एक्सप्लोरर

Tata का बड़ा Punch! सबको पछाड़ इस SUV ने 6 लाख यूनिट्स का प्रोडक्शन किया पार

Tata Punch Milestone: दिल्ली-एनसीआर ने टाटा पंच के कुल उत्पादन में 13 फीसदी का योगदान दिया है. यह कॉम्पैक्ट एसयूवी भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 6.19 लाख रुपये से शुरू होती है.

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में टाटा मोटर्स की कारों की डिमांड काफी ज्यादा है. टाटा पंच कंपनी की मोस्ट सेलिंग कारों में से एक है. इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस किफायती एसयूवी ने सिर्फ 4 साल में 6 लाख यूनिट प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल कर लिया है.

कंपनी ने साल 2021 में इस कॉम्पैक्ट एसयूवी को लॉन्च किया था, और तबसे ये कार खूब बिक रही है. इसके साथ ही 2024 में यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बनी. 

क्या है Tata Punch की कीमत? 

Tata Motors के मुताबिक, टाटा पंच को देशभर के ग्राहकों से खूब प्यार मिल रहा है. खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर ने इसके कुल उत्पादन में 13 फीसदी का योगदान दिया है. टाटा पंच भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 6.19 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें 1.2-लीटर रेवोट्रॉन इंजन लगा है. इस इंजन से 6,700 rpm पर 87.8 PS की पावर मिलती है और 3,150 से 3,350 rpm तक 115 Nm का टॉर्क मिलता है. इस गाड़ी के इंजन के साथ में 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन लगा है. वहीं टॉप वेरिएंट में ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी मिलता है.

टाटा पंच का माइलेज

टाटा की इस कार का पेट्रोल वेरिएंट में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ARAI माइलेज 20.09 kmpl है. वहीं ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ ये कार 18.8 kmpl की माइलेज देने का दावा करती है. ये कार CNG वेरिएंट में भी मार्केट में शामिल है. टाटा पंच की सीएनजी गाड़ी की ARAI माइलेज 26.99 km/kg है.

Tata Punch में मिलते हैं ये फीचर्स

टाटा की इस कार में इलेक्ट्रिक सनरूफ लगा है. गाड़ी में 26.03 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इस कार में मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए वायरलैस चार्जिंग का फीचर भी शामिल है. टाट पंच को ग्लोबल एनसीपी की ओर से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. 

यह भी पढ़ें:-

पेट्रोल-डीजल से चाहिए छुटकारा? ये CNG कारें आपके लिए रहेंगी बेस्ट, कीमत 10 लाख के अंदर 

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 Seater Cars Under 20 Lakh: 20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं बेस्ट 7 सीटर कारें, देख लें लिस्ट
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
'चना बेचकर बड़ा किया...' खेसारी लाल ने पिता को गिफ्ट की करोड़ों की कार
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
कैसा है Pulsar N160 S और N160 SS का फर्स्ट लुक? जानिए डिटेल्स
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील
सस्ती मिल रही Maruti Fronx, खरीदने से पहले यहां जानिए डील

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget