एक्सप्लोरर

Odysse Electric Two-Wheelers: अब डीलरशिप के चक्कर काटने का झंझट खत्म, ऑनलाइन खरीद लीजिये इस कंपनी के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स

ओडिसी इलेक्ट्रिक ने इसी साल मार्च में वाडर इलेक्ट्रिक बाइक को 1,09,999 रुपये एक्स-शोरूम और 1,29,999 रुपये एक्स-शोरूम (FAME II सब्सिडी सहित) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था.

Electric two Wheelers: ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स ने पूरे देश में फ्लिपकार्ट के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा कर दी है. अब ग्राहक फ्लिपकार्ट के जरिये इसके इलेक्ट्रिक टू व्हीलर को प्री-बुक करने के साथ-साथ खरीद भी सकते हैं.

ओडिसी इलेक्ट्रिक के पोर्टफोलियो में वाडर इलेक्ट्रिक बाइक, हॉक प्लस हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर, रेस लाइट वी2 और ई2गो लाइट कम स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ-साथ इवोकिस ई-बाइक भी शामिल है. कंपनी के मुताबिक, फ्लिपकार्ट की दूर दराज क्षेत्रों में पहुंच के चलते, कंपनी अपने ग्राहकों को इलेक्ट्रिक टू व्हीलर मुहैया कराने के लिए तैयार है. इसके अलावा ईवी कंपनी और फ्लिपकार्ट मिलकर इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स पर डिस्काउंट और फाइनेंस स्कीम भी ऑफर करेंगे.

वहीं कंपनी का कहना है कि फ्लिपकार्ट के साथ हमारी साझेदारी, ज्यादा ग्राहकों तक हमारी पहुंच बनाने के लिए एक कदम है, जो ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और नई टेक्नोलॉजी तक पहुंच आसान बनाने और अपनाने में सक्षम बनाएगा. कंपनी ने इसी साल मार्च में वाडर इलेक्ट्रिक बाइकको 1,09,999 रुपये एक्स-शोरूम और 1,29,999 रुपये एक्स-शोरूम (FAME II सब्सिडी सहित) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था.

ओडिसी वाडर इलेक्ट्रिक बाइक

एक छोटी फ्लाई स्क्रीन, मिक्स्ड मेटल ब्लैक व्हील और एक गोल हेडलैंप के साथ ये इलेक्ट्रिक बाइक पांच कलर ऑप्शन में मौजूद है. जिसमें मिडनाइट ब्लू, फ़ियरी रेड, ग्लॉसी ब्लैक, वेनोम ग्रीन और मिस्टी ग्रे कलर शामिल हैं. सस्पेंशन की बात करें तो, इसके फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क और बैक साइड में ड्यूल स्प्रिंग-लोडेड यूनिट दी गयी है. वहीं इसके ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो, इलेक्ट्रिक बाइक में कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम (CBS) के साथ 240 mm फ्रंट और बैक साइड में 220 mm डिस्क मिलती है.

पावर पैक

इस इलेक्ट्रिक बाइक में एक हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 6 hp की अधिकतम पावर और 170 Nm का पीक-टॉर्क जेनरेट करती है. इसके अलावा इसमें 3.7 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक भी दिया गया है. कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए अलग-अलग राइडिंग मोड इको, ड्राइव और स्पोर्ट मोड पर क्रमशः 125 किमी, 105 किमी, 90 किमी की राइडिंग रेंज का दावा करती है.

यह भी पढ़ें- Tesla EV: टेस्ला का भारत आना तय, बन सकती है तीसरी सबसे बड़ी ईवी मैन्युफैक्चरर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
Hyundai और Honda का धमाका, जल्द आ रही 500km रेंज वाली 2 सस्ती EV
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
ई-रिक्शा चलाने वालों के लिए नए नियम, नहीं माने तो क्या होगा?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
कितनी तेज टक्कर पर खुलते हैं एयरबैग, कैसे करते हैं काम?
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट
20 लाख के बजट में ये हैं सबसे ज्यादा माइलेज वाली कारें, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget