एक्सप्लोरर

Range Rover Pune Plant: अब भारत में बनेगी Range Rover, क्या घट जाएगी गाड़ी की कीमत?

Range Rover Manufacturing Plant in India: शानदार लग्जरी गाड़ियों की लिस्ट में रेंज रोवर का नाम शामिल है. अब जैगुआर लैंड रोवर की इसी कार का निर्माण भारत में शुरू होने वाला है.

Range Rover in India: लग्जरी कार निर्माता कंपनी जैगुआर लैंड रोवर ने भारत को लेकर अपने नए प्लान के बारे में बताया है. कंपनी ने शुक्रवार को घोषणा की कि अब JLR भारत में रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट का निर्माण करेगी. ये बड़ी बात इसलिए भी है क्योंकि यूनाइटेड किंगडम के बाहर जेएलआर इन गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग करने जा रही है और भारत ऐसा पहला देश है, जहां इन गाड़ियों का निर्माण शुरू किया जाएगा. कंपनी ने इस बात की जानकारी शुक्रवार, 24 मई को दी.

SUVs की डिलीवरी हुई शुरू

जेएलआर रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट के निर्माण से पहले भारत में एसयूवी का निर्माण पहले से कर रही है. जेएलआर पुणे में इन गाड़ियों की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है. वहीं कंपनी ने 24 मई से ही इन SUVs को डिलीवर करना भी शुरू कर दिया है. रेंज रोवर हाउस के ऑफिशियल इनॉगरेशन की तरफ से इस जानकारी को साझा किया गया है, जो कि जेएलआर का भारत में पहला एक्सपेरिमेंटल सेंटर है.


Range Rover Pune Plant: अब भारत में बनेगी Range Rover, क्या घट जाएगी गाड़ी की कीमत?

रेंज रोवर कार को भारत में मिली पॉपुलेरिटी

कंपनी ने रेंज रोवर कारों के भारत में निर्माण को लेकर जेएलआर के चीफ कॉर्मशियल ऑफिसर लेनार्ड हूरनिक ने कहा कि 'पिछले कुछ सालों में, भारत को लगातार आर्थिक रूप से बढ़ते देखा जा सकता है और उम्मीद की जा सकती है कि आगे भी इसी तरह से बढ़ेगा. इसका परिणाम ये होगा कि हम अपने भारत के ग्राहकों को यहीं बने प्रोडक्ट दे पाएंगे'.

कंपनी के चीफ कॉर्मशियल ऑफिसर ने आगे कहा कि 'रेंज रोवर और रेंज रोवर स्पोर्ट की लोकल मैन्युफैक्चरिंग से भारत में मॉडर्न लग्जरी कार ब्रांड की SUV फैमिली बढ़ाने की तरफ ये एक बड़ा कदम साबित हो सकता है'.

क्या होगी रेंज रोवर की कीमत?

भारत में बनने जा रही रेंज रोवर में 3.0-लीटर HSE LWB इंजन मिलने वाला है, इस इंजन वाली कार की कीमत 2.36 करोड़ रुपये होगी. वहीं रेंज रोवर के 3.0-लीटर पेट्रोल ऑटोबायोग्राफी वेरिएंट की कीमत 2.60 करोड़ रुपये रखी जाएगी. रेंज रोवर स्पोर्ट के डीजल और पेट्रोल दोनों वेरिएंट की कीमत 1.40 करोड़ रुपये रखी गई है. ये सभी कीमत गाड़ियों पर लगने वाले टैक्स से पहले की हैं.

ये भी पढ़ें

IPL से फ्री होते ही इस कार कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बने MS Dhoni

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

 Alloy Wheel or Steel Wheel: Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
Alloy Wheel और Steel Wheel में कौन बेहतर? जानें एक-एक डिटेल
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
देश में बनीं, दुनिया में छाईं, इन गाड़ियों ने बढ़ाया भारत का मान
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Venue-Brezza को टक्कर देने आ रही Volkswagen की नई SUV, कीमत भी होगी कम
Car Coolant: कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?
कार में Coolant खत्म हो जाए तो क्या करें, इसकी कमी से क्या होता है नुकसान?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget