एक्सप्लोरर

Suzuki Motorcycle India: गुड़गांव पुलिस को मिली सुजुकी मोटरसाइकिल की चाबी, V Strom SX पर तैनात हुए जवान

Suzuki Motorcycle India V Strom SX Motorcycles: जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की तरफ से गुड़गांव पुलिस को 40 एडवेंचर बाइक्स दी गई हैं. ये कस्टमाइज V Strom SX बाइक हैं.

Gurgaon Police: सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने गुड़गांव पुलिस को 40 एडवेंचर बाइक सौंपी हैं. इस बाइक्स को पुलिस के जवानों के लिए कस्टमाइज किया गया है. जापानी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी ने कॉर्पोरेट की सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) को समझते हुए इस बाइक्स की चाबी गुड़गांप पुलिस को दी है. इस मौके पर गुड़गांव पुलिस के कमिश्नर विकास अरोरा और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर केनिचि उमेड़ा मौजूद रहे.

सुजुकी ने गुड़गांव पुलिस को सौंपी चाबी

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने V-Strom SX 250 को पुलिस बल के मुताबिक कस्टमाइज भी किया है. सुजुकी ने ये कदम रोड और राइडर सेफ्टी को बढ़ावा देने के लिए उठाया है. गुड़गांव पुलिस को ये बाइक सौंपने के बाद पुलिस कमिश्नर विकास अरोरा और सुजुकी के एमडी केनिचि उमेड़ा ने हरी झंडी दिखाकर इस बाइक्स को रवाना किया.


Suzuki Motorcycle India: गुड़गांव पुलिस को मिली सुजुकी मोटरसाइकिल की चाबी, V Strom SX पर तैनात हुए जवान

सुजुकी ने किया बाइक को कस्टमाइज

सुजुकी ने V-Strom SX 250 में कुछ बदलाव किए हैं. कंपनी ने इस बाइक को कस्टम व्हाइट पेंट स्कीम के साथ उतारा है. इसके साथ ही विंडस्क्रीन को भी कस्टमाइज किया गया है. इस बाइक के फ्रंट पर और फ्यूल टैंक पर Police लिखा गया है. इस बाइक में लाल और नीले रंग की बेकोन लाइट्स भी लगाई गई हैं. पुलिस की इस बाइक में साइरन भी लगाया है.

V-Strom SX 250 का पावरट्रेन

सुजुकी मोटरसाइकिल की V-Strom SX 250 में 249 cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन लगा है. इस इंजन से 9,300 rpm पर 25 bhp की पावर मिलती है और 7,300 rpm पर 22 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है. इस इंजन के साथ में 6-स्पीड गियर बॉक्स भी जुड़ा हुआ है.


Suzuki Motorcycle India: गुड़गांव पुलिस को मिली सुजुकी मोटरसाइकिल की चाबी, V Strom SX पर तैनात हुए जवान

सुजुकी की बाइक के फीचर्स

सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया की इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और USB चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है. इस बाइक का वजन करीब 167 किलोग्राम है. अगर इसके स्टैंडर्ड मॉडल की बात की जाए, तो ये बाइक तीन कलर वेरिएंट के साथ मौजूद है- चैंपियन येलो नंबर 2, पर्ल ब्लेज ऑरेंज और ग्लास स्पार्कल ब्लैक.

V-Strom SX 250 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का फीचर भी दिया गया है, जिससे इस बाइक में मिस्ड कॉल अलर्ट, कॉलर आईडी, टर्न-बाइ-टर्न नेविगेशन, कॉल, SMS, व्हाट्सएप मैसेज एलर्ट और स्पीड के ज्यादा बढ़ने का भी अलर्ट आता है. सुजुकी V-Strom SX 250 की औसतन एक्स-शोरूम प्राइस 2,14,577 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Mahindra Thar ROXX: महिंद्रा थार अर्माडा नहीं बल्कि ये होगा इस कार का नाम, कंपनी ने किया खुलासा

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget