एक्सप्लोरर

Porsche Car Price: पुणे में जिस पोर्श कार की टक्कर से कपल की हुई मौत, उसकी कितनी है कीमत?

Porsche Taycan Car Price in India: पोर्शे की कारों की कीमत करोड़ों में होती है. पोर्शे की गाड़ियां लग्जरी कारों की लिस्ट में आती है. वहीं पोर्शे टायकन से पुणे में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है.

Porsche Taycan Price: पोर्श की गाड़ियों की गिनती लग्जरी कारों में की जाती है. पोर्शे की कार आपको घूमने-फिरने में कंफर्ट देती है. वहीं इसी कार से एक बड़ा हादसा हुआ है. ये हादसा पुणे में 18 मई की रात को हुआ. तेज रफ्तार से चल रही पोर्श की कार ने दो बाइक सवार लोगों को टक्कर मारी. इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार लोगों की मौत हो गई. 

शहर के डीसीपी विजय कुमार की दी गई जानकारी के मुताबिक, पोर्शे कार चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी. ये हादसा पुणे के कल्याणी नगर का है.

पोर्शे टायकन से हुआ बड़ा हादसा

पोर्श टायकन को कार चालक काफी तेज गति से चला रहा था, जिसकी वजह से बाइक को आगे टक्कर लगी. इस टक्कर से बाइक चालक का गाड़ी से संतुलन खो गया और कई मीटर तक बाइक सवार लोग खसीटते चले गए. इस मामले में आगे कार्रवाई की जा रही है. चलिए जानते हैं कि जिस लग्जरी कार से ये हादसा हुआ, उस गाड़ी की कीमत कितनी है.

पोर्शे टायकन के फीचर्स

पोर्शे टायकन में मैट्रिक्स डिजाइन की एलईडी हेडलाइट्स लगी हैं. वहीं टर्बो मॉडल्स में स्टैंडर्ड HD-मैट्रिक्स डिजाइन की एलईडी हेडलाइट्स लगाई गई हैं. कार में 360-डिग्री व्यू कैमरा का फीचर भी लगा है. पोर्शे की कार में 10.9-इंच का टचस्क्रीन डिस्प्ले लगा है, जो कि नेविगेशन सिस्टम और इंफोटनेमेंट सिस्टम का फीचर देता है.

पोर्शे टायकन की पावर

पोर्शे टायकन एक शानदार फीचर वाली कार है. ये कार 300 kW या 408 PS की पावर जेनेरेट करती है. पोर्शे की कार की टॉप-स्पीड 230 kmph है. वहीं इस कार को 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ने में 4.8 सेकंड का समय लगता है.

वहीं इसी साल मार्च में पोर्शे टायकन का इलेक्ट्रिक वेरिएंट मार्केट में लॉन्च हुआ. पोर्शे टायकन टर्बो जीटी पावरफुल और तेज रफ्तार देने वाली कार है. ये कार केवल 2.1 सेकंड में 0 से 100  kmph की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. जर्मनी की कार निर्माता कंपनी का दावा है कि ये कार 305 kmph की टॉप-स्पीड देती है.

पोर्शे टायकन की कीमत

पोर्शे की कार लोगों को लग्जीरियल फील देती है. वहीं इस गाड़ी का पावर और फीचर्स की वजह से इस कार की कीमत करोड़ों रुपये तक जाती है. पोर्शे टायकन की एक्स-शोरूम प्राइस 1.61 करोड़ रुपये से शुरू है और 2.44 करोड़ रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

21 का माइलेज, जबरदस्त फीचर्स; 50 हजार रुपये में घर लाएं ये मारुति की कार, फिर देनी होगी इतनी EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुरानी आरसी को स्मार्ट RC में कैसे बदलें? जान लें यूपी के वाहन चालक
पुरानी आरसी को स्मार्ट RC में कैसे बदलें? जान लें यूपी के वाहन चालक
Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Kia की Hybrid SUV की एंट्री, Fortuner की बढ़ी टेंशन
Driving License Cancellation Rule: कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
कितने चालान के बाद कैंसिल हो जाता है ड्राइविंग लाइसेंस, क्या है नियम?
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा
टैक्स में छूट ने बढ़ाई बिक्री की रफ्तार, इन गाड़ियों को बड़ा फायदा

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget