एक्सप्लोरर

5 नवंबर को लॉन्च होगी Royal Enfield की नई बाइक, न्यू स्टाइल और फीचर्स के साथ आएगी ये मोटरसाइकिल

Royal Enfield Bear 650 Launch: रॉयल एनफील्ड नवंबर महीने की शुरुआत में ही नई बाइक लॉन्च करने जा रही है. ये बाइक पांच कलर वेरिएंट के साथ ग्लोबल मार्केट में कदम रखने वाली है.

Royal Enfield Bear 650 Expected Price: रॉयल एनफील्ड की बाइक भारतीय बाजार में ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी काफी पॉपुलर हैं. ब्रिटिश ऑटोमेकर्स अब एक और नई बाइक के साथ धमाल मचाने की तैयारी में हैं. रॉयल एनफील्ड की नई बाइक बियर 650 (Bear 650) 5 नवंबर को लॉन्च होने जा रही है. ये बाइक इटली के मिलान शहर में EICMA मोटर शो में पेश की जाएगी. ऑटोमेकर्स ने इस बाइक की फोटो रिवील करके स्टाइल और लुक से पर्दा हटा दिया है.

रॉयल एनफील्ड Bear 650

रॉयल एनफील्ड बियर 650 का क्रेज काफी समय से लोगों के बीच बना हुआ है. करीब दो साल से लोग इस बाइक के लॉन्च होने का इंतजार कर रहे हैं. ये बाइक पांच कलर वेरिएंट के साथ ग्लोबल मार्केट में आने जा रही है. ये बाइक इंटरसेप्टर 650 की तरह 650 cc प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी. इस नई मोटरसाइकिल में इंटरसेप्टर 650 की तरह ही इंजन और चेसिस दिए जाएंगे, लेकिन सस्पेंशन और व्हील्स अलग लगे होंगे.

5 नवंबर को लॉन्च होगी Royal Enfield की नई बाइक, न्यू स्टाइल और फीचर्स के साथ आएगी ये मोटरसाइकिल

Bear 650 का डिजाइन

रॉयल एनफील्ड की इस नई बाइक का डिजाइन 60 के दशक की स्क्रैबलर की तरह रखा गया है. इस बाइक के फ्रंट में 19-इंच के स्पोक्ड व्हील लगे हैं. इसके पिछले पहिए में 17-इंच के व्हील का इस्तेमाल किया गया है. इस बाइक में 184 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. बियर 650 में लगी सीट की लंबाई 830 mm है, जो कि सभी 650 cc मॉडल्स में दी गई सबसे लंबी सीट है.

रॉयल एनफील्ड की बाइक में लगा इंजन

रॉयल एनफील्ड बियर 650 में 648 cc ऑयल और एयर-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन लगा है. इस इंजन से 7,150 rpm पर 47 bhp की पावर मिलती है और 5,150 rpm पर 56.5 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. इस बाइक में लगी मोटर के साथ में 6-स्पीड गियर बॉक्स लगा है. बियर 650 में scrambler की तरह ही चौड़ा हैंडलबार दिया गया है. इस बाइक में डुअल-चैनल ABS भी लगा है. इस बाइक में USB टाइप C चार्जिंग पोर्ट भी लगा है.

क्या होगी Bear 650 की कीमत?

रॉयल एनफील्ड बियर 650 की कीमत के बारे में बाइक की लॉन्चिंग के वक्त ही खुलासा किया जाएगा. ये नई बाइक 3.5 लाख रुपये एक्स-शोरूम प्राइस के साथ एंट्री कर सकती है. इस बाइक को टक्कर देने वाली इस समय कोई बाइक मार्केट में नहीं है.

यह भी पढ़ें

Cars Under 8 Lakh: धनतेरस-दीवाली पर खरीदें ये बजट-फ्रेंडली कार, कीमत 8 लाख रुपये से भी कम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
ABS से लेकर 360° कैमरा तक... मानसून में सबसे ज्यादा काम आते हैं कार के ये फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Electric Vehicle Fire: इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
इलेक्ट्रिक वाहन में इस वजह से होती है ओवरहीटिंग, बढ़ जाता है आग लगने का खतरा
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित
125cc से 350cc तक... कौन-सी बाइक देगी सबसे ज्यादा वैल्यू? खरीदने से पहले जान लें पूरा गणित

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget