टेस्ला Model Y दो वेरिएंट्स (Standard RWD और Long Range RWD. Standard) में पेश की जाएगी. वेरिएंट में 60kWh की LFP बैटरी दी जाएगी, जो लगभग 500 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देगी और यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार लगभग 5.6 सेकंड में पकड़ सकती है.
  • दूसरी तरफ, Long Range RWD वेरिएंट में 75kWh की NMC बैटरी होगी, जिसकी रेंज 622 किलोमीटर तक है और ये SUV 5 सेकंड से भी कम समय में 0 से 100 किमी/घंटा की स्पीड हासिल कर सकती है.

Tesla के मॉडल Y में मिलेंगे ये हाई-टेक फीचर्स

  • टेस्ला Model Y को भारत में कई Advanced Technological Features के साथ लॉन्च किया जाएगा. इसमें ओवर-द-एयर सॉफ़्टवेयर अपडेट्स, रियर सीट के लिए अलग टचस्क्रीन, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल रियर सीटें दी जा सकती हैं.
    साथ ही टेस्ला का प्रीमियम साउंड सिस्टम और Tesla ऐप के जरिए रियल-टाइम कंट्रोल की सुविधा दी जाएगी. ये सभी फीचर्स इस मॉडल को तकनीक के मामले में एक कदम आगे रखते हैं.

यह भी पढ़ें:-

Tesla ने भारत में जारी की पहली कार की कीमतें, जानिए कब होगी Model Y की डिलीवरी? 

About the author क़मरजहां

क़मरजहां एबीपी न्यूज़ में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं और वर्तमान में ऑटोमोबाइल सेक्शन में कार्यरत हैं. इन्हें पत्रकारिता जगत में 5 साल का अनुभव है और पिछले 4 सालों से ABP Live.com का हिस्सा हैं. क़मरजहां नेशनल, टेक्नोलॉजी, एंटरटेनमेंट, राजनीति, चुनाव और अलग-अलग राज्यों से जुड़े सेक्शन में काम कर चुकी हैं. कौन-सी स्टोरीज ऑडियंस को अच्छे से कनेक्ट कर पाएंगी, इस हुनर से बखूबी वाकिफ हैं. ट्रेंड्स के साथ ही इन्हें SEO की जानकारी भी है. क़मरजहां ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई Jamia Millia Islamia से पूरी की है. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
इस राज्य में अब DL बनवाना इतना आसान नहीं! अप्लाई करने के लिए देना होगा ये सर्टिफिकेट
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
एथेनॉल वाला फ्यूल नहीं चाहिए, जानें दिल्ली में अब कहां-कहां मिल रहा एकदम प्योर पेट्रोल?
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
सिर्फ 6 लाख रुपये में Maruti पेश करने जा रही नई SUV, Tata Punch की बढ़ेगी टेंशन
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!
गाड़ी के लिए सीट कवर खरीदते वक्त भूलकर भी मत करना ये गलती, जान जोखिम में आ जाएगी!

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
ट्रंप की धमकी का खामनेई के जनाजे पर असर, डर गए दुनिया के इन 13 देशों ने शामिल होने से किनारा
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
बांकीपुर से बीजेपी ने घोषित किया उम्मीदवार, नितिन नवीन वाली सीट से लड़ेंगे अभिषेक कुमार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
सीरिया दौरे पर हुए दो बम धमाकों के बीच इमैनुएल मैक्रों का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'मेरी यात्रा...'
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
मानसून की एक गलती और बर्बाद हो जाएगा केंचुआ खाद का बिजनेस, ऐसे बचाएं अपनी लागत
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
IIM नागपुर का बड़ा प्लान! पुणे में बनेगा नया कैंपस, दुनिया के टॉप 100 बिजनेस स्कूलों में शामिल होने का लक्ष्य
Embed widget