एक्सप्लोरर

Nissan Luxury SUV: निसान की लग्जीरियस एसयूवी जल्द होगी लॉन्च, X-Trail को किया जा रहा इंपोर्ट

Nissan To Launch X-Trail: निसान की नई एक्स-ट्रेल भारतीय बाजार में आने के लिए तैयार है. इस कार का हाइब्रिड वर्जन ग्लोबल मार्केट में मौजूद है. वहीं ये कार भारत में पेट्रोल पावरट्रेन में आ सकती है.

Nissan New Car: निसान नई एक्स-ट्रेल (X-Trail) को भारत में लॉन्च करने वाली है. ये कार एक कंप्लीट बिल्ट यूनिट (CBU) होगी, जिसे इंपोर्ट करके लाया गया है. एक्स-ट्रेल को पहले भी भारत में डिस्प्ले किया जा चुका है. लेकिन तब भी ये देखना रह गया था कि ये कार भारत में हाइब्रिड आने वाली या नहीं. 

भारत में इस कार के जिस वर्जन को डिस्प्ले किया गया था, वो हाइब्रिड था. लेकिन हाइब्रिड टेक्नोलोजी से लैस कारों की कीमत ज्यादा होती है. इससे ये लगता है कि पहले निसान इस कार को पेट्रोल पावरट्रेन के साथ लॉन्च कर सकती है, जिससे इस बात का पता लगाया जा सके कि इस कार को किस तरह का रेस्पॉन्स मिल रहा है.

निसान की नई एक्स-ट्रेल का लुक

निसान एक्स-ट्रेल का लुक काफी शानदार है और ये एक फुल साइज एसयूवी है. निसान की ये कार दिखने में हुंडई टकसन (Hyundai Tucson), स्कोडा कोडियाक (Skoda Kodiaq) और जीप कंपास (Jeep Compass) को टक्कर दे सकती है.

कैसा होगा निसान की नई कार का पावरट्रेन?

निसान की एक्स-ट्रेल शुरुआत में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है. वहीं इस कार के स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी लॉन्चिंग के वक्त ही जारी की जाएगी. एक्स-ट्रेल भारत आएगी, इसके बारे में पहले ही कंफर्मेशन आ चुका है.

कार में मिलेंगे शानदार फीचर्स

निसान की ये नई कार कई फीचर्स से लोडेड हो सकती है. इस कार में एक बड़ी टचस्क्रीन लगी मिल  सकती है. वहीं इस क्लास की एसयूवी में जिस तरह के प्रीमियम फीचर्स की उम्मीद की जा सकती है, वे सभी फीचर्स इस कार में मिल सकते हैं.

नई एक्स-ट्रेल में ट्विन 12.3-इंच की स्क्रीन्स और हेड-अप डिस्प्ले लगा मिल सकता है. वहीं भारत में लाई जा रही इस कार में पैनोरैमिक सनरूफ का फीचर भी दिया जा सकता है. हम इस कार के 5-सीटर वर्जन के आने के साथ 7-सीटर वर्जन के आने की उम्मीद भी कर सकते हैं.

भारत में आएंगे लिमिटेड मॉडल्स

नई एक्स-ट्रेल के इंपोर्टेड कार होने की वजह से इस गाड़ी के लिमिटेड मॉडल्स ही भारत आ सकते हैं. ये कार हैलो मॉडल की तरह भारत आ सकती है. इस कार का हाइब्रिड वर्जन ग्लोबल मार्केट में मौजूद है. लेकिन अगर इस हाइब्रिड मॉडल को भारत लाया जाता है, तो इसकी कीमत काफी ज्यादा हो सकती है.

नई एक्स-ट्रेल को अगले महीने भारत में डेब्यू कर सकती है और उसके कुछ समय बाद ही इस गाड़ी को लॉन्च किया जा सकता है. इस एसयूवी के बारे में बाकी जानकारी जल्द ही आ सकती है.

ये भी पढ़ें

Hyundai CNG Cars: हुंडई की सीएनजी कारों में अब रख पाएंगे ज्यादा सामान, कंपनी ला रही ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बच्चों के लिए भी सबसे सेफ कार बनी Punch EV, मिली 5 स्टार रेटिंग
बच्चों के लिए भी सबसे सेफ कार बनी Punch EV, मिली 5 स्टार रेटिंग
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
Audi Q9 की एंट्री, X7-GLS की बढ़ी टेंशन?
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
1 लीटर में 60 KM का माइलेज, ऑफिस जाने के लिए बेस्ट है ये बाइक
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री
हरियाणा सरकार का ऐलान, 30 लाख तक की EV पर रजिस्ट्रेशन फीस फ्री

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget