एक्सप्लोरर

Tata Motors: टाटा की इन चार कारों का सालों से इंतजार कर रहे लोग, क्या कभी लॉन्च होंगी ये गाड़ियां?

Tata Cars: टाटा मोटर्स ने कई अनोखी कॉन्सेप्ट कारें बनाई हैं, लेकिन इनमें से कुछ कारों के लॉन्च होने की उम्मीद भी कम नजर आ रही है. क्या टाटा इन कारों की वापसी फिर से भारतीय बाजार में कराएगी या नहीं.

Tata Concept Cars In India: टाटा मोटर्स भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो कंपनी है. यह भारतीय ऑटोमेकर सुरक्षित कारों के लिए जानी जाती है, जो बेहतरीन फीचर्स के साथ आती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि टाटा ने कई कॉन्सेप्ट कारें भी बनाई हैं? आज हम बात करेंगे चार टाटा कॉन्सेप्ट कारों के बारे में.

Tata eVision

टाटा ईविज़न एक कॉन्सेप्ट सेडान है, जिसे 2018 के जेनेवा मोटर शो में दिखाया गया था. यह कार इंपैक्ट डिज़ाइन लैंग्वेज के साथ बनी है और इस कार को स्लीक लाइन्स के साथ नया लुक दिया गया है. ईविज़न में स्पोर्टी 22 इंच के डुअल टोन एलॉय व्हील्स, ब्रश्ड एल्युमिनियम एसेन्ट्स और काफी खूबिया हैं. इस कार के लग्जरी केबिन में प्रीमियम चीज़ें जैसे नेचुरल वुड और लेदर का उपयोग किया गया है. इसमें पॉप-आउट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मिनिमल बटन, फ्लैट फ़्लोर और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल सीट्स शामिल हैं.

Tata Nano Pixel

टाटा नैनो पिक्सेल कॉन्सेप्ट कार को 2011 के जेनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में पेश किया गया था. यह दो दरवाज़ों वाली हैचबैक कार छोटी डायमेंशन में आई थी और इसकी टर्निंग सर्कल बेहद तेज थी, जिससे यह शहरों में चलाने के लिए एक बेहतर ऑप्शन थी. इसमें ऊपर की ओर घूमने वाले दरवाज़े और पीछे की ओर सेट किए गए इंजन के साथ चार लोगों के लिए सीटिंग का अरेन्ज्मन्ट था. लेकिन नए सुरक्षा स्टैंडर्ड और नेवीगेशन के कारण नैनो पिक्सेल का उत्पादन नहीं हो सका.

Tata Sierra

टाटा सिएरा को साल 2023 के ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था. टाटा मोटर्स पुराने सिएरा को नए अवतार में फिर से लॉन्च करने की योजना बना रही है. नई सिएरा 4.3 मीटर की लंबाई में होगी. इस कार में 4, 5 और 6-सीटर कॉन्फ़िगरेशन मिल सकते हैं. इसमें बाकी टाटा एसयूवी की तरह ही नया और बेहतर डिजाइन मिल सकता है.

टाटा सिएरा के पेट्रोल वेरिएंट के जल्द ही लॉन्च होने की उम्मीद है. इसके बाद इस कार का इलेक्ट्रिक वेरिएंट भी आएगा. हम जल्द ही सिएरा के पेट्रोल वेरिएंट के टेस्ट मॉडल सड़क पर देखने की उम्मीद कर सकते हैं.

Tata Avinya

2022 में टाटा मोटर्स ने टाटा अविन्या कॉन्सेप्ट को मार्केट में पेश किया, जिसने टाटा के भविष्य के ईवी गाड़ियों की झलक दिखाई. अविन्या में कोई इंफोटेनमेंट स्क्रीन नहीं होगी, बल्कि इसमें एक बेहतरीन वॉयस असिस्टेंट होगा जो सभी कामों का ध्यान रखेगा. कार को कंट्रोल करने के लिए एक पतली सी डिस्प्ले कार के डैशबोर्ड पर दी जाएगी.. अविन्या के तहत पहला मॉडल साल 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जो कि जगुआर लैंड रोवर के ईएमए प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी.

ये भी पढ़ें :

Auto Industry Monthly Report: सितंबर में क्या कुछ मिला सस्ता और क्या हुआ महंगा, यहां जानें पूरी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MG Hector खरीदने का अच्छा मौका, कंपनी अभी दे रही बेहतरीन ऑफर्स
MG Hector खरीदने का अच्छा मौका, कंपनी अभी दे रही बेहतरीन ऑफर्स
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
कैसे काम करती है प्लग-इन हाइब्रिड कार? पढ़ें Mercedes-AMG E53 का रिव्यू
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
15 अगस्त को Mahindra का बड़ा सप्राइज, Scorpio ब्रांड के साथ आ सकती है नई Vision S
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी
सस्ती मिल रही Hyundai Creta, खरीदने से पहले ये डील जानना जरूरी

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget