एक्सप्लोरर

सिंगल चार्ज पर दौड़ेगी 500 किलोमीटर से ज्यादा, कल लॉन्च होने जा रही Tata Harrier EV

Tata Harrier EV Launching: टाटा हैरियर EV एक फुली-लोडेड प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे. यह अपने सेगमेंट की एडवांस कारों में शामिल होगी.

Tata Harrier EV Launching: टाटा मोटर्स अपने इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर पोर्टफोलियो में ऑल-इलेक्ट्रिक हैरियर जोड़ने वाली है, जिसे कल यानी 3 जून को लॉन्च किया जाएगा. इसका प्रोडक्शन मॉडल इस साल के पहले महीने आयोजित किए गए ऑटो एक्सपो 2025 में पेश किया गया था. 

लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला महिंद्रा की अपकमिंग EV, XUV.e9 जैसे इलेक्ट्रिक मॉडलों से होगा. आइए इस दमदार इलेक्ट्रिक SUV के संभावित डिजाइन, फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Tata Harrier EV की खासियत

टाटा हैरियर EV की सबसे बड़ी खासियत इसका पावरफुल बैटरी पैक और डुअल-मोटर ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम है, जो इसे हर तरह की सड़कों पर शानदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम बनाता है. इस SUV में 75 kWh की लिथियम आयन बैटरी लगाई जाएगी, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 500 किलोमीटर से अधिक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. यह बैटरी फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को भी सपोर्ट करेगी, जिससे गाड़ी को कम समय में चार्ज किया जा सकेगा.

टाटा हैरियर EV एक फुली-लोडेड प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV होगी, जिसमें कई मॉडर्न टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स शामिल होंगे जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे एडवांस कारों में शामिल करते हैं. इस SUV में सबसे पहले ध्यान देने वाला फीचर है इसका 12.3 इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करेगा. यह सिस्टम न केवल मनोरंजन के लिए उपयोगी है, बल्कि नैविगेशन और गाड़ी की अन्य सेटिंग्स को भी कंट्रोल करने में मदद करेगा.

इसके साथ ही, गाड़ी में 10.25 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलेगा. हैरियर EV में डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा भी दी जाएगी, जिससे ड्राइवर और पैसेंजर दोनों अलग-अलग तापमान सेट कर सकते हैं.  इसके अलावा, गाड़ी में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट होगा.

क्या होगी Tata Harrier EV की कीमत? 

टाटा मोटर्स ने फिलहाल हैरियर EV की आधिकारिक कीमत की घोषणा नहीं की है, लेकिन ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स का मानना है कि इसकी शुरुआती कीमत 28 लाख से 32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है. बता दें कि हैरियर EV की डिलीवरी जून 2025 के दूसरे या तीसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है. यह गाड़ी टाटा मोटर्स की सभी प्रमुख इलेक्ट्रिक व्हीकल डीलरशिप्स पर उपलब्ध कराई जाएगी.

यह भी पढ़ें:-

रोड टैक्स से लेकर रजिस्ट्रेशन फीस माफ तक, EV पॉलिसी 2.0 को लेकर सरकार का आया बड़ा फैसला 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
क्या बेहतर सड़कें, फ्लाईओवर और नए कंस्ट्रक्शन ही ट्रैफिक की जड़? सियोल ने दी बड़ी सीख
इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
इलेक्ट्रिक कारों पर बंपर ऑफर, 2.75 लाख रुपये तक बचाएं
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
Paris में दिखेगा Renault का Electric अवतार, E-Space में क्या है खास?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?
बाजार पर राज करने के बावजूद क्यों बंद हुई ये सेडान कारें, क्या थी वजह?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
TMC के बागियों को किस बात का डर? स्पीकर से कहा- 'दो हफ्ते दे दीजिए'
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
'इस बुरे इंसान की मौत पर...', नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने ये क्या कह दिया
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
विराट कोहली ने यूं दी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि, 2 लाइन में दिया आखिरी सलाम
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
CEC ज्ञानेश कुमार पर पुलिस का बड़ा फैसला, विपक्षी दलों के प्रदर्शनों के बीच बढ़ाई सुरक्षा
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
Embed widget