एक्सप्लोरर

New Bike Launch: बाजार में उतरी Yamaha XSR900 बाइक, रेट्रो लुक के साथ इसमें हैं कमाल के फीचर्स

Yamaha New Bike: Yamaha ने ग्लोबल मार्केट में पिछले दिनों Yamaha XSR900 को पेश किया. इस बाइक में इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. आइए जानें इसमें क्या हैं खास फीचर्स.

New Bike Launch: अपनी सुपरबाइक और स्पोर्ट्स सेगमेंट बाइक के लिए मशहूर Yamaha ने ग्लोबल मार्केट में अपनी एक और बाइक उतारी है. पिछले दिनों कंपनी ने अपनी Yamaha XSR900 को पेश किया. इस बाइक में इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक में कई तरह के बदलाव किए गए हैं. जो इसे काफी आकर्षक बनाते हैं. हालांकि कंपनी की ओर से अभी इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया गया है. आइए जानते हैं इस बाइक में क्या हैं खास फीचर्स.

दमदार है इंजन

Yamaha XSR900 में 889cc का इंजन दिया गया है, जबकि इसके पिछले वर्जन में 846 cc का इंजन था. इस बाइक में 117.3 bhp पावर है. अगर इसके पिछले वर्जन से तुलना करें तो इसमें 4bhp अधिक पावर मिलती है. इस बाइक में पावरट्रेन को अपग्रेड कर इसे और बेहतर बनाया गया है. इसके अलावा कंपनी ने ब्रेम्बो रेडियल मास्टर सिलेंडर और एडजस्टेबल लीवर के साथ ब्रेकिंग सेटअप को भी अच्छा बनाया है.

पहले से हल्की है बाइक  

इस नए मॉडल को कंपनी ने एल्यूमीनियम फ्रेम से अपडेट किया है. इससे इस बाइक का वजन पहले के मॉडल के मुकाबले कम हुआ है. इसकी हैंडलिंग में भी बदलाव किया गया है. अगर इसके ओवरऑल लुक की बात करें तो इसका डिजाइन 70 के दशक से प्रेरित लगता है और यह आपको रेट्रो लुक का अहसास दिलाती है. बाइक के फ्रंट पर भी काम दिखता है. कंपनी ने इसमें गोल्डन फ्रंट, चौड़े हैंडलबार दिए हैं. फ्यूल टैंक को नए सिरे से बनाया गया है. इसके टेल सेक्शन में भी आपको कुछ चेंज नजर आएगा. इस बाइक को 2 कलर (लेजेंड ब्लू और मिडनाइट ब्लैक) वैरिएंट में उतारा गया है.

पहिये और फीचर्स पर भी हुआ है काम

फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 3.5 इंच का TFT स्क्रीन दिया है, जबकि पुराने मॉडल में एलसीडी स्क्रीन थी. इस बाइक के व्हीलबेस में भी काफी बदलाव नजर आता है. इसे आप पुराने मॉडल से कंपेयर करेंगे तो यह थोड़ा लंबा है और इससे राइडर्स को फायदा होगा. बाइक में बेहतर लाइटिंग सिस्टम विकसित करने के लिए इसमें लगी अधिकतर लाइट्स को LED लाइट्स में बदला गया है.

इनसे होगी टक्कर

Yamaha ने अभी Yamaha XSR900 के इस नए मॉडल की कीमत के बारे में कुछ नहीं बताया है, लेकिन इसके पुराने मॉडल की कीमत भारत में करीब 10,50,000 रुपये है. ऐसे में इस नए मॉडल की कीमत इससे ऊपर ही रह सकती है. अब अगर इस प्राइस रेंज में भारत में दूसरी बाइक को देखें जिनसे इसकी टक्कर होगी, उसमें पहले नंबर Ducati की बाइक आती है. Ducati BS6 Scrambler मॉडल की दो बाइक इसे सबसे ज्यादा फाइट देती है. पहले नंबर पर है Ducati Scrambler Nightshift जो कीमत के मामले में Yamaha XSR900 से सस्ती पड़ेगी.

हालांकि लुक यामाहा की नई बाइक जैसी नहीं होगी, लेकिन इसमें फीचर्स कमाल के हैं. इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 9,80,000 रुपये है. वहीं Ducati Scrambler Desert Sled 10,89,000 रुपये में आती है और इसमें कई धांसू फीचर्स आपको मिलते हैं. ये बाइक काफी हद तक Yamaha XSR900 को चुनौती दे सकती है. इसके अलावा Kawasaki Versys 1000 मॉडल को भी आप ट्राई कर सकते हैं. इसकी कीमत 11,55,000 रुपये है. आप Triumph Tiger 900 और Triumph Scrambler 1200 को भी देख सकते हैं. Triumph Scrambler 1200 की कीमत 13,75,000 रुपये है, जबकि Triumph Tiger 900 की कीमत 13,70,015 रुपये है.

ये भी पढ़ें

Best Commuter Bike: 1 लाख से कम दाम में आती हैं ये 4 धांसू बाइक, लुक, फीचर्स और माइलेज में शानदार

Most Expensive Bikes: ये हैं भारत में बिकने वाली 10 सबसे महंगी बाइक, लग्जरी कार से भी ज्यादा है कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E85 Fuel India Launch: नॉर्मल कार या बाइक में E85 फ्यूल डलवा सकते हैं या नहीं? इससे माइलेज पर कितना पड़ेगा असर
नॉर्मल कार या बाइक में E85 फ्यूल डलवा सकते हैं या नहीं? इससे माइलेज पर कितना पड़ेगा असर
Tree Fell on Car Insurance Claim: आंधी में कार पर गिर जाए पेड़ तो क्या कर सकते हैं इंश्योरेंस क्लेम, जान लें जरूरी बात
आंधी में कार पर गिर जाए पेड़ तो क्या कर सकते हैं इंश्योरेंस क्लेम, जान लें जरूरी बात
SUV नहीं, अब फिर छोटी कारों पर टूट रहे ग्राहक, वजह जानकर चौंक जाएंगे
SUV नहीं, अब फिर छोटी कारों पर टूट रहे ग्राहक, वजह जानकर चौंक जाएंगे
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
Jaipur News: जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
जयपुर के इन इलाकों में कल नहीं चलेगा मोबाइल इंटरनेट, जानें क्या है वजह?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ओपनर, आयरलैंड से पहले टी20 में कैसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
Sunday Box Office 150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
150 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी' तो 'बंदर' का हुआ बंटा धार, जानें 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे का हाल
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
3,80,00,00,000 का सोना... अमेरिका के पूर्व CIA अधिकारी के पास से मिली इतनी संपत्ति, उड़ जाएंगे होश
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
Embed widget