एक्सप्लोरर

Upcoming SUVs: भारतीय बाजार में हलचल मचाने को तैयार हैं टाटा और रेनॉ मोटर्स, जल्द लॉन्च करेंगी दो नई कारें

अपने खास डिजाइन मशहूर टाटा सिएरा को 2023 ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था. इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल 2025 में लॉन्च हो सकता है.

Tata Sierra and Renault Duster: टाटा और रेनॉ भारतीय ऑटोमोटिव उद्योग में उत्साह को जगाने के लिए तैयार हैं. एक तरफ जहां टाटा मोटर्स अपनी सिएरा को बाजार में लाने वाली है, वहीं रेनॉ अपनी न्यू जेनरेशन डस्टर को बाजार में लाने वाली है. आइए जानते हैं इन मॉडलों में क्या नया मिलने वाला है.

रेनॉ डस्टर

रेनॉ की पॉपुलर डस्टर अगले कुछ सालों में अपने थर्ड जेनरेशन मॉडल के साथ बाजार में एंट्री करने के लिए तैयार है. हाल ही में यूरोप में पेश की गई, एसयूवी में एक नया लुक, शानदार इंटीरियर और एक नया इंजन सिस्टम देखने को मिला है. यह नए सीएमएफ-बी प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है. नई रेनॉ डस्टर की लंबाई 4.34 मीटर है, जिसमें अधिक एग्रेसिव डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं. इसका एक 7-सीटर वेरिएंट भी बाजार में उपलब्ध होगा. 

नई डस्टर का इंटीरियर बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस के प्रति रेनॉ की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. इसमें 6 स्पीकर, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 6 एयरबैग और ADAS तकनीक सहित एक बड़ा सेफ्टी सूट, खास Arkamys 3D साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. ग्लोबल मॉडल डस्टर में तीन इंजन ऑप्शन मिलेंगे, जिसमें एक 1.6 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल हाइब्रिड, एक 1.2 लीटर 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल, और एक 1.0 लीटर पेट्रोल-सीएनजी शामिल हैं. इसमें कोई डीजल इंजन वेरिएंट नहीं मिलेगा. 

टाटा सिएरा

अपने खास डिजाइन मशहूर टाटा सिएरा को 2023 ऑटो एक्सपो में इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट के रूप में पेश किया गया था. इसका प्रोडक्शन रेडी मॉडल 2025 में लॉन्च हो सकता है. इस एसयूवी में ट्रेडीशनल डोर्स और टेलगेट के साथ 5 डोर बॉडी शेल देखने को मिलेगा. नई सिएरा अपने स्ट्रेट बोनट, फॉक्स ग्रिल, स्पोर्टी बम्पर, क्रोम स्ट्रिप के जरिए कनेक्टेड हेडलैंप, डुअल-टोन व्हील और ब्लैक-आउट सी और डी पिलर्स के साथ काफी अलग दिखती है.

टाटा के जेन 2 आर्किटेक्चर (अपडेटेड एएलएफए प्लेटफॉर्म) पर बनी, सिएरा की लंबाई 4.3 मीटर है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में एक फ्यूचरिस्टिक और टेक सेवी इंटीरियर मिलने की उम्मीद है, जिसमें एक बड़ा 12-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, एक नया स्टीयरिंग डिजाइन, हेड्स-अप डिस्प्ले (एचयूडी) और एक सेंट्रल स्पीकर म्यूजिक सिस्टम शामिल है. नई सिएरा के पावरट्रेन डिटेल्स का खुलासा होना अभी बाकी है. टाटा मोटर्स का लक्ष्य इस नई इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में फिर से हलचल लाने की होगी.

यह भी पढ़ें :- मारुति सुजुकी ने पेश किया जिम्नी का नया थंडर स्पेशल एडिशन, मिले हैं कई नए डिजाइन एलिमेंट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
हाईवे की खराब क्वालिटी पर सरकार सख्त, 11 अफसर हटे
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
E20 पर केजरीवाल का बड़ा दावा, ऑटो कंपनियां क्यों चुप?
Seltos Modification: पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
पुरानी Seltos को नई Seltos का लुक देने में कितना आएगा खर्च?
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया
MINI की लग्जरी Convertible का नया अंदाज, कीमत ने चौंकाया

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
PM का Video डिलीट: मेटा के सीनियर अधिकारी तलब, सरकार ने फिर भेजा समन
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
Embed widget