एक्सप्लोरर

Ratan Tata के वो 5 स्टेप्स, जिसने Tata Motors को बनाया देश की नंबर वन कार कंपनी

Ratan Tata 5 Steps To Grow Tata Motors: टाटा मोटर्स की कार से लेकर ट्रक तक आज सब कुछ भारत में बनकर तैयार हो रहा है. रतन टाटा का सपना था कि देश में ही इन वाहनों का निर्माण किया जाए.

Ratan Tata Death: दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन की खबर 9 अक्टूबर की रात सामने आई. इस खबर ने पूरे देश को आहत कर दिया. लोगों के दिलों में बसने वाले रतन टाटा का बृहस्पतिवार, 10 अक्टूबर की शाम मुंबई में अंतिम संस्कार हुआ. रतन टाटा ने साल 1991 में टाटा मोटर्स की कमान संभाली और वे साल 2012 तक इस ग्रुप के चेयरपर्सन पद पर रहे. इस दौरान रतन टाटा ने कई ऐतिहासिक कदम उठाए, जिसने टाटा मोटर्स को बुलंदियों पर पहुंचा दिया.

रतन टाटा लाए पहली SUV

रतन टाटा ने साल 1991 में टाटा मोटर्स की कमान संभाली और इसी साल कंपनी ने पहली एसयूवी को भी मार्केट में लॉन्च किया. सिएरा की लॉन्चिंग के साथ ही टाटा मोटर्स ने पहले ऑफ-रोड स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल को मार्केट में पेश किया. टाटा ने इस कार को पांच लाख रुपये की कीमत में मारुति 800 के राइवल के रूप में बाजार में उतारा था. साल 1994-95 के दौरान इस गाड़ी की करीब 3,910 यूनिट्स सेल हुई थीं.

टाटा इंडिका (Tata Indica)

रतन टाटा की अगुवाई में साल 1998 में देश में ही बनाकर तैयार की गई पहली डीजल इंजन वाली हैचबैक कार उतारी गई. इस कार की लॉन्चिंग पर रतन टाटा ने कहा था कि 'ये पहली पैसेंजर कार है, जिसे डिजाइन भी भारत में किया गया है और बनाया भी भारत में गया है'. इस कार के देश में 25 साल पूरे होने पर रतन टाटा एक पोस्ट भी शेयर किया था और लिखा था कि 'इस कार की मेरे दिल में एक खास जगह है'.

टाटा नैनो की पेशकश

टाटा नैनो को भारतीय बाजार में पेश करना और देश में हर घर में कार पहुंचाना, रतन टाटा का ही सपना था. साल 2007 में इस कार को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया और साल 2018 में इस कार का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया है. एक इंटरव्यू के दौरान रतन टाटा ने कहा था कि मेरा एक सपना है कि एक ऐसी कार बनाई जाए, जिसे खरीदना लोगों के लिए आसान हो. 

रतन टाटा ने खरीदी JLR

रतन टाटा ने साल 2008 में टाटा मोटर्स का नाम विश्व पटल पर अंकित कर दिया. ऐसा तब हुआ जब रतन टाटा ने फोर्ड से जैगुआर लैंड रोवर को खरीदकर टाटा ग्रुप में शामिल कर लिया. भारत में लैंड रोवर की कारें काफी पॉपुलर हो गई हैं. टाटा ग्रुप ने इस लग्जरी कार ब्रांड में काफी बड़ा निवेश किया है.

Tata के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स

देश में आज जब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिमांड है, तब टाटा मोटर्स ही सबसे बड़ी कार कंपनी के तौर पर सामने आ रही है. टाटा मोटर्स ने एक के बाद एक कई इलेक्ट्रिक कारों को भारतीय बाजार में उतारा है और आने वाले समय में और भी वाहन लाने की उम्मीद है. आज देश में टाटा की कार से लेकर ट्रक तक सभी तरह के वाहन भारत में बनाकर तैयार किए जा रहे हैं. आज टाटा मोटर्स देश की सबसे बड़ी कार कंपनी में से एक है.

ये भी पढ़ें

छोटा-मोटा नहीं था बदला, Ratan Tata ने Ford के अपमान के बाद खरीद ली थी जगुआर लैंड रोवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
ढलान पर कैसे करें ऑटोमेटिक कार को पार्क, पहले P,N या हैंडब्रेक?
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
कार में बारिश का पानी घुस जाए तो क्या करें, सबसे पहले खराब होते हैं ये पार्ट
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
16 हजार की EMI पर Creta खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?
2 साल बढ़ी PM E-Drive स्कीम, अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget