एक्सप्लोरर

Suzuki eVX: सुजुकी eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी की डिजाइन और इंटीरियर की डिटेल्स आई सामने, जल्द भारत में होगी लॉन्च 

भारत में, मारुति ईवीएक्स का सीधा मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और आगामी हुंडई क्रेटा ईवी के साथ होगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की अनुमानित शुरुआती कीमत लगभग 25 लाख रुपये है.

Maruti eVX Electric SUV: सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन ने टोक्यो में चल रहे जापान मोबिलिटी शो 2023 में अपडेटेड eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को प्रदर्शित किया है. इसके अलावा जापानी वाहन निर्माता ने प्रोडक्शन मॉडल न्यू जेनरेशन स्विफ्ट हैचबैक और eWX छोटी ईवी को भी प्रदर्शित किया. भारतीय ग्राहक भी नई स्विफ्ट और मारुति ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं, जो क्रमशः 2024 और 2025 की शुरुआत में लॉन्च होने वाली हैं. जैसे-जैसे भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी गति पकड़ रही है, मारुति ईवीएक्स बढ़ते इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत दावेदारी पेश करने करने की तैयारी कर रही है.

पावरट्रेन 

हालांकि इलेक्ट्रिक एसयूवी के बारे में आधिकारिक डिटेल्स अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन फाइनल प्रोडक्शन मॉडल में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 60kWh बैटरी पैक मिलने की उम्मीद है. अनुमान है कि नई मारुति ईवीएक्स एक बार चार्ज करने पर 500 किमी तक की प्रभावशाली रेंज देने में सक्षम होगी. इसमें ऑल-व्हील ड्राइव (एडब्ल्यूडी) सिस्टम मिलेगा. 

डाइमेंशन

डाइमेंशन की बात करें तो आगामी मारुति इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4,300 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी, ऊंचाई 1,600 मिमी और व्हीलबेस 2,700 मिमी होगा. यानि इसका आकार लगभग हुंडई क्रेटा के समान होगा. 

डिजाइन

eVX को 27PL प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, जो टोयोटा के ग्लोबल 40PL आर्किटेक्चर से लिया गया है. इसके बाहरी डिज़ाइन में नए ट्राई-एरो एलईडी डीआरएल, स्लीक हेडलैंप, अपडेटेड ओआरवीएम और एक स्पोर्टी बम्पर शामिल है. इसके साइड प्रोफाइल में व्हील आर्च, अलॉय व्हील और फ्लश-टाइप डोर हैंडल दिए गए हैं. पीछे की ओर खास 3-पीस लाइटिंग पैटर्न, एक स्किड प्लेट और एक नए डीआरएल लाइट सिग्नेचर के साथ कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स मिलेंगे.

फीचर्स

केबिन के अंदर, नई सुजुकी eVX में डैशबोर्ड पर फिजिकल बटन की सुविधा दी गई है. इसका स्टैंडआउट फीचर डुअल-स्क्रीन सेटअप है, जिसमें एक स्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए और दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए दी गई है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में योक जैसा टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वर्टिकल एसी वेंट, सेंटर कंसोल पर एक रोटरी डायल नॉब, एम्बिएंट लाइटिंग और डुअल-टोन अपहोल्स्ट्री भी है.

किससे होगा मुकाबला 

भारत में, मारुति ईवीएक्स का सीधा मुकाबला एमजी जेडएस ईवी और आगामी हुंडई क्रेटा ईवी के साथ होगा. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की अनुमानित शुरुआती कीमत लगभग 25 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- अगले साल तीन नई एसयूवी लाएगी किआ, लग्जरी इलेक्ट्रिक कार भी है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
डीजल जैसा दम और 29 kmpl का दावा, रेनो ने उतारी पहली हाइब्रिड डस्टर
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget