एक्सप्लोरर

रॉयल एनफील्ड की Super Meteor 650 हुई लॉन्च, जानें क्या है खासियत और किससे होगा मुकाबला

सुपर मेटियोर में 648cc इंजन का प्रयोग किया गया है, जो 7,250 rpm पर 47 hp और 5,650 rpm पर 52.3 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.

New Royal Enfield Bike: क्लासिक बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड की सुपर मेटियोर 650, 43मिमी शोवा इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स के साथ 650 सेगमेंट में ट्रिपर नेविगेशन प्राप्त करने वाली पहली बाइक बन गयी है. वहीं, भारत में इसका मुकबला केटीएम 390 एडवेंचर, बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस, टीवीएस अपाचे आरआर 310 जैसी बाइक से होगा.

कीमत

रॉयल एनफील्ड सुपर मेटियोर 650 को भारत में 3,48,900 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. रॉयल एनफील्ड की सुपर मेटियोर 650 648cc पैरेलल ट्विन का उपयोग करने वाली तीसरी मोटरसाइकिल है. कंपनी इस इंजन का प्रयोग अपनी इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल जीटी 650 में करती है. जिसमें एक रोडस्टर और दूसरी कैफे रेसर बाइक है.

डिजाइन

सुपर मेटियोर 650 एक पारंपरिक क्रूजर है, जिसमें फॉरवर्ड-सेट फुटपेग के साथ स्ट्रेच्ड लुक देखने को मिलता है. सुपर मेटियोर 650 43मिमी शोवा इनवर्टेड टेलिस्कोपिक फोर्क्स का उपयोग करने वाली कंपनी की अभी तक की सबसे आधुनिक रॉयल एनफील्ड भी है. साथ ही रॉयल एनफील्ड के स्थिर मानक के रूप में ट्रिपर नेविगेशन भी मौजूद है.

फीचर्स

इसके पिछले हिस्से में फाइव-स्टेप प्रीलोड एडजस्टेबिलिटी ट्विन शॉक्स देखने को मिलते हैं. इंटरसेप्टर और कॉन्टिनेंटल जीटी में हैलोजन हेड और टेल लैंप मिलता है. जबकि सुपर मेटियोर 650 में एलईडी यूनिट के साथ एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है.

इंजन

सुपर मेटियोर में 648 cc इंजन का प्रयोग किया गया है, जो 7,250 rpm पर 47 hp और 5,650 rpm पर 52.3 NM का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. इस क्रूजर बाइक को दो वेरिएंट-सोलो टूरर और ग्रैंड टूरर में पेश किया गया है.

अन्य विकल्प

भारतीय ऑटो बाजार में रॉयल एनफील्ड सुपर मेटियोर 650 का मुकाबला केटीएम 390 एडवेंचर (कीमत 3.16 लाख रूपये से शुरू ), बीएमडब्ल्यू जी 310 जीएस (कीमत 2.90 लाख से शुरू), टीवीएस अपाचे आरआर 310 (कीमत 2.49 लाख से शुरू) जैसी मोटरसाइकिलों से होगा.

यह भी पढ़ें :- महिंद्रा ने लॉन्च की अपनी इलेक्ट्रिक एसयूवी XUV 400, अपने सेगमेंट में देती है सबसे ज्यादा रेंज  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
Petrol-Diesel छोड़ EV की ओर बढ़ रहे भारतीय, MG की इस नई टेक्नोलॉजी से बदलेगा ट्रेंड
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?
E20 पेट्रोल से खराब हुई गाड़ी तो लगेगी लॉटरी, कंपनियों को देनी पड़ेगी ग्राहक को नई कार?

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget