एक्सप्लोरर

Tata Nano: अब इलेक्ट्रिक वर्जन में दिखाई देगी टाटा नैनो, जल्द ही हो सकती है बाजार में एंट्री

भारत में इलेक्ट्रिक कारों के लिए टाटा मोटर्स सबसे अग्रणी कंपनी है. इस समय कंपनी बाजार में Nexon EV Prime, Nexon EV, Nexon EV Max, Tigor EV और Tiago EV जैसे कारों की बिक्री करती है.

Tata Nano Electric Avatar: वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने कुछ सालों पहले नैनो नाम की अपनी एक छोटी कार को लॉन्च किया था. इसे देश की सबसे सस्ती कार के रूप में बाजार में लाया गया था, जिससे एक बाइक खरीदने वाला व्यक्ति भी कार खरीद सके. लेकिन बहुत सुर्खियां बटोरने के बाद भी लोगों ने इसे अधिक पसंद नहीं किया, जिस कारण कुछ सालों बाद कंपनी ने इसका प्रोडक्शन बंद कर दिया था. लेकिन अब यह जानकारी मिल रही है कि इस कार को इलेक्ट्रिक अवतार में दोबारा बाजार में लाया जा सकता है. इसके लिए पहले जैसे ही प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा. लेकिन अन्य बाकी सभी चीजों में बदलाव संभव है. 

क्या कहती है रिपोर्ट?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार ऑटोमोबाइल उद्योग के कुछ सूत्रों का कहना है कि टाटा मोटर्स कई बदलावों के साथ अपनी नैनो को इलेक्ट्रिक अवतार में लाने पर विचार कर रही है. टाटा मोटर्स ने इस कार को साल 2008 में पेश किया था, जिसका कंपनी ने लखटकिया के रूप में प्रचार किया था. लेकिन लगातार सेल घटने के कारण टाटा मोटर्स ने इसका प्रोडक्शन साल 2018 में बंद करना पड़ा था.   

10 नई इलेक्ट्रिक कारें हो सकती हैं लॉन्च

टाटा मोटर्स कुछ पहले ही अपनी कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक कारें Curvv और Avinya को पेश कर चुकी है, जिसके साथ ही कंपनी 10 नई इलेक्ट्रिक कारों को अगले 5 सालों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. कंपनी के चेयरमैन नटराजन चंद्रशेखरन ने 77वीं एजीएम में जानकारी दी थी कि कंपनी ने फाइनेंशियल ईयर 2021 में 5,000 और फाइनेंशियल ईयर 2022 में 19,500 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है. जबकि चालू वित्त वर्ष में 50 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें नवंबर तक 24,000 से अधिक ईवी की बिक्री हो चुकी है.  

फिलहाल कंपनी की ये इलेक्ट्रिक कारें हैं मौजूद

भारत में इलेक्ट्रिक कारों के लिए टाटा मोटर्स सबसे अग्रणी कंपनी है. इस समय कंपनी बाजार में Nexon EV Prime, Nexon EV, Nexon EV Max, Tigor EV और Tiago EV जैसे कारों की बिक्री करती है. जिसमें से टाटा नेक्सॉन ईवी की भारत में सबसे अधिक सेल होती है. जिसकी अब तक 35,000 से अधिक यूनिट्स की बिक्री हो चुकी है.

यह भी पढ़ें :- पिछले तीन महीनों में बाजार में आई हैं ये शानदार इलेक्ट्रिक कारें, देखिए पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budget Friendly Bike: मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
मिडिल क्लास लोगों के लिए ये बाइक्स देंगी लग्जरी वाला फील, देख लें लिस्ट
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
540 डिग्री कैमरा, सनरूफ और... देखें किन धमाकेदार फीचर्स से लैस नई Scorpio N?
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम
गजब! एक स्कूटी पर 10 लाख के चालान बकाया, पुलिस ने किया ये काम
Suspension vs Spring: सस्पेंशन और कमानी में क्या होता है अंतर, कौन ज्यादा मजबूत?
सस्पेंशन और कमानी में क्या होता है अंतर, कौन ज्यादा मजबूत?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget