एक्सप्लोरर

Royal Enfield Himalayan 650: ट्विन-सिलेंडर और 650cc इंजन के साथ दस्तक दे सकती है रॉयल एनफील्ड की नई बाइक, जानें डिटेल्स

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 पहली भारतीय बाइक होगी जिसमें डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे. इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है.

Royal Enfield Himalayan 650: रॉयल एनफील्ड देश में अपनी दमदार बाइक्स के लिए जानी जाती है. रॉयल एनफील्ड बाइक्स को खरीदना देश में एक स्टेटस सिंबल भी माना जाता है. वहीं रॉयल एनफील्ड बाइक्स (Royal Enfield Bikes) की सवारी करना देश के युवाओं को भी खूब पसंद आता है. हालांकि इनकी ज्यादा कीमत कई लोगों को नहीं पसंद आती है. अब रॉयल एनफील्ड अपनी एक नई बाइक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 को लॉन्च करने की तैयारी में है.

क्या मिलेगा नया

दरअसल, जानकारी के मुताबिक रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 पहली भारतीय बाइक होगी जिसमें डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक दिए जाएंगे. इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है. वहीं इसमें एक ट्विन-सिलेंडर इंजन भी दिए जाने की संभावना है. हालांकि रॉयल एनफील्ड हिमालयन का 450 (Royal Enfield Himalayan 450) सीसी इंजन वाला मॉडल पहले से ही बाजार में उपलब्ध है.

कैसा होगा डिजाइन

आगामी रॉयल एनफील्ड की नई बाइक में ट्रिपर टीएफटी डिस्प्ले के साथ एक टेललाइट देखने को मिलेगा. साथ ही इसमें स्टाइलिश टर्न इंडिकेटर्स और स्प्लिट सीट सेटअप भी मौजूद रहेगा. हालांकि इसके फ्यूल टैंक में कोई बदलाव नहीं होगा. ये हिमालयन 450 जैसा ही होगा.

इस बाइक की सबसे बड़ी खास बात इसमें आने वाला डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक फीचर है. यह देश की पहली ऐसी बाइक होगी जिसमें लोगों को फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक देखने को मिलेंगे. साथ ही बाइक में यूएसडी फोर्क भी मौजूद होगा.

पावरट्रेन

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 650 बाइक में एक 648 सीसी का एयर या ऑयल कूल्ड ट्विन-सिलेंडर इंजन उपलब्ध कराया जा सकता है. वहीं यह कंपनी की दूसरी बेहतरीन ऑफरोड बाइक में शामिल हो सकती है. इसके अलावा इस बाइक के व्हील साइज में भी बदलाव किए जा सकते हैं.

ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि कंपनी इस बाइक के फ्रंट में 20 या 21 इंच का व्हील साइज प्रदान करा सकती है. वहीं रियर में 17 इंच के व्हील साइज रहने की संभावना है. हालांकि अभी तक कंपनी ने इस बाइक कि कीमतों से पर्दा नहीं उठाया है. वहीं इस साल के अंत तक इस बाइक के देश में लॉन्च किए जाने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: 

Paris Olympic में पदक जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगी MG Windsor, JSW के एमडी का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
TVS बनी EV मार्केट की नंबर-1 कंपनी, Ola को पछाड़कर मारी बाजी
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
₹4.26 लाख में आई Royal Enfield Classic 650 Hypershift, क्या है खास?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल
SUV से पिकअप तक, Jeep-Citroen लाएंगी 12 नए मॉडल

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget