एक्सप्लोरर

Tata Nexon या Hyundai Venue: कौन-सी SUV है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी? जानें कीमत और फाचर्स

Nexon vs Venue: नेक्सन की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख से शुरू होकर 15.60 लाख रुपये तक जाती है. वहीं, हुंडई वेन्यू की एक्स-शोरूम कीमत 7.94 लाख है. आइए इन SUVs के फीचर्स और डिटेल्स जानते हैं.

भारत में सब-4 मीटर SUV सेगमेंट को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इसी वजह से कई कंपनियां इस सेगमेंट में अपनी गाड़ियां लॉन्च करती हैं. Hyundai की Venue भी इस सेगमेंट में काफी समय से मौजूद है, जिसका सीधा मुकाबला Tata Nexon से होता है. अगर आप इन दोनों में से किसी एक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. आइए जानते हैं कि इंजन, माइलेज, फीचर्स, सेफ्टी और कीमत के आधार पर कौन-सी SUV आपके लिए बेहतर हो सकती है.

फीचर्स में कौन है आगे?

  • Tata Nexon अपने डिजाइन और फीचर्स के लिए काफी जानी जाती है. इसमें शार्क फिन एंटीना, बाय-फंक्शन एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, रूफ रेल्स, पैनोरमिक सनरूफ, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वेंटिलेटेड सीट्स, एयर प्योरीफायर, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस चार्जर जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. वहीं दूसरी ओर, Hyundai Venue भी फीचर्स के मामले में किसी से पीछे नहीं है. इसमें एलईडी लाइट्स, ऑटो हेडलैम्प्स, कनेक्टेड टेल लैंप्स, D-Cut स्टीयरिंग, एंबिएंट लाइट्स, 8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले, रिमोट इंजन स्टार्ट और तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं. 

इंजन और परफॉर्मेंस में कौन है दमदार?

  • Tata Nexon को पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों इंजन ऑप्शन्स में पेश किया गया है. इसका 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन 88.2 PS की पावर और 170 Nm टॉर्क देता है. CNG वर्जन में यही इंजन 73.5 PS की पावर देता है. डीजल वेरिएंट में 1.5 लीटर इंजन से 84.5 PS की पावर और 260 Nm टॉर्क मिलता है. इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक, दोनों ट्रांसमिशन विकल्प मिलते हैं. Hyundai Venue में तीन इंजन विकल्प-1.2 लीटर पेट्रोल, 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल हैं. इसका 1.2 लीटर इंजन 83 PS की पावर और 113.8 Nm टॉर्क देता है. वहीं, टर्बो वेरिएंट 120 PS की पावर और 172 Nm टॉर्क देता है. डीजल इंजन से 116 PS की पावर और 250 Nm टॉर्क मिलता है. 

सेफ्टी फीचर्स में कौन है भरोसेमंद?

  • Tata Nexon को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है और यह फीचर्स के मामले में भी दमदार है. इसमें 6 एयरबैग, ABS, EBD, हिल होल्ड कंट्रोल, ESP, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट और प्री-टेंशनर सीट बेल्ट्स जैसे सुरक्षा फीचर्स मिलते हैं. Hyundai Venue भी सेफ्टी में मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग, डैशकैम, ABS, EBD, ESC, हिल असिस्ट कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप्स, रियर पार्किंग कैमरा, सेंसर और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी सुविधाएं दी गई हैं. दोनों ही गाड़ियां सेफ्टी में काफी आगे हैं, लेकिन ADAS फीचर्स की मौजूदगी Venue को थोड़ा और सेफ बनाती है.

कौन है ज्यादा वैल्यू फॉर मनी?

  • Tata Nexon की एक्स-शोरूम कीमत 8 लाख रुपये से शुरू होकर 15.60 लाख रुपये तक जाती है. यह कई वैरिएंट्स और इंजन विकल्पों के साथ आती है. वहीं, Hyundai Venue की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7.94 लाख है और इसका टॉप वेरिएंट 13.62 लाख में आता है. कीमत के लिहाज से Venue थोड़ा किफायती है, लेकिन Nexon ज्यादा विकल्प और फीचर्स देती है.

ये भी पढ़ें: Tata ने 6 एयरबैग के साथ अपडेट की Harrier Adventure, कीमत पहले से भी सस्ती  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
Next-Gen Creta होगी इतनी धांसू? Tucson ने दिखाई झलक
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
बाइक पर बैठीं 3 सवारी तो कितना कटेगा चालान? जानें नियम
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Fronx लाने का सपना होगा पूरा, जानें कितनी बनेगी EMI?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget