एक्सप्लोरर

Petrol Pump Service: पेट्रोल पंप पर मुफ्त में ले सकते हैं इन सुविधाओं का मजा, क्या आपको पता है इनके बारे में?

Petrol Pump Service: इस खबर में आज हम आपको बताने वाले हैं किसी भी पेट्रोल पंप पर आप कुछ सुविधाएं हैं जिनका फ्री में लाभ उठा सकते हैं, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर.

Petrol Pump Tips: जो भी लोग वाहन चलाते हैं, वे अक्सर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल या डीजल लेने जरूर जाते होंगे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फ्यूल पंप पर आप कुछ सुविधाओं का फ्री में लाभ उठा सकते हैं. चाहे आप पंप से फ्यूल लें या न लें. किसी भी पेट्रोल पंप को लाइसेंस मिलने से पहले उन्हें अपने यहां इन 6 मुफ्त सुविधाओं की व्यवस्था करनी पड़ती है. अगर आपको किसी पेट्रोल पंप यह सुविधाएं नहीं मिलती हैं तो आप पेट्रोल पंप के खिलाफ शिकायत भी कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इन फ्री सुविधाओं के बारे में.

फ्री हवा

किसी भी पेट्रोल पंप पर आप फ्री में हवा भरवा सकते हैं. इसके लिए आपको एक भी पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए एक कर्मचारी भी नियुक्त करना अनिवार्य है. 

पीने का पानी

पेट्रोल पंप पर आप फ्री में साफ पीने का पानी पी सकते हैं. पेट्रोल पंप के लाइसेंस के लिए यह सभी जरूरी शर्तों में से एक है.  

टॉयलेट की सुविधा

हर पेट्रोल पंप को अपने यह महिला, पुरुष व दिव्यांगों के लिए अलग अलग शौचालय की व्यवस्था करना अनिवार्य है. इसके लिए आपको पंप से फ्यूल ख़रीदना अनिवार्य नहीं है. इस सुविधा का लाभ आपको फ्री में मिलेगा. 

फोन की सुविधा

यदि आप किसी आपात स्थिति में फंस गए हैं तो आप पेट्रोल पंप पर फ्री में मुफ्त फोन कॉल की सुविधा भी ले सकते हैं और कॉल करके पुलिस और परिवार से संपर्क कर सकते हैं. यहां आपको लैंडलाइन और मोबाइल दोनों तरह फोन मिल सकते हैं. 

फर्स्ट ऐड किट

पेट्रोल पंप पर फर्स्ट ऐड किट रखना अनिवार्य होता है, जिसमें पट्टी, ऑइंटमेंट के साथ ही पेनकिलर, पैरासिटेमॉल की सुविधा मिलती है. जिसका इस्तेमाल आप आपात स्थिति में फ्री में कर सकते हैं. 

फायर एक्सटिंगविशर

पेट्रोल पंप पर फायर एक्सटिंगविशर भी रखना अनिवार्य होता है. यह वहां अधिक मात्रा में होते हैं, जिससे कहीं भी आसपास आग लगने पर इनका इस्तेमाल किया जा सके. इसके इस्तेमाल के लिए आपको कोई नहीं रोक सकता और आपको इसके लिए ऑपरेटर भी मिलेगा.

यह भी पढ़ें :- खत्म होने वाला है आपका इंतजार, अगले कुछ महीनों में लॉन्च होंगी ये 17 कारें, ये रही लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
छोटी कार में लगवा सकते हैं लग्जरी कैप्टन सीट्स? जानें सच
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget