एक्सप्लोरर

भारत में नई SUVs लॉन्च करने जा रही Renault और Nissan, जानें कब तक मिलेगी डिलीवरी?

Renault और Nissan 2026 तक भारत में मिडसाइज और 7-सीटर SUVs लॉन्च करने जा रही हैं. इसमें Renault Duster 2025, Nissan Kait 2026 और Renault Boreal समेत नई SUVs शामिल है. आइए विस्तार से जानते हैं.

Renault और निसान भारतीय ऑटो सेक्टर में अपनी नई SUVs लॉन्च करने जा रही हैं. इसमें मिडसाइज और 7-सीटर SUVs शामिल होंगी. Renault अपनी मशहूर Duster को फिर से लॉन्च करेगी, जबकि Nissan बिल्कुल नई मिडसाइज SUV Kait लेकर आएगी. इसके अलावा, दोनों ब्रांड्स अपनी नई 7-सीटर SUVs भी पेश करेंगी. आने वाले साल भारतीय ग्राहकों के लिए SUV सेगमेंट में बेहतर विकल्प लाने वाले हैं. आइए इन कारें के बारें में विस्तार से जानते हैं.

Renault Duster 2025

Renault डस्टर लगभग पांच साल बाद भारतीय मार्केट में वापसी कर रही है. इस SUV में 1.3-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन होगा जो 156bhp पावर और 250Nm टॉर्क जनरेट करेगा. गाड़ी मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स में मिलेगी. फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, हार्मन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, 10-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे प्रीमियम ऑप्शन मिलेंगे. इस बार Duster पहले से ज्यादा मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से भरपूर होगी.

Nissan Kait 2026

निसान अपनी नई मिडसाइज SUV को भारत में Kait नाम से लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. यह Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी, लेकिन डिजाइन और फीचर्स के मामले में ज्यादा प्रीमियम होगी. SUV में सिग्नेचर निसान ग्रिल, क्रोम डिटेलिंग और L-शेप्ड LED DRLs दिए जाएंगे. फीचर्स में मल्टी-ड्राइव मोड्स, रियर एसी वेंट्स, 360-डिग्री कैमरा और बड़ा 10.1-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल होगा. इंजन वही 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल रहेगा, लेकिन बाद में इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक भी जोड़ा जाएगा.

Renault Boreal और Nissan की नई 7-सीटर SUVs

Renault 2026 की दूसरी छमाही में अपनी नई 7-सीटर SUV Boreal लॉन्च करेगी. इसकी कीमत 14 से 20 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं, निसान भी 2027 की शुरुआत में अपनी 7-सीटर SUV लॉन्च करेगी. यह SUV डिजाइन में Kait जैसी होगी लेकिन ज्यादा स्पेस और फीचर्स ऑफर करेगी. दोनों SUVs में वही 1.3-लीटर इंजन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और AWD सिस्टम मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें: क्या 30 हजार सैलरी वाले भी खरीद सकते हैं देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार? जानिए सारी डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
अब आप इस कंपनी के जरिए खरीद सकेंगे सेकेंड हैंड EV, पसंद नहीं आने पर पैसा वापस
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
2 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Duster खरीदें तो हर महीने कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV, लिस्ट में ये नाम शामिल
1200 KM तक की मिलेगी रेंज, जल्द एंट्री लेने जा रहीं 3 प्लग-इन हाइब्रिड SUV
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'
E20 फ्यूल पर नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- 'एक भी गाड़ी खराब हुई तो सामने लाएं'

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
'कैंसर' है ईरान सरकार, जड़ से खत्म करना जरूरी...', ताबड़तोड़ एयरस्ट्राइक के बाद ट्रंप की तेहरान को धमकी
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget