एक्सप्लोरर

315 KM रेंज और फास्ट चार्जिंग: ऑफिस आने-जाने के लिए बाइक-मेट्रो से भी सस्ती है Tata की ये इलेक्ट्रिक कार

Tata की ये EV अब 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.14 लाख रुपये तक मिलती है. 315KM की रेंज, फास्ट चार्जिंग और 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ ये डेली ऑफिस कम्यूट के लिए परफेक्ट इलेक्ट्रिक कार है.

अगर आप रोजाना ऑफिस आने-जाने या फिर शहर में 50-60 किलोमीटर ड्राइविंग के लिए कोई सस्ती और बेहतर इलेक्ट्रिक कार चाहते हैं, तो Tata Tiago EV आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. इसका कॉम्पैक्ट साइज पार्किंग को आसान बनाता है और इलेक्ट्रिक मोटर की वजह से यह बिना शोर के स्मूद चलती है.

  • दरअसल, रियल वर्ल्ड में Tiago EV 200-230 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जो डेली यूजर्स के लिए बेस्ट है. ज्यादातर लोगों को हफ्ते में सिर्फ 2-3 बार चार्ज करना पड़ता है. अगर आप रोजाना 60 KM चलाते हैं, तो यह कार सिर्फ 0.77 प्रति किलोमीटर की रनिंग कॉस्ट में चलती है. यानी यह बाइक और मेट्रो से भी सस्ती साबित होती है. आइए विस्तार से जानते हैं.

कीमत और वेरिएंट्स

  • 2025 में Tata Tiago EV की कीमत और भी कम हो गई हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख से शुरू होकर 11.14 लाख तक जाती है. यह कार चार वेरिएंट्स – XE MR, XT MR, XT LR और XZ+ Tech Lux LR में आती है. कम बजट वाले ग्राहकों के लिए मीडियम रेंज ऑप्शन सही है, जबकि ज्यादा रेंज चाहने वालों के लिए लॉन्ग रेंज वेरिएंट परफेक्ट साबित होता है.

डिजाइन और फीचर्स

  • Tata Tiago EV को लेटेस्ट अपडेट में प्रीमियम टच दिया गया है. इसके एक्सटीरियर में LED हेडलाइट्स, नई सिल्वर ग्रिल स्ट्रिप और 14-इंच अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इंटीरियर की बात करें तो इसमें ब्लैक-ग्रे डैशबोर्ड, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ), डिजिटल क्लस्टर, कूल्ड ग्लव बॉक्स और 240 लीटर बूट स्पेस जैसे फीचर्स मिलते हैं.

4-स्टार रेटिंग और एडवांस टेक्नोलॉजी

  • सेफ्टी के मामले में Tata Tiago EV काफी भरोसेमंद है. इसे ग्लोबल NCAP से 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ABS-EBD, ESP, हिल होल्ड कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), रियर पार्किंग सेंसर्स और कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा IP67 वॉटरप्रूफ बैटरी पैक और लिक्विड कूल्ड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम बैटरी को ज्यादा सुरक्षित और टिकाऊ बनाते हैं.

बैटरी, रेंज और चार्जिंग

  • Tata Tiago EV में दो बैटरी ऑप्शन मिलते हैं – 19.2 kWh (मीडियम रेंज) और 24 kWh (लॉन्ग रेंज). मीडियम रेंज वेरिएंट में 60 bhp पावर और 110 Nm टॉर्क मिलता है और इसकी रेंज 250-275 KM तक है. वहीं, लॉन्ग रेंज वेरिएंट में 74 bhp पावर और 114 Nm टॉर्क के साथ 293-315 KM तक की रेंज मिलती है. चार्जिंग की बात करें तो, 3.3 kW AC होम चार्जर से बैटरी को फुल चार्ज होने में लगभग 9.4 घंटे लगते हैं, जबकि DC फास्ट चार्जर से 10-80% चार्जिंग सिर्फ 57 मिनट में पूरी हो जाती है. कंपनी 8 साल या 1.6 लाख किलोमीटर तक की बैटरी वारंटी देती है, जो लॉन्ग-टर्म यूज के लिए बढ़िया है.

ये भी पढ़ें: GST कटौती का असर: Mahindra Bolero की कीमत में आई लाखों की गिरावट, जानें कितनी होगी बचत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
आ रही है नई Fortuner, लुक से फीचर्स तक सब नया
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
बॉलीवुड में किस सितारे के पास है सबसे सुरक्षित कार? चौंका देगा नाम
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Renault Duster Hybrid vs Rivals, कीमत और माइलेज में कौन आगे?
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का जलवा, 2.5 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
राष्ट्रीय एकता दिवस इस बार होगा भव्य, वंदे मातरम पर दिखेगी झांकी, 25 हजार लोग होंगे शामिल
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
बिहार MLC चुनाव: किस सीट से कौन लड़ रहा? पार्टी और उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
इतिहास रचने के करीब भुवनेश्वर कुमार, IND-NZ टी20 सीरीज में बना सकते हैं ये रिकॉर्ड
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
PDA के साथ हिंदुत्व का दांव? 2027 के लिए अखिलेश ने रचा सियासी चक्रव्यूह
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
आलू बोने की मशीन कितने रुपये की आती है? जानें 3 प्लांटर की खासियत
Embed widget