एक्सप्लोरर

मार्केट में इस मोटरसाइकिल की खूब डिमांड, अब तक बिक चुकी हैं पांच लाख से ज्यादा बाइक

Royal Enfield Hunter 350 Sales Report: भारत के लोगों के लिए मोटरसाइकिल एक जरूरी साधन बन गई है. भारतीय बाजार में मोटरसाइकिल की बिक्री भी खूब हो रही है. हंटर 350 की सेल ने नया माइलस्टोन हासिल किया है.

Royal Enfield Bikes: रॉयल एनफील्ड की बाइक्स भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हैं. इस ब्रिटिश ब्रांड की मोटरसाइकिल की मार्केट में डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है. रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ने अपनी सेल से एक नया मुकाम हासिल कर लिया है. इस बाइक की अब तक पांच लाख से ज्यादा यूनिट्स सेल हो चुकी हैं. हंटर 350 ने भारतीय बाजार में अगस्त 2022 में कदम रखा था. फरवरी 2023 तक ही इस मोटरसाइकिल की एक लाख यूनिट्स की सेल हो गई. वहीं अगले पांच महीनों में और एक लाख यूनिट्स बिक गईं. रॉयल एनफील्ड की ये बाइक बेहतर सेल के दम पर ब्रांड की मोस्ट पॉपुलर मोटरसाइकिल बन गई है.

रॉयल एनफील्ड हंटर 350

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 ब्रांड की मोस्ट अफोर्डेबल मोटरसाइकिल में से एक है. इस बाइक की एक्स-शोरूम प्राइस 1.5 लाख रुपये से शुरू होकर 1.75 लाख रुपये तक जाती है. ब्रिटिश ऑटोमेकर्स की ये बाइक भारत के अलावा इंडोनेशिया, जापान, कोरिया, थाइलैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम समेत कई देशों में बिकती है. इसके अलावा मैक्सिको, ऑस्ट्रेलिया और ब्राजील में भी इस बाइक की डिमांड है.

मार्केट में इस मोटरसाइकिल की खूब डिमांड, अब तक बिक चुकी हैं पांच लाख से ज्यादा बाइक

Hunter 350 की पावर और माइलेज

रॉयल एनफील्ड की इस मोटरसाइकिल में 349 cc, सिंगल-सिलेंडर, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन लगा है, जिसके साथ में फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी जुड़ा हुआ है. हंटर 350 में लगे इस इंजन से 6,100 rpm पर 20.2 bhp की पावर मिलती है और 4,000 rpm पर 27 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. बाइक में लगे इंजन के साथ में 5-स्पीड गियर बॉक्स भी लगा मिलता है.

रॉयल एनफील्ड की इस मोटरसाइकिल का ARAI सर्टिफाइड माइलेज 36.2 kmpl है. ये बाइक 13 लीटर की फ्यूल कैपेसिटी के साथ आती है, जिससे एक बार टंकी फुल कराने पर इसे 468 किलोमीटर की दूरी तक आसानी से चलाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें

Toyota Innova Crysta के सबसे सस्ते मॉडल की क्या है कीमत, इसे खरीदने के लिए भरनी होगी कितनी EMI?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
Mahindra Thar ने 4 लाख का आंकड़ा किया पार, जानें गाड़ी की खासियत
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
नई कार खरीदने से पहले जान लें ये बातें, बड़ी मुसीबत से बच जाएंगे
Upcoming Bikes in India : अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
अगले साल जनवरी में मार्केट में रोला जमाने आ रही हैं ये बाइक्स, यहां देख लें लिस्ट
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब
50 हजार डाउन पेमेंट पर Alto खरीदें तो कितनी EMI देनी होगी? जानें हिसाब

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget