एक्सप्लोरर

Tata Altroz 2025 vs Tata Nexon: कौन सी कार खरीदना है वैल्यू फॉर मनी? मिनटों में समझिए अंतर

Tata Altroz 2025 vs Nexon: टाटा अल्ट्रोज 2025 और नेक्सन में कौन सी कार आपके लिए बेहतर है? आइए इसके फीचर्स, डिजाइन, इंजन और कीमत के हिसाब से अंतर समझते हैं.

Tata Altroz 2025 vs Nexon: टाटा मोटर्स की नई अल्ट्रोज 2025 अब बाजार में आ चुकी है और इसका सीधा मुकाबला टाटा नेक्सन से ही है, जो कंपनी की सबसे लोकप्रिय SUV मानी जाती है. हालांकि दोनों कारें अलग सेगमेंट में आती हैं. आइए दोनों गाड़ियों के फीचर्स, डिजाइन, इंजन और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

डायमेंशन और ग्राउंड क्लीयरेंस

डायमेंशन्स और ग्राउंड क्लीयरेंस की बात करें तो टाटा अल्ट्रोज 2025 और नेक्सन दोनों ही कारें 4 मीटर लंबाई की सीमा में आती हैं, लेकिन नेक्सन थोड़ी अधिक लंबी है. वहीं, अल्ट्रोज का व्हीलबेस नेक्सन की तुलना में ज्यादा है, जिससे इसमें बेहतर इन-केबिन स्पेस मिलता है. SUV होने के कारण नेक्सन का ग्राउंड क्लीयरेंस अल्ट्रोज से अधिक है, जो खराब या ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर बेहतर प्रदर्शन करता है.

डिजाइन और इंटीरियर

डिजाइन और इंटीरियर के मामले में दोनों गाड़ियां लेटेस्ट डिजाइन फिलॉसफी को अपनाती हैं और देखने में बेहद अट्रैक्टिव और शार्प लगती हैं. अल्ट्रोज का इंटीरियर प्रीमियम और सटल टोन में आता है, जबकि नेक्सन का इंटीरियर स्पोर्टी और यंग अपील के साथ तैयार किया गया है. दोनों में ही 10.25 इंच की बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है, लेकिन कलर स्कीम में फर्क है, नेक्सन में जहां कलरफुल थीम है, वहीं अल्ट्रोज में सॉफ्ट शेड्स देखने को मिलते हैं. खास बात ये है कि अल्ट्रोज में वही 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है जो नेक्सन में दिया गया है.

इंजन और पावर

इंजन और पावर के मोर्चे पर नेक्सन में स्टैंडर्ड के रूप में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि अल्ट्रोज में 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है. दोनों कारों में 1.5 लीटर डीजल इंजन का विकल्प मौजूद है, जो पावर और टॉर्क के मामले में बेहतरीन है. माइलेज पसंद करने वालों के लिए दोनों में ही CNG वर्जन का विकल्प भी मौजूद है. हालांकि, फिलहाल अल्ट्रोज में टर्बो पेट्रोल इंजन की पुष्टि नहीं हुई है. SUV सेगमेंट में होने के चलते नेक्सन की परफॉर्मेंस ज्यादा पावरफुल और इसकी राइड क्वालिटी ज्यादा रॉबस्ट मानी जाती है.

कैसा है फीचर्स ?

फीचर्स के लिहाज से भी दोनों कारें काफी शानदार हैं. दोनों में ही 10.25 इंच की टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग, रियर AC वेंट्स और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं. हालांकि, नेक्सन में पैनोरमिक सनरूफ जैसे कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स दिए गए हैं जो अल्ट्रोज में नहीं मिलते. लेकिन अल्ट्रोज में लगभग सभी जरूरी फीचर्स थोड़ी कम कीमत में उपलब्ध हैं, जो इसे वैल्यू-फॉर-मनी बनाते हैं.

बते दें कि आप एक ऐसी प्रीमियम हैचबैक कार चाहते हैं जो मॉडर्न फीचर्स से लैस हो और बजट में फिट बैठती हो, तो टाटा अल्ट्रोज 2025 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है. वहीं, यदि आपकी प्राथमिकता पावरफुल इंजन, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस और SUV का स्टाइलिश लुक है, तो टाटा नेक्सन आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरेगी. दोनों कारें अपने-अपने सेगमेंट में उम्दा हैं और आपके बजट, जरूरत और उपयोग के हिसाब से कोई भी विकल्प चुना जा सकता है.

ये भी पढ़ें: पुलिस के बेड़े में पहली बार शामिल हुई 5-स्टार सेफ्टी वाली ये SUV! जानिए क्या है गाड़ी की कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GRAP Rules Delhi: दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
दूसरे राज्य की CNG कार है, लेकिन BS-VI नहीं, क्या दिल्ली में मिल जाएगी एंट्री?
Mercedes-Benz Electric GLC: Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Mercedes की नई इलेक्ट्रिक SUV का धमाका, एक चार्ज में चलेगी 711km
Honda Alpha: होंडा की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Honda की नई EV मचाएगी तहलका, Sierra और BE6 की बढ़ेगी टेंशन
Bengaluru Congestion Tax Rule: कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?
कंजेशन टैक्स से जाम कैसे खत्म करेगा बेंगलुरु, कितना कारगर होगा यह नियम?

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget