एक्सप्लोरर

No New Vehicle Registration in Chandigarh: चंडीगढ़ में जुलाई से टू-व्हीलर और दिसंबर से फोर-व्हीलर के नहीं होंगे रजिस्ट्रेशन, जानें वजह

EV: इस फैसले को लिए जाने के पीछे की वजह इस केंद्र शासित प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देना है. जिससे चंडीगढ़ शहर में इको-फ्रेंडली और ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन के लक्षय को हासिल किया जा सके.

Chandigarh Electric Vehicle policy: टाइम्स ऑफ इंडिया की एक खबर के मुताबिक, चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन ने घोषणा की है, कि अब राज्य में ICE (Internal Combustion Engine) गाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए जायेंगे. जिसमें टू-व्हीलर के लिए अगले महीने यानि जुलाई 2023 से और चार पहिया गाड़ियों के लिए दिसंबर से बंद कर दिया जायेगा, जोकि यूनियन टेरिटरीज इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 के मुताबिक है.

इस फैसले को लिए जाने के पीछे की वजह इस केंद्र शासित प्रदेश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देना है. जिससे चंडीगढ़ शहर में इको-फ्रेंडली और ग्रीन ट्रांसपोर्टेशन के लक्षय को हासिल किया जा सके, जोकि इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2022 में शामिल है.

चरण वाइज की जाएगी कमी

पेट्रोल-डीजल वाले टू-व्हीलर/फोर-व्हीलर गाड़ियों को बंद करने को लेकर बनाये गए प्लान के तहत पहले साल 10 प्रतिशत, चार पहिया गाड़ियों में कमी की जाएगी और 35 प्रतिशत टू-व्हीलर्स की संख्या में कटौती की जाएगी (जोकि 2022 के लिए थी). वहीं इस साल यानि 2023-24 के लिए ये आंकड़ा फोर व्हीलर्स के लिए 20 प्रतिशत और टू व्हीलर्स के लिए 70 प्रतिशत का है.

इस साल हो सकेंगे केवल इतने रजिस्ट्रेशन

पॉलिसी के मुताबिक, इस फिस्कल-ईयर में यूनियन टेरिटरी में 6,202 यूनिट्स नॉन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है. वहीं नॉन-इलेक्ट्रिक फोर व्हीलर्स के लिए ये संख्या 22,626 यूनिट्स की है. जबकि इस फिस्कल ईयर के दौरान 4,032 यूनिट्स टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन पहले ही किया जा चुका है. यानि कि अब 31 मार्च 2024 तक केवल 2,170 यूनिट्स का ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है.

इसी तरह ICE इंजन वाली चार पहिया गाड़ियों के लिए तय संख्या के पूरा होती ही अगले वित्त वर्ष तक किसी भी नई गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जा सकेगा. अनुमान के मुताबिक, पेट्रोल-डीजल इंजन वाली फोर-व्हीलर्स के लिए ये आंकड़ा दिसंबर में पूरा हो जायेगा. ठीक इसी तरह नॉन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का आंकड़ा भी जुलाई तक पूरा हो जाने की उम्मीद है. जिसके बाद नई फाइनेंशियल ईयर शुरू होने तक कोई भी व्यक्ति टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर नहीं खरीद सकेगा.

यह भी पढ़ें :- ये हैं भारत में बिकने वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, किसे खरीदेंगे आप?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई टर्बो CNG Triber, जानें खासियत
टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई नई टर्बो CNG Triber, जानें खासियत
CNG की बचत भी, Boot Space भी, आ रही हैं ये नई कारें
CNG की बचत भी, Boot Space भी, आ रही हैं ये नई कारें
क्यों लगाने चक्कर जब घर बैठे आसानी से भर सकते हैं चालान? जानें तरीका
क्यों लगाने चक्कर जब घर बैठे आसानी से भर सकते हैं चालान? जानें तरीका
500 रुपये का Additive E20 को बना देगा E10? जानें असली सच
500 रुपये का Additive E20 को बना देगा E10? जानें असली सच

वीडियोज

सिंगर अंकित बालियान के कातिलों का काउंटडाउन शुरू !
180 KM/H की रफ्तार से आई तबाही..नेपाल Flood की पूरी कहानी
अंधेरी सुरंग में जिंदगी की जंग, रेस्क्यू में जुटी टीमें
सैलाब में ताश के पत्ते की तरह सब तबाह हुआ...ये घर कैसे बचा ?
भागवत 'ज्ञान'..हिंदू-मुस्लिम भाईजान! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मदद करना भारत की परंपरा', नेपाल की तबाही के बीच टोरंटो में बोले मोहन भागवत
'मदद करना भारत की परंपरा', नेपाल की तबाही के बीच टोरंटो में बोले मोहन भागवत
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामला: अखिलेश के विधायक बोले- 'अहंकार में डूबी BJP'
हल्द्वानी शुद्धिकरण मामला: अखिलेश के विधायक बोले- 'अहंकार में डूबी BJP'
'इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर', किस राज्य के शिक्षा मंत्री के बयान से मचाया बवाल
'इस्लाम सभी धर्मों से बेहतर', किस राज्य के शिक्षा मंत्री के बयान से मचाया बवाल
'नेगेटिविटी फैलाई गई...', 'आवारापन 2' विवाद के बीच डब्बू मलिक ने बेटे अमाल का किया सपोर्ट
'आवारापन 2' विवाद के बीच डब्बू मलिकने किया बेटे अमाल का सपोर्ट, कही ये बात
पंजाब चुनाव: ‘अपने-अपने ही होते हैं’, सुखबीर बादल ने AAP-कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
‘अपने-अपने ही होते हैं’, सुखबीर बादल ने AAP-कांग्रेस को सुनाई खरी-खरी
इकलौती बेटी की शादी में नहीं पहुंचे मां-बाप, ऑनलाइन निभाई रस्में, भावुक कर देगी कहानी
इकलौती बेटी की शादी में नहीं पहुंचे मां-बाप, ऑनलाइन निभाई रस्में, भावुक कर देगी कहानी
दिल्ली में कमजोर पड़ा मानसून, सताएगी उमस और गर्मी, जानें ताजा अपडेट
दिल्ली में कमजोर पड़ा मानसून, सताएगी उमस और गर्मी, जानें ताजा अपडेट
'स्कूल छूटा, पर एग्जाम का खौफ नहीं! कॉरपोरेट लाइफ पर लड़की ने बयां किया दर्द'
'स्कूल छूटा, पर एग्जाम का खौफ नहीं! कॉरपोरेट लाइफ पर लड़की ने बयां किया दर्द'
Embed widget