एक्सप्लोरर

MG ZS EV: मालिक को किडनैप कर सड़क पर दौड़ने लगी इलेक्ट्रिक कार, पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में रोका!

EV: इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर लोगों का क्रेज जरूर बढ़ रहा है पर एक ऐसी घटना हुई है जो ईवी कार पसंद करने वालों को चौंका सकती है. इस घटना में कार का ऑटोमैटिक होना ही चालक के लिए मुसीबत बन गया.

Electric Vehicle: देश से लेकर पूरी दुनिया में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बोल-बाला धीरे धीरे बढ़ रहा है, साथ ही साथ इसमें होने वाली गड़बड़ी भी सामने आने लगी हैं. हाल ही में ब्रिटेन में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला, जिसमें एक ईवी मालिक अपनी चलती हुई कार में फंस गया. जिसके बाद उसे पुलिस की मदद लेनी पड़ी, तब जाकर इसे काबू किया जा सका.

बर्मिंघम लाइव में छपी एक खबर के मुताबिक, ग्लासगो शहर के रहने वाले ब्रायन मॉरिसन ऑफिस के बाद अपने घर के लिए के लिए निकले थे. रास्ते में उनकी कार के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया. साथ ही साथ एक-एक कर के लगभग सभी फीचर इसी स्थिति में आ गए. उस समय कार की स्पीड 48 kmph की थी.

करनी पड़ी पुलिस को कॉल

इस मुसीबत में फंसने के बाद ब्रायन कुछ करने में असमर्थ हो गए. तब उन्होंने पुलिस को कॉल कर अपनी परेशानी बताई, जिसके बाद पुलिस उन्हें मदद देने आ पहुंची. पुलिस ने ब्रायन को कुछ तरीके बताकर कार को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी तरीका काम नहीं आया.

पुलिस ने अपनाया फिल्मी अंदाज

जब कार को रोकने के लिए एक भी हथकंडा काम नहीं आया, तब पुलिस ने सड़क पर दौड़ रही कार से कार को टकराकर इसे रोकने का प्लान बनाया, जो काम कर गया. इसके लिए पुलिस ने ब्रायन की कार को ओवर टेक कर, इसके आगे अपनी कार को लाकर धीरे से ब्रायन की कार से टकराई और ये तरीका काम कर गया.

देर रात होने की वजह से नहीं हुआ किसी को नुकसान

ये घटना स्थानीय समय के मुताबिक, करीब रात 10 बजे के आसपास की है. ज्यादा ट्रेफिक न होने की वजह से सड़क खाली थी, जिससे किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है. ट्रैफिक होने की स्थिति में दुर्घटना की स्थिति बन सकती थी.

कंपनी कर रही जांच

एमजी मोटर यूके ने की तरफ से दी गयी जानकारी के मुताबिक, कंपनी इस घटना को लेकर काफी सिरियस है और बारीकी से जांच करेगी. साथ ही इसकी वजह पता लगने पर उसके लिए स्थायी समाधान का बंदोबस्त भी करेगी.

एमजी जेड एस इलेक्ट्रिक कार

ये इलेक्ट्रिक कार कंपनी की बेस्ट सेलिंग ईवी में से एक है. इसमें मौजूद पावर ट्रेन इसे 176.75 ps की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है. वहीं सिंगल चार्ज पर इसकी ड्राइविंग रेंज 461 किमी तक की है. भारत में इस इलेक्ट्रिक कार से मुकाबला करने वाली गाड़ियों में हुंडई कोना इलेक्ट्रिक, बीवाईडी अट्टो3 जैसी ईवी शामिल है.

यह भी पढ़ें

नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट अपने मौजूदा मॉडल से है कितनी अलग, जानिए पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
E20 के बीच डीजल कारों पर बढ़ा फोकस, जानें Venue Diesel खरीदना कितना सही?
Ethanol ब्लेंडिंग के बाद पेट्रोल कारों से खफा हुए लोग! क्या कहते हैं आंकड़ें?
Ethanol ब्लेंडिंग के बाद पेट्रोल कारों से खफा हुए लोग! क्या कहते हैं आंकड़ें?
Car Driving Tips: पानी में भी बंद नहीं होगी कार, जानें एक्सीलेटर और ब्रेक का सही तरीका
पानी में भी बंद नहीं होगी कार, जानें एक्सीलेटर और ब्रेक का सही तरीका
नए अंदाज में आ रही Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?
नए अंदाज में आ रही Hyundai Creta, जानिए पहले से कितनी बदल जाएगी?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
CWG: मीराबाई चानू से PM बोले, 'ऐसा लग रहा था आंसू के हर बूंद से गोल्ड मेडल टपक रहा'
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर बोले-'मैं फोन करता था लेकिन...'
17 फिल्मों के बाद गोविंदा ने क्यों डेविड धवन संग काम करना कर दिया था बंद? एक्टर ने बताई वजह
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget