एक्सप्लोरर

Bike with Traction Control: ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर के साथ लैस हैं ये पांच किफायती बाइक, देखिए पूरी लिस्ट 

ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम एक महत्वपूर्ण फीचर है यह हमारी सेफ्टी के लिये बहुत उपयोगी है, तो चलिए जानते हैं कि यह कैसे काम करता है साथ ही देखें 5 अफ़ोर्डेबल बाइक के बारे में जी इस फीचर से लैस हैं.

Traction Control System: वाहनों में सुरक्षा की दृष्टि से ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, एक महत्वपूर्ण फीचर है. हालांकि यह फीचर आमतौर पर कारों और कुछ हाई-एंड दोपहिया वाहनों में देखने को मिलता है. लेकिन कुछ कंपनियों ने मिड रेंज प्राइस सेगमेंट वाले दोपहिया बाइकों में यह फीचर देना शुरू कर दिया है. ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, वाहनों में एक सुरक्षा फीचर होता है जो पहियों और सड़क की सतह के बीच कर्षण से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करता है. इसके लिए इसमें एक सेंसर का उपयोग किया जाता है, जिससे यह पता लगता है कि कब पहिया कर्षण खो रहा है और फिर कर्षण को दोबारा प्राप्त करने और वाहन की स्थिरता को बनाए रखने के लिए ऑटोमेटिक रूप से उस पहिए को कम या ज्यादा पॉवर मिलती है. जिससे बाइक का बैलेंस नहीं बिगड़ता है. देखिए ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ आने वाली सबसे किफायती दोपहिया वाहनों की लिस्ट.

यामाहा एफजेड-एस वी4

यामाहा FZ-S V4 ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ आने वाली देश की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है. हालांकि 150cc कम्यूटर सेगमेंट वाली बाइक में इस सिस्टम की कोई जरूरत नहीं होती है. इसमें एक 149cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 12.2 bhp की पॉवर और 13.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.28 लाख रुपये है.

यामाहा एमटी-15 V2

यामाहा MT-15 V2 बाइक में एक 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 18.1 bhp की पॉवर और 14.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.65 लाख रुपये है.

यामाहा R15 V4

यामाहा आर15 वी4 में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम के साथ अप-शिफ्ट के लिए सिंगल डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर भी दिया गया है. इसमें एक 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 18.1 bhp की पॉवर और 14.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.81 लाख रुपये है.

यामाहा एफजेड-एक्स

यामाहा एफजेड-एक्स में FZ-S V3 जैसा 149cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है जो 12.2 bhp और 13.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 5 स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इसमें भी ट्रैक्शन कंट्रोल फीचर मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.36 लाख रुपये है. 

यामाहा एयरोक्स 155

यामाहा एयरोक्स 155 ऐसा सबसे सस्ता स्कूटर है, जिसमें ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम मिलता है. इसे हाल ही में OBD-2 मानदंडों के अनुसार अपडेट किया गया है. इसमें एक 155cc, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन द्वारा संचालित है जो 14.79 bhp और 13.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 1.43 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- चलाते हैं बाइक, तो गर्मियों के दिनों में जरूर अपनाएं ये 5 राइडिंग टिप्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
पुरानी Elevate छोड़ें या नई खरीदें, Facelift में क्या है खास?
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
CNG अवतार में आएगी XUV 3XO, जानें डिटेल्स
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
828 km Range और 612 HP, BMW की नई iX4 ने मचाया तहलका
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च
Suzuki की नई इलेक्ट्रिक कार, 310KM रेंज के साथ लॉन्च

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget