एक्सप्लोरर

Porsche Car: 14 लाख रुपये में मिल रही चमचमाती पोर्शे, कंपनी ने खुद दिया विज्ञापन, बुकिंग के लिए मची भगदड़

सिर्फ 14 लाख में घर ले जाइये पोर्शे कार. ये विज्ञापन छपते ही लोगों में पोर्शे की स्पोर्ट्स कार खरीदने के लिए बुकिंग की होड़ मच गई.

Porsche Panamera: पोर्शे की अगर सबसे सस्ती कार भी खरीदेंगे तो 80 लाख रुपए से ऊपर की ही आएगी. ऐसे में कंपनी खुद विज्ञापन देकर ये कहे कि पोर्शे आप सिर्फ 14 लाख रुपये में खरीद सकते हैं तो बुकिंग के लिए भगदड़ तो मचेगी ही. हुआ भी ऐसा ही, कंपनी ने जैसे ही विज्ञापन जारी किया कि पोर्शे सिर्फ 14 लाख रुपये में खरीद सकते हैं तो लाखों लोगों ने फटाफट कार की बुकिंग कर ली. हालांकि, बाद में कंपनी को एहसास हुआ की उसने विज्ञापन में कीमत गलत लिख दी है, तो बुकिंग करने वाले ग्राहकों से माफी मांगी और फिर उनकी बुकिंग अमाउंट वापस किया. वैसे जिस कार के लिए विज्ञापन दिया था उसकी असल कीमत 1.21 करोड़ रुपए है.

चीन में छपा विज्ञापन

उत्तरी चीन के एक शहर यिनचुआन में एक पोर्शे डीलर ने बेहद पॉपुलर 2023 पनामेरा मॉडल को 124,000 युआन यानि करीब 18,000 अमेरिकी डॉलर के प्राइस पर एक ऑनलाइन विज्ञापन में लिस्ट किया, जो कि इस कार की असल शुरुआती कीमत का केवल आठवां हिस्सा ही है. ब्लूमबर्ग के अनुसार थोड़ी ही देर में विज्ञापन को देखते ही इस कार खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और बहुत से लोग डीलर के पास पहुंच गए, तब लोगों को यह पता लगा कि यह एक फर्जी विज्ञापन है.  

कंपनी ने माफी मांगी

विज्ञापन को देखकर सैकड़ों लोगों में इस कार के लिए बुकिंग कर डाली और 911 युआन का एडवांस पेमेंट भी कर दिया. पोर्शे ने यह खुलासा किया है कि " यह लिस्टिंग रिटेल प्राइस कंपनी की एक गंभीर गलती थी." जर्मन निर्माता ने अपने इस विज्ञापन को बहुत जल्द ही हटा दिया था, लेकिन फिर भी चीन के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर इस कार ब्रांड को काफी ट्रोल किया गया है. पोर्शे ने नाम न बताते हुए कहा कि, चीन में एक डीलर ने पनामेरा के लिए अग्रिम भुगतान करने वाले पहले ग्राहक से संपर्क किया था, और इस कार के लिए एक सकारात्मक बातचीत भी हो गई थी.

कौन सी है ये कार, कितना एवरेज

पोर्शे पैनामेरा में 4 पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं, जिसमें 8 सिलेंडर वाले 2899 सीसी, 2999 सीसी, 3996 सीसी और 2894 सीसी इंजन शामिल हैं. इन सब के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है. वैरिएंट और फ्यूल टाइप के आधार पर पैनामेरा का माइलेज 10.75 kmpl है. पनामेरा एक 5 सीटर कार है.

यह भी पढ़ें :- इंपोर्टेड कारों का शौक हुआ महंगा, बजट 2023 में बढ़ाई गई कस्टम ड्यूटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
कैसे काम करती है फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी, क्या यह CNG से भी कम करती है प्रदूषण?
Car Engine Tips: सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
सुबह कार स्टार्ट करते ही तुरंत आगे बढ़ाना खतरनाक! सिर्फ 30 सेकंड का यह नियम बचाएगा लाखों रुपये
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
बजट सिर्फ 6 लाख रुपये? फिर भी खरीद सकते हैं ये Automatic कारें, देखें पूरी लिस्ट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट
सरकार का बड़ा फैसला, इन कमर्शियल वाहनों को मिलेगी 7 साल की परमिट छूट

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget