एक्सप्लोरर

क्या कम होने वाली है इन वाहनों की कीमत? वित्त मंत्री से नितिन गडकरी ने कर दी ये बड़ी मांग

Nitin Gadkari Big Statement: नितिन गडकरी ने फ्यूल फ्लेक्स वाहनों पर जीएसटी घटाने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन वाहनों पर जीएसटी को 28 फीसदी से कम करके 12 फीसदी किया जाना चाहिए.

GST Reduction On Fuel Flex Vehicles : केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक बार फिर से फ्यूल फ्लेक्स वाहनों पर जीएसटी घटाने की मांग की है. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नितिन गडकरी ने कहा कि इन वाहनों पर जीएसटी को 28 फीसदी से घटाकर 12 फीसदी किया जाना चाहिए, ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा फ्यूल फ्लेक्स गाड़ियों को अपनाएं.

नितिन गडकरी की वित्त मंत्री से अपील

केबिनेट मंत्री ने कहा कि इसके लिए सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों को आगे आना चाहिए. गडकरी ने बताया, 'केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मुझे आश्वासन दिया है कि हम सभी राज्यों के वित्त मंत्रियों से बात करेंगे'. उन्होंने कहा, 'कल, मैंने महाराष्ट्र के वित्त मंत्री से जीएसटी काउंसिल की बैठक में शामिल होकर फ्यूल फ्लेक्स इंजन वाली कारों और स्कूटरों पर जीएसटी कम करने का प्रस्ताव रखने को कहा'. गडकरी ने यह भी बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी आम गाड़ियों में कमी करने और फ्यूल फ्लेक्स वाहनों को अपनाने की बात की है.

क्या है फ्यूल फ्लेक्स?

फ्यूल फ्लेक्स वाहन ऐसे होते हैं जिनमें 83 फीसदी इथेनॉल का इस्तेमाल किया जाता है. इस इंजन से चलने वाली गाड़ियां पेट्रोल और डीजल की तुलना में कम प्रदूषण करती हैं. गडकरी ने कहा कि हर साल भारत में 22 लाख करोड़ रुपए के फॉसिल फ्यूल इंपोर्ट किए जाते हैं. उन्होंने यह भी बताया की बायोफ्यूल सस्ता होता है, जिसे इस्तेमाल करने से आम लोगों को भी फायदा होगा. इसका उपयोग बढ़ने से इंपोर्ट में गिरावट आएगी और पर्यावरण भी साफ रहेगा.

क्यों है फ्यूल फ्लेक्स जरूरी?

नितिन गडकरी ने कहा कि अगर फ्यूल फ्लेक्स वाहनों पर जीएसटी को 12%  कर दिया जाए, तो इनकी कीमतों में कमी आएगी और लोग इन्हें खरीदने के लिए प्रेरित होंगे. गडकरी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम और प्रदूषण को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं. अब देखना होगा कि सरकार इस दिशा में क्या कदम उठाती है.

ये भी पढ़ें : 

गाड़ी से भी ज्यादा महंगी हो गई कार की नंबर प्लेट! इतने में घर ले आएंगे एक SUV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget