एक्सप्लोरर

Tata Altroz Racer: टेस्टिंग के दौरान बडे़ टचस्क्रीन के साथ स्पॉट हुई टाटा अल्ट्रोज रेसर, मिलेगा नया इंजन 

टाटा अल्ट्रोज रेसर के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ टाटा की नई 10.2 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन पेश किए जाने की उम्मीद है.

Tata Altroz: टाटा मोटर्स अपने 1.2L पेट्रोल इंजन को डेवलप कर रही है और साथ ही, एक नया 1.5L पेट्रोल इंजन भी तैयार कर रही है. इन इंजनों के बारे में ज्यादा पॉवर, इको फ्रेंडली और कम खर्चीले होने का दावा किया गया है. हाल ही में टाटा अल्ट्रोज रेसर को अब अल्ट्रोज आई-टर्बो की तुलना में ज्यादा पॉवरफुल ट्यून इंजन के साथ टेस्टिंग करते हुए देखा गया है. टाटा मोटर्स के पास फिलहाल नेचुरली एस्पिरेटेड और टर्बोचार्ज्ड कॉन्फ़िगरेशन वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन और 2.0 लीटर स्टेलेंटिस-सोर्स्ड टर्बो डीजल इंजन है. इनके अलावा, टाटा के पास कई अन्य इंजन भी हैं, जो कंपनी के कमर्शियल वाहनों में इस्तेमाल होते हैं.

डिजाइन

हाल ही में नई टाटा अल्ट्रोज रेसर को उत्सर्जन परीक्षण उपकरण के साथ पुणे के पास टेस्टिंग करते हुए देखा गया. इसमें बाहरी तौर पर कुछ खास बदलाव नहीं देखे गए हैं. अल्ट्रोज रेसर के साथ, टाटा मोटर्स ब्लैक व्हील, एक ब्लैक रूफ और सफेद धारियों वाला एक काला बोनट पेश करेगी. 

मिलेगी ज्यादा पॉवर

टाटा अल्ट्रोज रेसर को 2023 ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था और यह हुंडई i20 एन लाइन को टक्कर देगी. इस कार में टाटा के नए 1.2 टीजीडीआई इंजन को लगाया जाएगा, जो भारत में वर्तमान में बिक्री के लिए मौजूद अल्ट्रोज आई-टर्बो की तुलना में ज्यादा परफार्मेंस देता है. नया 1.2L TGDi इंजन कर्व या अल्ट्रोज रेसर के साथ अपनी शुरूआत कर सकता है, जो 2024 में लॉन्च होंगी. यह नया इंजन 5,000 RPM पर 125 bhp और 1,700 और 3,500 RPM के बीच 225 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. नेक्सन और अल्ट्रोज रेसर के साथ मिलने वाले मौजूदा 5,500 आरपीएम पर 120 बीएचपी और 1,750 और 4,000 आरपीएम के बीच 170 एनएम इंजन की तुलना में, नए इंजन कम आरपीएम पर भी ज्यादा पॉवर और टॉर्क जेनरेट करते हैं. टाटा के नए 7-स्पीड डीसीटी को मैनुअल के साथ इस इंजन को जोड़े जाने की संभावना है.

बढ़ेगी परफॉर्मेंस

इन नए इंजनों के साथ, टाटा फुल एल्यूमीनियम ब्लॉक का उपयोग कर रही है, जो हल्का और मजबूत है. इन नए इंजनों के सिलेंडर हेड्स में अब एक इंटीग्रेटेड एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड और एक वेरिएबल ऑयल पंप भी मिल सकता है. फिलहाल टर्बो इंजन को ज्यादा पसंद किया जाता है, क्योंकि इसमें अब वॉटर-कूलिंग मिलती है, जो कि टीडीआई इंजन के समान है जो बेहतर परफॉर्मेंस देता है.

नए फीचर्स मिलने की उम्मीद

टाटा अल्ट्रोज रेसर के साथ वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ टाटा की नई 10.2 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन पेश किए जाने की उम्मीद है. इसमें 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील या नए टच और टॉगल-स्टाइल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल या अल्ट्रोज रेसर के साथ 10.2-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की उम्मीद नहीं है. इसमें सिंगल-पेन सनरूफ की पेशकश की जाएगी जैसा कि 2023 ऑटो एक्सपो में पेश अल्ट्रोज रेसर प्रोटोटाइप में देखा गया था. इसकी संभावित एक्स शोरूम कीमत 9.5 लाख रुपये से 12 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

यह भी पढ़ें -

देखिए हीरो एक्सट्रीम 125आर की पहली झलक, जानिए फीचर्स और पावरट्रेन से जुड़ी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tata Aeris vs Maruti Dzire: 5 फीचर्स, जो Aeris को बनाते हैं खास
Tata Aeris vs Maruti Dzire: 5 फीचर्स, जो Aeris को बनाते हैं खास
गाड़ी खरीदने से पहले डीलर Authorized है या नहीं, ऐसे करें चेक
गाड़ी खरीदने से पहले डीलर Authorized है या नहीं, ऐसे करें चेक
पुलिस ने भेजा गलत चालान तो क्या करें? ऑनलाइन आवेदन से कोर्ट तक प्रोसेस जानें
पुलिस ने भेजा गलत चालान तो क्या करें? ऑनलाइन आवेदन से कोर्ट तक प्रोसेस जानें
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स
कड़ाके की ठंड में धोखा नहीं देगी कार, सर्दियों से पहले अपनाएं ये 5 जरूरी टिप्स

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
बांग्लादेश को PAK ने दिया धोखा, तारिक रहमान को शहबाज ने नहीं ले जाने दी ये खास चीज
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
राज्यसभा चुनाव में 2 नहीं 3 प्रत्याशी उतारेगी सपा! अखिलेश के सरप्राइज से बढ़ी हलचल
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
FBI की 'मोस्ट वांटेड' लिस्ट में आया गोल्डी बराड़, सिर पर 10 लाख डॉलर का इनाम
BB20: ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
'बिग बॉस 20': ‘निरहुआ मेरी शादी करवाना चाहते हैं’, डेटिंग पर आम्रपाली ने तोड़ी चुप्पी
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
बांग्लादेश का क्रिकेट में बड़ा धमाका, लॉन्च किया दुनिया का पहला 'ऑल-फॉर्मेट' टूर्नामेंट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
दिल्ली से पटना और मुंबई तक बारिश होगी या निकलेगी धूप? जानें IMD का अलर्ट
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने! हैरान करने वाले खुलासे
केतन मर्डर: पहली मुलाकात में 8 लाख की ड्रेस, सगाई में 80 लाख के गहने!
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
20 लाख की नौकरी ठुकराकर बने IPS, पढ़ें शरण कांबले की कहानी
Embed widget