एक्सप्लोरर

Scorpio N Pickup: स्कॉर्पियो-एन पिकअप की दिखी झलक, 2025 में हो सकती है लॉन्च 

इस पिकअप का मुकाबला टाटा योद्धा पिकअप से होगा, जिसमें एक 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.94 लाख रुपये से 7.49 लाख रुपये है.

Mahindra Pickup Truck: सस्ती कीमत पर हाई क्वालिटी वाले वाहनों के मामले में भारतीय बाजार तेजी से आगे बढ़ रहा है. साथ ही भारत तेजी से यात्री वाहनों के प्रमुख निर्यातक के रूप में भी उभर रहा है. घरेलू कार निर्माता कंपनियां विदेशी स्थानों पर भी अपने मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को चलाती हैं. जिसमें महिंद्रा भी शामिल है, जो अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका और मध्य पूर्व और एशिया प्रशांत क्षेत्रों में अपने वाहनों की बिक्री करती है. 

15 अगस्त को होगी प्रदर्शित

इस साल, महिंद्रा का एनुअल फेस्टिवल 15 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा. महिंद्रा दक्षिण अफ्रीका में 1996 से मौजूद है और यह कंपनी के लिए सबसे महत्वपूर्ण बाजारों में से एक है. यहां महिंद्रा अपने कई नए प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित करेगी, जिनमें से एक Z121 कॉन्सेप्ट भी शामिल होगा. यह एक पिकअप वाहन होगा, जो स्कॉर्पियो एन प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा. 2025 में इसका प्रोडक्शन शुरू होने की उम्मीद है. 

कैसी है महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप (Z121)

स्कॉर्पियो एन एसयूवी की तुलना में इसके पिकअप वर्जन का व्हीलबेस अधिक होगा. इसमें एक बड़े लोड बेड को भी इंटीग्रेट किया जा सकता है, जो कई प्रकार के कार्गो के लिए उपयुक्त होगा. इसका व्हीलबेस 3 मीटर से थोड़ा अधिक होगा. 2025 में जब इसे लॉन्च किया जाएगा, तो पिकअप को सिंगल और डबल-कैब बॉडी स्टाइल में पेश किए जाने की उम्मीद है. साथ ही इसमें स्टैंडर्ड और ट्रे-बैक बेड वेरिएंट ऑफर किए जाएंगे. पावरट्रेन के मामले में इस पिकअप में मौजूदा स्कॉर्पियो एन एसयूवी वाले सभी विकल्प मौजूद होंगे. 

स्कॉर्पियो एन में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2-लीटर डीजल इंजन मिलता है. जो क्रमशः 200 एचपी की पॉवर और 370 एनएम का अधिकतम टॉर्क (6MT) और 6AT के साथ, 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. डीजल इंजन को दो प्रकार की ट्यूनिंग में पेश किया गया है. एक 130 एचपी और 300 एनएम और  दूसरा 172 एचपी और 370 एनएम (6MT) का आऊटपुट जेनरेट करता है. जबकि 6 स्पीड AT के साथ 400 Nm का टॉर्क आउटपुट मिलता है. डीजल वेरिएंट के साथ 4WD विकल्प मिलता है.

महिंद्रा स्कॉर्पियो एन पिकअप (Z121) लॉन्च विवरण

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, स्कॉर्पियो एन पिकअप 'पिक अप' ब्रांड नाम का उपयोग जारी रखेगा. हालांकि, यह निश्चित नहीं है कि क्या यह प्रतिस्थापन मॉडल के रूप में काम करेगा या दोनों पिकअप एक साथ बेचे जाएंगे. चूंकि स्कॉर्पियो एन पिकअप महंगी होगी, महिंद्रा मौजूदा पिकअप को किफायती विकल्प के रूप में बेचना जारी रख सकती है.

तेजी से बढ़ रही है महिंद्रा की बिक्री

स्कॉर्पियो एन पिकअप जैसे नए उत्पादों के साथ, महिंद्रा दक्षिण अफ्रीका जैसे बाजारों में पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य लेकर चल रही है. पिकअप देश में बेहद लोकप्रिय हैं और आमतौर पर इन्हें बक्कीज़ कहा जाता है. नेशनल एसोसिएशन ऑफ ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ऑफ साउथ अफ्रीका के आंकड़ों के अनुसार महिंद्रा पहले से ही 2022 में दक्षिण अफ्रीका में सबसे तेजी से बढ़ती ऑटोमोबाइल कंपनी के रूप में नामित है. रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 की तुलना में 2022 में महिंद्रा की बिक्री में 78% की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है.

कई बाजारों में है मौजूद

दक्षिण अफ्रीका के अलावा, महिंद्रा एक दर्जन से अधिक वैश्विक बाजारों में मौजूद है. इनमें से ऑस्ट्रेलिया महिंद्रा के लिए एक प्रमुख बाजार है. कंपनी ने हाल ही में वहां अपनी 50वीं डीलरशिप खोली है. ऑस्ट्रेलिया में बिक्री होने वाले वाहनों में कंपनी के पिकअप और XUV700 और स्कॉर्पियो एन जैसे मॉडल्स मौजूद हैं.

किससे होगा मुकाबला

इस पिकअप का मुकाबला टाटा योद्धा पिकअप से होगा, जिसमें एक 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 6.94 लाख रुपये से 7.49 लाख रुपये है.

यह भी पढ़ें :- अगले हफ्ते आ रही है होंडा की नई मोटरसाइकिल, 160cc सेगमेंट में होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाड़ी में हाई बीम के यूज पर कब कटता है चालान? जानिए नियम
गाड़ी में हाई बीम के यूज पर कब कटता है चालान? जानिए नियम
E20 की नहीं टेंशन! Skoda की नई Superb Diesel की क्या है खासियत?
E20 की नहीं टेंशन! Skoda की नई Superb Diesel की क्या है खासियत?
Tata की यह EV खरीदने वालों को झटका, गाड़ी में नहीं मिलेगी यह Kit
Tata की यह EV खरीदने वालों को झटका, गाड़ी में नहीं मिलेगी यह Kit
बाढ़ में बह गई कार तो मिलेगा Insurance Claim? जानें नियम
बाढ़ में बह गई कार तो मिलेगा Insurance Claim? जानें नियम

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook, Meta का बड़ा फैसला
रात 12 से सुबह 6 तक बंद रहेगा Insta-Facebook, Meta का बड़ा फैसला
नेपाल बाढ़: अलर्ट! बिहार में पानी बढ़ा तो इन इलाकों में रोक दी जाएंगी ट्रेनें
नेपाल बाढ़: अलर्ट! बिहार में पानी बढ़ा तो इन इलाकों में रोक दी जाएंगी ट्रेनें
नेपाल में जलप्रलय, भारत से पहुंची मदद तो बालेन शाह बोले- 'PM मोदी हम आपके...'
नेपाल में जलप्रलय, भारत से पहुंची मदद तो बालेन शाह बोले- 'थैंक्यू PM मोदी'
नीरज चोपड़ा के कट्टर प्रतिद्वंदी अरशद नदीम की बढ़ी मुश्किलें, पाकिस्तान वाले ही खिलाफ हुए
नीरज चोपड़ा के कट्टर प्रतिद्वंदी अरशद नदीम की बढ़ी मुश्किलें, पाकिस्तान वाले ही खिलाफ हुए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
हिमंत बिस्वा-किरेन रिजिजू की मीटिंग, बोले- 'आप सबको पता है कि...'
हिमंत बिस्वा-किरेन रिजिजू की मीटिंग, बोले- 'आप सबको पता है कि...'
सीतापुर में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, यूपी के 33 जिलों में अलर्ट
सीतापुर में भारी बारिश के चलते स्कूल बंद, यूपी के 33 जिलों में अलर्ट
Matchbox Storage Tips: मानसून में माचिस की डिब्बी को रखें सुरक्षित, अपनाएं ये आसान हैक्स
मानसून में माचिस की डिब्बी को रखें सुरक्षित, अपनाएं ये आसान हैक्स
Embed widget