एक्सप्लोरर

Royal Enfield New Bike : जल्द लॉन्च होगी Royal Enfield Scram 411, लुक और फीचर्स के मामले में कमाल है ये बाइक

Royal Enfield New Bike : Royal Enfield जल्द ही Royal Enfield Scram 411 लॉन्च कर सकती है. पिछले दिनों Royal Enfield Scram 411 की एक फोटो लीक हुई. इससे इसके आने वाले फीचर्स का अंदाजा लगाया गया है.

Royal Enfield New Bike : अपने पावरफुल इंजन और बॉडी के लिए Royal Enfield बाइक के कद्रदानों की अलग कैटेगरी है. कंपनी की 350cc सेगमेंट की बाइक लगातार अच्छा कर रही हैं. अब कंपनी भारतीय मार्केट में जल्द ही अपनी 2 बाइक Royal Enfield Super Meteor 350 और Royal Enfield Scram 411 लॉन्च कर सकती है. दोनों बाइक लुक और फीचर्स के लिहाज से खास होंगे. इन दोनों में सबसे ज्यादा चर्चा Royal Enfield Scram 411 को लेकर है. बताया जा रहा है कि यह कंपनी की मौजूदा एडवेंचर बाइक RE का सस्ता वर्जन होगी. हाल ही में इस बाइक की स्पाई इमेज आउट हुई, जो टेस्टिंग के दौरान की है. आइए जानते हैं, इस बाइक में क्या खास होगा.

हिमालयन मॉडल से है प्रेरित  

Royal Enfield Scram 411 की जो तस्वीर लीक हुई है, उससे निकलकर आया है कि ये पूरी तरह से एडवेंचर बाइक होगी. इसमें लुक और फीचर्स पर काफी काम किया गया है जो लोगों को अपनी ओर खींचेंगी. फोटो में इस बाइक का जो लुक दिख रहा है उससे साफ है कि ये हिमालयन बाइक से काफी प्रेरित है और उसका अगला वैरिएंट है. इस नई बाइक में 19 इंच की फ्रंट व्हील, स्पोक व्हील, सिंगल पीस ग्रैब रेल और हिमालयन स्टाइल का फ्यूट टैंक मिलेगा.

लुक पर किया गया है काम

Royal Enfield Scram 411 में टेललैंप और रियर इंडिकेटर के साथ ही रिवाइज्ड हेडलैंप मास्क और बड़ी विंड स्क्रीन पर नए सिरे से काम किया गया है. यह इन मामलों में हिमालयन से बिल्कुल अलग होगी. इसमें आपको स्प्लिट सीट और कंफर्टेबल पीलियन सीट भी मिलेगी.

इंजन भी होगा दमदार     

इस बाइक की इंजन और पावर की बात करें तो इसमें 411cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड SOHC इंजन होगा, जो 24.3bhp की पावर और 32Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स की सुविधा मिलेगी. बाइक में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ट्रिपर नेविगेशन भी हो सकता है. अगर कीमत की बात करें तो इस बाइक की शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये हो सकती है.

20222 KTM 390 Duke से होगी टक्कर

अभी तक की खबरों के अनुसार जो कीमत इस बाइक की होगी, उससे इसका मुकाबला 20222 KTM 390 Duke से होना तय है. केटीएम की इस बाइक की कीमत अभी करीब 2.70 हजार रुपये है. इसमें 373.2cc का इंजन है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.  

ये भी पढ़ें

Discount on Car: Renault की कई कार पर मिल रही है बंपर छूट, आपको मिल सकता है 1.30 लाख रुपये तक का फायदा

New Bike Launch: बाजार में उतरी Yamaha XSR900 बाइक, रेट्रो लुक के साथ इसमें हैं कमाल के फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget