एक्सप्लोरर

Nissan Kicks: निसान मोटर्स ने बंद की किक्स एसयूवी की बिक्री, इस कारण से लिया गया फैसला 

यह भले ही बहुत शानदार एसयूवी थी, लेकिन यह अधिक पॉपुलर नहीं हो पाई. इसके मुकाबले हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस समेत अन्य कारों की खूब बिक्री होती थी.

Nissan Kicks Discontinued: भारत में एसयूवी सेगमेंट में लगातार नए और सस्ते मॉडल्स की एंट्री हो रही है, जिस कारण कार निर्माता कंपनियों के बीच कंपटीशन बहुत अधिक बढ़ गया है. इस समय एसयूवी सेगमेंट में हुंडई क्रेटा की सबसे ज्यादा बिक्री होती है. लेकिन इसी दौरान जापानी वाहन निर्माता कंपनी निसान मोटर्स को अपनी एक एसयूवी को कम बिक्री के कारण अपने लाइनअप से हटाना पड़ा. हम बात कर रहे हैं निसान किक्स की, जिसे कंपनी ने 2019 में लॉन्च किया था, लेकिन अब कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है. कंपनी भारत में इसे अपने लाइनअप से हटा चुकी है, पिछले कुछ महीनों से इसकी बिक्री बहुत कम हो गई थी. अब कंपनी भारत में केवल मैग्नाइट एसयूवी के साथ मौजूद है.  

क्यों हुई बंद?

इस कार की पिछले साल दिसंबर के बाद एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई थी. लेकिन इसे बंद करने का मुख्य कारण BS6 फेज 2, यानी वास्तविक ड्राइविंग उत्सर्जन (RDE) मानदंड है, जिसे यह कार पूरा नहीं करती थी. कंपनी के अनुसार यह कार अपनी लाइफ साइकिल को पूरी कर चुकी थी. हालांकि कंपनी इसके मौजूदा मालिकों के लिए इस कार के पुर्जे उपलब्ध कराती रहेगी. 

पावरट्रेन

शुरूआत में इस कार में दो इंजन विकल्प मिलते थे, जिसमें 106PS/142Nm आऊटपुट वाला एक 1.5-लीटर पेट्रोल और 110PS/240Nm आउटपुट वाला एक 1.5-लीटर डीजल इंजन शामिल था. जिसमें क्रमशः 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता था. था. 2020 में कंपनी ने इसके पेट्रोल इंजन को अपडेट किया लेकिन डीजल को लाइनअप से हटा लिया गया. जैसी जिसके स्थान पर नया 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन को पेश किया गया था. 

नहीं हुई ज्यादा पॉपुलर

यह भले ही बहुत शानदार एसयूवी थी, लेकिन यह अधिक पॉपुलर नहीं हो पाई. इसके मुकाबले हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस समेत अन्य कारों की खूब बिक्री होती थी. इस कार की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.50 लाख रुपये से 14.90 लाख रुपये के बीच थी. कंपनी जल्द ही भारत में X-Trail और Juke जैसी कारों को लाने की तैयारी कर रही है.

यह भी पढ़ें :- फॉक्सवैगन तुआरेग फेसलिफ्ट का हुआ खुलासा, इन खूबियों से है लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
Solar Car In India : भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
भारत में आ गई सोलर कार, मिलेगी 250 Km की रेंज
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
Hero की पहली EV बाइक तैयार, Ola-Bajaj को देगी टक्कर?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?
2-3 हजार रुपये का चालान भी हो सकता है कम, जानें कैसे?

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget