एक्सप्लोरर

राष्ट्रपति भवन डिलीवर की गईं Tata की ये 2 इलेक्ट्रिक कारें, जानें कीमत और रेंज

Tata EVs Delivery: टाटा ईवी के मुताबिक, इन कारों में 50 फीसदी से ज्यादा मेक इन इंडिया पार्ट और टेक का यूज किया गया है. इसलिए ये प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के तहत क्लास 1 सप्लायर की कैटेगरी में आती है.

Tata EVs Delivery to Rashtrapati Bhavan: भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. दरअसल, टाटा मोटर्स ने अपने दो पॉपुलर इलेक्ट्रिक मॉडल कर्व (Curvv EV) और टियागो ईवी को राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में डिलीवर किया गया है. देश के सबसे बड़े भवन ने भी ईवी तकनीक को अपना लिया है. इससे मेक इन इंडिया पहल को भी ताकत मिलती है. आइए जानते हैं कि इन दोनों कारों की क्या खासियत है और डिलीवरी क्यों महत्तवपूर्ण है. 

ये कारें राष्ट्रपति भवन में यूज के लिए हैं, जो देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है. टाटा ईवी के मुताबिक, इन कारों में 50 फीसदी से ज्यादा मेक इन इंडिया पार्ट और टेक का यूज किया गया है. इसलिए ये प्रोक्योरमेंट पॉलिसी के तहत क्लास 1 सप्लायर की कैटेगरी में आती है. 

Tata Curvv EV Dark Edition

टाटा कर्व ईवी के न्यू डार्क एडिशन की एक्स-शोरूम प्राइस 22.24 लाख रुपये है. ये कार कर्व ईवी के टॉप-स्पेक वेरिएंट Empowered+ A ट्रिम पर बेस्ड है, जिसमें 55 kWh का बैटरी पैक लगा है. टाटा की ये कार इसके स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 25 हजार रुपये महंगी है.

टाटा कर्व ईवी में फ्रंट-व्हील-ड्राइव (FWD) मोटर लगी है, जिससे 167 hp की पावर मिलती है और 215 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस इलेक्ट्रिक कार में मिलने वाले 55 kWh के बैटरी पैक के साथ कर्व सिंगल चार्जिंग में 502 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है.

Tata Tiago EV

टाटा टियागो ईवी की एक्स-शोरूम कीमत 7.99 लाख रुपये से शुरू होकर 11.49 लाख रुपये तक जाती है. यह कार दो वेरिएंट में आती है. इसके बेस मॉडल में फुल चार्ज पर 250 km की रेंज मिलती है, जबकि टॉप वैरिएंट में यह रेंज 315 km तक जाती है. टियागो ईवी के टॉप वैरिएंट में 24kWh की बैटरी मिलती है. यदि आप इसे महीने में 1500 किलोमीटर (रोजाना औसतन 50 किलोमीटर) चलाते हैं, तो एक महीने का खर्च 2,145 रुपये होगा. साल भर में 20,000 किलोमीटर चलाने पर यह खर्च 28,000 रुपये होगा.

यह भी पढ़ें:-

नई MG Hector को खरीदने के लिए कितनी डाउन पेमेंट करनी होगी? जानिए EMI का पूरा हिसाब

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol Petrol Engine Signs: E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
E20 पेट्रोल डलवाने के बाद कार में दिखे ये संकेत, तो तुरंत ले जाएं मैकेनिक के पास
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
Ferrari ने लॉन्च की नई सुपरकार Amalfi Spider, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
कार के स्क्रैच हटाने के लिए सर्विस सेंटर जाने की जरूरत नहीं, घर पर ऐसे करें ठीक
गाड़ी बेच दी, लेकिन चालान अब भी आपके नाम? जानिए कैसे बचेंगे इस परेशानी से
गाड़ी बेच दी, लेकिन चालान अब भी आपके नाम? जानिए कैसे बचेंगे इस परेशानी से

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget